जितेन्द्र सोनी रिपोर्टर

चौरई ।मंगलवार को वाल्मीकि समाज के लोगो ने भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष विधायक पं रमेश दुबे जी से भेंटकर अपनी मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है।

वाल्मीकि समाज के लोगो ने पूर्व विधायक श्री दुबे को बताया की समाज के लोगो को अराध्य भगवान के पूजन हेतु छिंदवाड़ा जाना पड़ता है नगर में गुरुद्वारा निर्माण हो जाने से हमे सुविधाजनक हो सकेगा।

पूर्व विधायक श्री दुबे ने जल्द ही गुरुद्वारा निर्माण हेतु आश्वत किया है।

इस दौरान नपा उपाध्यक्ष सिरपत नायक, सभापति नीलू निर्मलकर सहित सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।