*रंगदारी के चलते घर के बाहर बैठे युवक को मारी गोली*
[video width="640" height="352" mp4="/api/backend/uploads/2022/04/VID-20220405-WA0019.mp4"][/video]
*मेहगांव -* मेहगांव नगर के शांतिनगर में घर के बाहर बैठे युवक आनंद शर्मा को एक युवक ने गोली मार कर घायल कर दिया। घायल युवक से मिली जानकारी के अनुसार वह शाम के समय अपने परिवार के साथ घर के बाहर कुर्सी पर बैठा था। वहीं अजनौधा निवासी धीरज जाटव नामक एक युवक अपने तीन अन्य साथियों के साथ गली में पिस्टल लहराते हुये आया। जिसको देखकर लोग भी भयभीत हो गए। धीरज जाटव नामक युवक सीधे आनंद शर्मा के पास बाइक से उतरकर गया सामने से गोली मार दी गोली सीदी माथे धस गई घायल युवक की माँ और पिता ने पकड़ने की कोशिश की परन्तु हथियार की नोक पर भागने में कामयाब हुआ। जिसके बाद घायल युवक आनदं शर्मा पुत्र प्रवेश शर्मा निवासी धमासा हाल ग्वालियर रोड़ शांतिनगर मेहगांव को लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहगांव ले जाकर भर्ती कराया। जहाँ घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर के लिये रेफर कर दिया। युवक ने जानकारी देते हुये बताया कि धीरज जाटव निवासी अजनौधा ने उसे अपने तीन साथियों के साथ गोली मारी है। घायल युवक आनन्द शर्मा का 3 महीने पहले एक्सीडेंट हो गया था जिससे वह अपाहिज है। घटना देर शाम 6 बजे की है। मेहगांव पुलिस जांच में जुटी
गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मो.9926264754