प्रशांत सिन्हा ऋषि को मिला रीवा संभाग का प्रभार

मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा सोशल मीडिया टीम के प्रदेश सदस्यों के संगठनात्मक सशक्तिकरण और संचालन को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु जोन प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।

इसी क्रम में प्रशांत सिन्हा ऋषि को रीवा संभाग का सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर जिला युवा कांग्रेस एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

यह नियुक्ति संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका, समर्पण और कार्यशैली को प्रमाणित करती है। हम आशा करते हैं कि वे अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे