*राजोद सहयोगी सहित,Si 10 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार *

सरदारपुर से राहुल राठौड़

*पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त  योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश पर इंदौर   लोकायुक्त इकाई की ट्रेप कार्यवाही*:-

*ट्रैप दिनांक* - 01-12-25 के करीब 2 बजे

*आवेदक* :_  जीवन पिता रमेश चंद्र राठौड़, निवासी-ग्राम अकोलिया पोस्ट बरमण्डल, थाना-राजोद तहसील सरदारपुर जिला धार

*आरोपी* --

1. उ.नि. विक्रम देवड़ा, थाना राजोद, धार

2. अंबाराम सिंघार पिता माना सिंघार, व्यवसाय- खेतीबाड़ी

*घटनास्थल* -थाना राजोद जिला धार

*रिश्वत मांग राशि* _ 12000/रु.

रिकॉर्डिंग के दौरान 2000/- रु उप निरीक्षक विक्रम देवड़ा ने प्राप्त किए

शेष 10000/रु आरोपी उप निरीक्षक विक्रम देवड़ा के कहने पर द्वितीय आरोपी अंबाराम सिंघार (private person)द्वारा आवेदक से थाना राजोद में लेते रंगे हाथों पकड़ा गया ।

*शिकायत का संक्षिप्त सारांश* _ आवेदक जीवन पिता  रमेश चंद्र  राठौड़ के चाचा मुन्नालाल राठौड़ के पुत्र तेजपाल के विरुद्ध उसके भाई और उसके परिवार ने मिलकर मारपीट की रिपोर्ट थाना राजोद में करा दी, जिस पर थाना राजोद के उनि विक्रम देवडा ने आवेदक के चाचाजी के पुत्र को थाने में बैठा लिया उनि विक्रम देवडा द्वारा तेजपाल को थाने से जमानत दिलवाने, ट्रेक्टर को छोडने एवं जल्दी चालान पेश करने के बदले 12,000/- रू. रिश्वत की मांग की जा रही थी. आज दिनांक 01.12.2025 को आरोपियों को रिश्वत राशि 10000/- लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया.

फरीयादी

कार्यवाही की जा रही है.

*ट्रैपकर्ता*--

निरीक्षक  प्रतिभा तोमर, निरीक्षक  सचिन पटेरिया, आरक्षक आदित्य ,पवन, अनिल, चंद्र मोहन, कृष्णा, आशीष आर्य