त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने 3 लोगों........।
महेश गणावा रिपोर्टर
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने 3 लोगों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। बता दे कि जोबट के वार्ड क्रमांक 7 से कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी हजरी अजनार के विरुद्ध अनिता गाड़रिया, ने नामांकन दाखिल किया था, वहीं निर्मल सिंह मोनू बाबा ने अधिकृत प्रत्याशी के खीलाफ प्रचार प्रसार किया, और वार्ड क्रमांक 2 से कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध संगीता गुमान हरवाल ने भी अपना नामांकन दाखिल किया था, जिसके चलते इन सभी को पार्टी से निष्कासित किया गया है। अनिता गाड़रिया और संगीता गुमान हरवाल पर आरोप है कि इन्होने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरु
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने 3 लोगों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। बता दे कि जोबट के वार्ड क्रमांक 7 से कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी हजरी अजनार के विरुद्ध अनिता गाड़रिया, ने नामांकन दाखिल किया था, वहीं निर्मल सिंह मोनू बाबा ने अधिकृत प्रत्याशी के खीलाफ प्रचार प्रसार किया, और वार्ड क्रमांक 2 से कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध संगीता गुमान हरवाल ने भी अपना नामांकन दाखिल किया था, जिसके चलते इन सभी को पार्टी से निष्कासित किया गया है। अनिता गाड़रिया और संगीता गुमान हरवाल पर आरोप है कि इन्होने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध नामांकन दाखिल किया, वही निर्मल सिंह मोनू बाबा पर अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध प्रचार प्रसार करने का आरोप है। तीनो को 6वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है।