लोकेशन- झांसी

रिपोर्टर- रमाकांत शांडिल्य

दिनांक- 12/09/2023

स्लग-नगर में 68 बर्षीय अधिवक्ता का मिला शव -

आज नगर में 65 बर्षीय अधिवक्ता का शव उसके ही निवास पर शौचालय में मिलने से मुहल्ले व नगर में हड़कम्प की स्थित पैदा हो गई। मालूम हो कि नगर के मुहल्ला नई बस्ती निवासी 68 बर्षीय प्रकाश बाबू लक्षकार का शौचालय में शव मिला। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने पूरे मामले की बारीकी से पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामे की कार्यवाही शुरू कर दी।

मालूम हो कि प्रकाश बाबू लक्षकार पिछले 37 बर्षों से मऊरानीपुर नगर के मुहल्ला नई बस्ती में निवास कर रहे थे। मृतक के 3 पुत्र व 2 पुत्रियां है। मृतक बबीना के रहने वाले बताये जा रहे हैं। मृतक की पत्नी बबीना में रहती हैं। वह पिछले 37 बर्षों से मऊरानीपुर में ही वकालत करते थे। घटना की सूचना परिवारजनों को मिलने से पूरा परिवार शोकाकुल स्थिती में है।

मृतक की फाइल फोटो