रेलवे की कार्रवाई

रेलवे स्पेशल जाँच टीम ने कटनी मुड़वारा रेलवे स्टेशन में पकडे 5 अवैध वेंडर

त्यौहारो के समय ट्रेनों में होने वाली खाने पीने की चीजों में होने वाले ओवर चार्जिंग से लेकर उनकी गुणवत्ता ओर अन्य शिकायतों की भरमार के बीच जबलपुर रेल मंडल के मुखिया श्री मधुर वर्मा जी ने जिस तरीके की मुहिम पिछले महीने से अवैध वेंडर और स्टेशन स्टालों के खिलाफ चलाई हुई है उससे मंडल से निकलने वाली गाड़ियों में अब अवैध वेंडर्स बहुत कम दिख रहे हे और वैध ठेकेदारों का रेलवे नियमानुसार वैध सामान ही बिकता दिख रहा है जिससे यात्रियों को सहूलियत हो रही है त्योहारों के बीच लगातार जारी कार्यवाही में जबलपुर कटनी मुड़वारा स्टेशनों ओर ट्रेनों में संजीदगी से कार्यवाही में अवैध यात्रियों ओर अवैध वेंडर्स के खिलाफ स्पेशल स्कॉड टीम कटनी सीटीआई रूप सिंह मीणा और उनकी टीम ने रेलवे एक्ट की धाराओं में 137/144 कार्यवाही करते हुए 5 अवैध वेंडर्स को अलग अलग खाने पीने की वस्तुओं के साथ आरपीएफ कटनी मुड़वारा को और एक वेंडर आरपीएफ जबलपुर को की विधिसम्मत कार्यवाही के लिए सौंपा गया साथ ही रेलवे प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में विना टिकट यात्रियों को नियमानुसार रुपए 5000/ जुर्माना किया गया जिसमे मौक़े पर रेलवे अधिकारी मौजूद रहें!