ताल News 24x7 India रिपोर्टर-दिलीप प्रजापत Mo. 7692868397
रतलाम जिले की ताल तहसील के गांव पंथ पिपलोदा में समाजसेवी स्वर्गीय श्री रामप्रसाद जी कुमावत की तृतीय पुण्यतिथि पर उनके निज निवास पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे गांव पंथ पिपलोदा तथा आस पास के सभी गांव के नवयुवक रक्तविरो द्वारा रक्तदान किया गया। इस शिविर का आयोजन लगातार 2 वर्षो से किया जा रहा है पिछली बार उन्होंने 111 यूनिट रक्तदान किया था और इस बार 135 यूनिट रक्तदान किया गया। इस शिविर का आयोजन स्वर्गीय श्री रामप्रसाद जी कुमावत के पुत्र अनिल,निरंजन,प्रदीप,मनोज कुमावत कुंडल परिवार एवं समस्त ग्रामवासी पंथ पिपलोदा द्वारा किया गया इस अवसर पर आलोट विधानसभा के पूर्व विधायक मनोज जी चावला तथा ग्राम पंचायत पंथ पिपलोदा के सरपंच गोविंद जी कुमावत तथा समस्त ग्रामवासी उपस्थित हुए तथा सभी ने रक्तदान कर शिविर को सफल बनाया। मनोज कुमावत तथा उनके सभी भाइयों द्वारा सभी रक्तदाताओं और टीम का आभार व्यक्त किया। ताल से दिलीप प्रजापत की रिपोर्ट
