*सरपंच की आड़ में हो रहा सरकारी जमीनों को सौदा , भाजपा नेता ने की कार्यवाही की मांग* ...........................................

कटनी. जनपद पंचायत कटनी अंतर्गत ग्राम पंचायत कन्हवारा के भाजपा नेता महेश दत्त चौबे ने थाना प्रभारी कुठला को दिए शिकायती पत्र में बताया की ग्राम पंचायत के सरपंच की आड़ में छ घरा गांव में सरकारी जमीन बेची जा रही है। भाजपा जिला कार्यकारणी कटनी के सदस्य व ग्राम पंचायत पंच ने कन्हवारा निवासी बैजनाथ पटेल जो की सरपंच रतना का साथी है,को असामाजिक कार्य में लिप्त होने की शिकायत श्री अभिषेक चौबे थाना प्रभारी को लिखित में की है ।जिसमे मेला में आए दुकानदारों से भी अवैध वसूली की शिकायत भी पत्र में दी है।उन्होंने टी आई से आवश्यक कार्यावाही की मांग की हैं।