ब्यूरो चीफ संतोष प्रजापति
भारी बारिश के कारण डैम और तालाब के बहने का सिलसिला भी लगातार जारी है। शाहपुर ब्लॉक के सिलपटी ग्राम में आज सुबह एक तालाब बह गया। तालाब के पास ही रहने वाले एक ग्रामीण ने इसकी सूचना कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस को दी। इस पर सुबह 11 बजे कलेक्टर श्री बैंस और एसपी सिमाला प्रसाद ने सिलपटी पहुंच कर इस तालाब का निरीक्षण किया। बताया जाता है कि यह पुराना तालाब था। तालाब फूटने से कोई नुकसान भी नहीं हुआ है।