*राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बताएं महिलाओं के अधिकार*

सरदारपुर से राहुल राठौड़

सरदारपुर - राजोद राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत परियोजना स्तरीय कार्यक्रम शामावि साजोद में आयोजित किया गया। आयोजन परियोजना अधिकारी कमलसिंह निगवाल के मार्गदर्शन में हुआ। तीन दिवसीय थीम आधारित कार्यक्रम में महिलाओं के विरुद्ध अपराध, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, कानूनी प्रावधान एवं सहायता तंत्र, वन स्टॉप सेंटर एवं हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई।

महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभस्कूल के प्रधानाचार्य महेंद्र प्रताप सिंह राठौड़ ने मां सरस्वती पूजन कर किया। इस अवसर पर सहायक सचिव शंकर सोलंकी सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे!