उत्तराखंड के ऋषिकेश एम्स में एक फर्जी डॉक्टर

बनकर घूम रहे एक युवक को पकड़ा गया है. एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में डॉक्टर की ड्रेस पहनकर घूम रहा था. इसके बाद जब युवक से पूछताछ की गई तो उसने खुद को न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट का डॉक्टर बताया. पूछताछ में उसकी बातें संदिग्ध लगीं. ऐसे में युवक को एम्स के सेवा वीरों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने युवक के खिलाफ जांच-पड़ताल शुरू की तो मालूम हुआ कि वह फर्जी डॉक्टर है.