अभिषेक शर्मा रिपोर्टर
पुलिस का आया फिर मानवीय चेहरा सामने
बीती रात में 03:30 बजे गश्त कर रहे सूबेदार श्री प्रशांत शर्मा और उनके साथ पुलिस कर्मचारी आरक्षक राजकुमार पंथी को राजगढ़- ब्यावरा रोड पर दंड जोड़ के पास एक कार नम्बर RJ 08 CA1481 खड़ी हुई हालत में दिखाई दी, गस्त कर रहे स्टाफ ने अपना वाहन रोककर पूछा तो उनकी कार खराब होना बताया,
जानकारी के अनुसार राजस्थान के बारां से करनवास रिस्तेदारी में जा रहे थे तभी उनकी कार दंड जोड़ के पास पहुंचे ही थे कि अचानक खराब होकर खड़ी हो गई। जिसको चेक किया तो चल नही सकी, फिर गस्त कर रहे स्टॉफ पहुंच गया पहले तो ठिठुरते लोगो के लिए आसपास से लकड़ी इकट्ठा कर अलाव जलाकर उनको गर्म किया फिर स्टॉफ ने 1 घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद उनके वाहन को ठीक करवा कर सकुशल रवाना किया।
जब गस्त कर रहे पुलिस स्टॉफ ने देखा तो चालक सहित दो लोग ठंड में ठिठुरते एवं रात के समय मे सुनसान अजनबी जगह होने से डरे सहमे से मिले, उन लोगो ने पुलिस वाहन को देखकर सुरक्षा के भाव से उनको हिम्मत मिली, उन्होंने पुलिस को देखकर अपने आपको सुरक्षित महसूस किया। फिर मौजूद पुलिस स्टॉफ ने ठिठुरते लोगो के लिए आसपास से लकड़ी इकट्ठा कर अलाव जलाकर उनको गर्म किया फिर उनका खराब वाहन ठीक करवा कर सकुशल रवाना किया।
इसके लिए उन डरे सहमे एवं ठंड में ठिठुरते लोगो ने पुलिस स्टॉफ का धन्यवाद ज्ञापित किया।