ब्रेकिंग समाचार दोनों लोकेशन राजगढ़ जिला अलवर राजस्थान दिनांक 8 मार्च 2024

रिपोर्टर प्रदीप शर्मा मोबाइल-9461275294 राजगढ़ जिला अलवर राजस्थान

- न्यूज़ हैडलाइन- कोठीनारायणपुर*(राजगढ़) ।

समाचार विस्तार से- पंचायत समिति छेत्र के नारायणपुर गांव में सुबह महाशिवरात्रि के अवसर पर पूजा अर्चना के बाद देर शाम को भजन संध्या का कार्यक्रम किया गया आयोजक करता जनक सिंह राजस्थान पोलिस में तैनात सिपाही द्वारा बताया गया की महाशिवरात्रि को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भजन संध्या एवम भगवान शिव के ब्यावले का आयोजन किया गया इस दौरान गायक कलाकारों द्वारा भजनों की सुर ताल लगाई गई जिस पर भक्तगण झूम उठे जनक सिंह ने बताया की गांव से दूर खेतो में स्थित शिव जी के मंदिर की नारायणपुर गांव में मान्यता है जिस पर हर वर्ष शिवरात्रि को देर रात तक भजन संध्या का कार्यक्रम रखा जाता है इस दौरान सत्येंद्र सिंह,महावीर सिंह, रेखा कंवर,शांति कंवर,अंकित सिंह,अमित सिंह नरूका सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहें।