मंगलवार, 22 सितंबर 2026निष्पक्ष • निर्भीक • आपके साथ
NEWS24x7 INDIA
मौसम...
NEWS24x7 INDIA

बड़वानी

01
बड़वानी • 31/12/2023

कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कि चाय पर चर्चा

जिला ब्यूरो चीफ भुजबल जोगी सागर कैबिनेट मंत्री राजपूत ने संभागीय एवं जिला अधिकारियों से विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध में चर्चा कर जानकारी ली भारत संकल्प यात्रा का मूल उद्देश्य है कि हर जरूरतमंद को मिले लाभ: गोविंद सिंह राजपूत सागर दिनांक 31 दिसम्बर 2023: नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने संभागीय एवं जिला अधिकारियों के साथ चाय पर चर्चा करते हुए उनसे भारत संकल्प यात्रा सहित केंद्र एवं मध्य प्रदेश शासन की योजनाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की एवं निर्देश दिए की सभी योजनाओं का क्रियान्वयन कर अधिक से अधिक पत्र हितकारी को लाभान्वित किया जाए। उन्होंने कहा कि विकसित भारत स

02
बड़वानी • 31/12/2023

पुलिस परिवार परामर्श केंद्र की टीम की सूझबूझ से 120 बिछड़े दंपति को मिलाया

............... धधकते ,टूटने की कगार वाले 120 रिश्तों को बचाने में कामयाब रहा पुलिस परिवार परामर्श केंद्र। बड़वानी 31 दिसम्बर 2023/ पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद के निर्देशन में कोतवाली थाना प्रभारी श्री बलदेव मुजाल्दे के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय पुलिस परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी एएसआय श्रीमती रेखा यादव, काउसंलर श्रीमती अनिता चोयल, प्रधान आरक्षक आशा डुडवे, आरक्षक गीता कनेश, जमना बघेल के सहयोग से सैकड़ो बिछड़े परिवारों को मिलाने में कामयाब रहा। परिवार रूपी गाड़ी पति पत्नी के रूप में दो पहियों पर चलती है इसमें खटपट होने पर पूरा परिवार बिखर जाता है, ऐसे ही टूटते परिवारों को काउंसलिंग मे समझ

03
बड़वानी • 31/12/2023

अवैध गैस सिलेण्डर के उपयोग की जांच हेतु दल गठित

बड़वानी 31 दिसम्बर 2023/ खाद्य विभाग द्वारा संयुक्त जांच दल विकास खंडवार गठित किया गया है अवैध गैस सिलेंडर के उपयोग की जांच हेतु बड़वानी अनुभाग के लिये अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बड़वानी दल प्रभारी एवं तहसीलदार, नायब तहसीलदार बड़वानी एवं पाटी, थाना प्रभारी पुलिस ( संबंधित) सेल्स आफिसर, जिला आपूर्ति अधिकारी, कनिष्ठ अधिकारी बड़वानी, पाटी, निरीक्षक नापतौल बड़वानी को दल का सदस्य बनाये गये है। इसी प्रकार अनुभाग राजपुर के लिये अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजपुर को दल प्रभारी एवं तहसीलदार, नायब तहसीलदार राजपुर एवं ठीकरी, थाना प्रभारी पुलिस ( संबंधित) सेल्स आफिसर, कनिष्ठ अधिकारी राजपुर एवं ठीकरी को दल का सदस्य

04
बड़वानी • 22/12/2023

निमाड़ में रेल के सपने को पूरा करवाने के लिए सांसद के नेतृत्व में केंद्रीय रेल मंत्री से प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात

निमाड़ क्षेत्र के खरगोंन बड़वानी जिले में रेलवे जैसी महती सुविधा को लाने के लिए कई सालों से संघर्षशील समाजसेवीयो का एक प्रतिनिधिमंडल स्थानीय सांसद गजेंद्र सिंह पटेल के नेतृत्व में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी कुमार वैष्णव से दिल्ली स्थित रेल भवन में मुलाकात की। चर्चा के दौरान मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि खंडवा से धार व्हाया खरगोंन बड़वानी नवीन रेल मार्ग की सौगात बहुत जल्द मिलेगी क्योकि रेल की सुविधा हमारी सरकार की प्राथमिकता में शामिल है और हम चाहते है कि जैसे प्रधानमंत्री सड़क योजना गांव गांव तक पहुची हैं वेसे ही हम चाहते है कि देश के प्रत्येक कस्बे रेल लाइन से कनेक्ट किये जा

05
बड़वानी • 15/12/2023

न्यायाधीशों द्वारा स्थानीय बस स्टैंड परिसर में किया श्रमदानः स्वच्छता को लेकर किया जागरूक, साफ सफाई अभियान चला

मुकेश अम्बे की रिपोर्ट न्यायाधीशों द्वारा स्थानीय बस स्टैंड परिसर में किया श्रमदानः स्वच्छता को लेकर किया जागरूक, साफ सफाई अभियान चला बड़वानी 15 दिसंबर 2023/ मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री आनंद कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में आज शुक्रवार को श्याम 5 बजे को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बड़वानी के द्वारा बड़वानी के बस स्टैंड परिसर में न्यायाधीशों की उपस्थिति में बस स्टैंड परिसर में स्वच्छता अभियान के तहत श्रमदान किया गया और स्वच्छता के लिए अपना सहयोग कर सुनिश्चित किया गया। माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री आनंद कुमार तिवा

06
बड़वानी • 8/12/2023

पारिवारिक सौहार्दपूर्ण माहौल में बिछड़े परिवारों को मिलाने का काम कर रहा पुलिस परिवार परामर्श केंद्र

मुकेश अम्बे की रिपोर्ट पारिवारिक सौहार्दपूर्ण माहौल में बिछड़े परिवारों को मिलाने का काम कर रहा पुलिस परिवार परामर्श केंद्र बड़वानी 8 दिसम्बर 2023/पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद के निर्देशानुसार व बड़वानी कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक, श्री बलदेव सिंह मुजाल्दा के प्रयास से बिछड़े परिवारों को मिलाने के साथ-साथ पीड़ित महिलाओं, बालिकाओं की मदद की जा रही है। इसी के तहत बड़वानी के पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में ग्राम भमोरी तहसील अंजड़ निवासी युवक ने आवेदन देकर बताया मुझे मेरी पत्नि द्वारा समय पर खाना नही दिया जाता झगड़ा करती है और 4 माह से मायके मे है आ नही रही । पत्नि को बुलाकर काउंसलिंग कर समझाइश दी

07
बड़वानी • 8/12/2023

गांव में लैंगिक भेदभाव समाप्त करने आगे आई समता सखी

मुकेश अम्बे की रिपोर्ट गांव में लैंगिक भेदभाव समाप्त करने आगे आई समता सखी बड़वानी 8 दिसंबर 2023/महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम अंतर्गत आकांक्षी विकासखंड पाटी के आजीविका भवन में समता सखी का एक ओरियंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में आजीविका मिशन अंतर्गत महिलाओं के हितों की पैरवी करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में नियुक्त समता सखी को लैंगिक भेदभाव समाप्त करने के लिए उनकी क्षमता वर्धन किया गया। जेंडर विशेषज्ञ ने समता सखियों को बाल मित्र पंचायत, महिला हितैषी पंचायत, बाल संरक्षण तथा घरेलू हिंसा जैसे विषयों पर चर्चा की। गतिविधियों के माध्यम से समता सखियो

08
बड़वानी • 2/12/2023

1 दिसंबर 2023 को विश्व एड्स दिवस मनाया गया_

1 दिसंबर 2023 को विश्व एड्स दिवस मनाया गया_ माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय श्री आनंद कुमार तिवारी साहब के निर्देशन में एवं माननीय मानवेंद्र पवार साहब सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बड़वानी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 1 दिसंबर 2023 शुक्रवार को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान शासकीय जिला अस्पताल बड़वानी में विश्व एड्स दिवस मनाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के DLO साहब ने बताया कि दुनियाभर में हर साल एचआईवी एड्स के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए 1 दिसंबर को एड्स दिवस मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्द

09
बड़वानी • 2/12/2023

राजपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत वासवी के सचिव को रिश्वत लेने के आरोप में 04 वर्ष की जेल एवं 5000 रूपये जुर्माने से दण्डित किया गया

बड़वानी से मुकेश अम्बे की खास रिपोर्ट राजपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत वासवी के सचिव को रिश्वत लेने के आरोप में 04 वर्ष की जेल एवं 5000 रूपये जुर्माने से दण्डित किया गया* दिसम्बर 2023/न्यायाधीश प्रथम अपर सत्र न्यायालय बडवानी श्री कैलाश प्रसाद मरकाम बड़वानी के वि.स.प्रकरण क्र. 02/2019 के अपने फैसले आरोपी आनंदीलाल पिता बाबूलाल व्यवसाय तत्कालीन ग्राम सचिव ग्राम पंचायत बासवी, तह. राजपुर, निवासी ग्राम रणगांव रोड तसहील राजपुर जिला बडवानी को रिश्वत लेने के आरोप में धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम एवं धारा 13(1)(डी) धारा13(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में 4-4 वर्ष एवं 5000-5000 रूपये के अर्थदंड से द

10
बड़वानी • 30/11/2023

जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यालयों का किया निरीक्षण

मुकेश अम्बे की रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यालयों का किया निरीक्षण बड़वानी 30 नवंबर 2023/ जिला शिक्षा अधिकारी बड़वानी ने हाई स्कूल तलून, हायर सेकेण्डरी बोरलाय, कन्या हायर सेकेण्डरी अजड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कक्षाओं में जाकर छात्र- छात्राओं से कोर्स पूर्ण होने पर चर्चा की गई व प्राचार्यों एवं शिक्षकों को बोर्ड परीक्षा हेतु कमजोर छात्राओं के लिए रेमेडियल कक्षाओं का संचालन करने हेतु निर्देश दिए गए । जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती शीला चौहान से प्राप्त जनकारी अनुसार प्राचार्य एवं शिक्षकों से चर्चा कर शालाओं का परीक्षा परिणाम बेहतर करने निर्देश दिए । साथ ही शाला की अन्य गतिवि

11
बड़वानी • 30/11/2023

नेशनल लोक अदालत के माध्यम से कराये राजीनामा प्रकरणों का निराकरण - श्री आनंद कुमार तिवारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश

मुकेश अम्बे की रिपोर्ट नेशनल लोक अदालत के माध्यम से कराये राजीनामा प्रकरणों का निराकरण - श्री आनंद कुमार तिवारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बड़वानी 30 नवंबर 2023/प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री आनद कुमार तिवारी की अध्यक्षता में दिनांक 09 दिसम्बर को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के संबंध में अधिवक्ता कक्ष बड़वानी में बैठक का आयोजन हुआ। प्रधान जिला न्यायाधीश श्री तिवारी द्वारा समस्त अधिवक्तागण से अनुरोध किया कि पूर्व लोक अदालत की भाँति 09 दिसम्बर को आयोजित नेशनल लोक अदालत में एन.आई.एक्ट, पारिवारिक, क्लेम, सिविल, एम.जे.सी. बजावरी आदि राजीनामा योग्य

12
बड़वानी • 30/10/2023

*भाजपा प्रत्याशी अंतर पटेल ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन**

मुकेश अम्बे रिपोर्टर भाजपा राजपुर विधानसभा प्रत्याशी अंतर सिंह पटेल ने ओझर मंडल एवं नागलवाड़ी ग्राम पर अपने चुनाव कार्यालय का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। इस अवसर पर सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका नगर आगमन पर ढोल बाजे के साथ स्वागत किया और पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाने का संकल्प भी लिया।रविवार को नागलवाड़ी के राम मंदिर चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष ओम सोनी ने कहा है कि बीजीपो सरकार ने प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि विकास के बल पर भारतीय जनता पार्टी बहुत बड़े अंतर से राजपुर विधान सभा में इस ब

13
बड़वानी • 28/10/2023

*कार्यालय पुलिस थाना नागलवाड़ी जिला बडवानी म.प्र.*

मुकेश अंबे रिपोर्टर दिनांक- 28.10.2023 *▪️ पुलिस थाना नागलवाड़ी द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई* *▪️थाना नागलवाड़ी पुलिस द्वारा ग्राम जामपाटी में फरार आरोपी के खेत से 38  नग हरे गांजे के पौधे वजनी 30 किलो 770 ग्राम कीमती 4 लाख रुपए का जप्त किये, आरोपी फरार हो गया*  अप.क्र. 263/23 धारा 8/20 NDPS एक्ट *जप्तशुदा मश्रुका-* कुल 38 नग हरे गांजे के पौधे वजनी 30 किलो 770 ग्राम ,कीमती 4 लाख रुपए *आरोपी के अपराधिक रिकार्ड की जानकारी* जिले के अन्य थानों से संकलित की जा रही है। *घटना का संक्षीप्त विवरण-* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पुनीत गेहलोद के निर्देशन में श्र

14
बड़वानी • 17/10/2023

नागलवाड़ी में खेतों से विद्युत मोटरे चोरी होने की घटनाओं ने किसानो की उड़ाई नींद

बड़वानी से मुकेश अम्बे की रिपोर्ट नागलवाड़ी में खेतों से विद्युत मोटरे चोरी होने की घटनाओं ने किसानो की उड़ाई नींद* नागलवाड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत विद्युत मोटर की चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है ।ग्रामीण क्षेत्र में सक्रिय चोर गिरोह द्वारा विद्युत मोटर लगातार चोरी की जा रही है। जिससे कि किसानों की नींद उड़ गई है ,चोरी की इन घटनाओं से किसान परेशान व हैरान हो रहा है आसपास के क्षेत्र से भी लगातार मोटर चोरी होते जा रही है बीती रात जितेंद्र पूनम चंद कुशवाहा के यहां से अज्ञात चोर कुएं से मोटर पाइप काटकर चुरा कर ले गए , पीड़ित किसान जितेंद्र कुशवाह ने बताया कि जब सुबह खेत पर गए तो वहां पर

15
बड़वानी • 20/7/2023

*पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा 673 पुलिस निरीक्षको के दबादले पूरे प्रदेश में किए गए,सूची विभाग ने 27 पेच में जारी की गई**

मुकेश अम्बे रिपोर्टर

16
बड़वानी • 18/7/2023

**अज्ञात कारणों के चलते 60 वर्षीय ग्राम देवनली के वृद्ध ने लगाई फांसी हुई मौत**

मुकेश अम्बे रिपोर्टर लोकेशन देवनली जिला बड़वानी VO**नागलवाड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ओझर रोड ग्राम देवनली में अज्ञात कारणों से 60 वर्षीय वृद्ध भाव सिंह पिता धूल सिंह मेहरा का शव अपने घर के दरवाजे पर फांसी पर लटका हुआ मिला स्थानीय जानकारी अनुसार कल दिवासा का त्यौहार पति पत्नी ने मनाया था त्यौहार पर खाना-पीना करके पति-पत्नी अलग-अलग घरों में सोने चले गए सुबह पत्नी ने पति को घर के मुख्य दरवाजे पर फांसी पर लटका हुआ देखा वह ग्रामीण जनों को सूचना दी ग्रामीण जनों ने पुलिस थाना नागलवाड़ी को सूचना दी गई सूचना मिलते ही नागलवाड़ी थाना एसआई नागराज व यादव ने वृद्ध को फांसी से नीचे उतारा वह मर्ग क

17
बड़वानी • 17/7/2023

**टी आई राजाराम वास्कले को नम आंखों से अंतिम विदाई**

मुकेश अम्बे रिपोर्टर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल, कलेक्टर डॉ राहुल फटिंग एवं पुलिस अधीक्षक श्री पुनित गेहलोद नेमावर में हुई दुखद घटना में दिवंगत हुए टीआई श्री राजाराम वास्कले के पार्थिव देह को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की । प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार नेमावर में हुई दुखद घटना में दिवंगत हुए टीआई श्री राजाराम वास्कले का अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम कोयडिया में राजकीय सम्मान के साथ सलामी देकर किया गया.नेमावर में हुई दुखद घटना में दिवंगत हुए टीआई श्री राजाराम वास्कले की अंतिम यात्रा भारत माता की जय एवं वंदे मातरम नारो के साथ निकाली गई. इस दौरा

18
बड़वानी • 10/7/2023

**मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना एक 1000 रुपए का दूसरी किस्त का अंतरण एवं लाडली बहन सेना सपथ ग्रहण समारोह का लाइव कार्यक्रम को नागलवाड़ी ग्राम पंचायत में देखा गया **

मुकेश अम्बे रिपोर्टर नागलवाड़ी ग्राम पंचायत में आज लाडली बहना योजना की दूसरी किस्त के लिए इंदौर में मध्यप्रदेश के मुखिया श्री शिवराज चौहान का लाइव कार्यक्रम लाडली बहना सेना शपथ समारोह कार्यक्रम को नागलवाड़ी पंचायत में भी देखा गया एवं लाइव कार्यक्रम के द्वारा शपथ भी महिलाओ द्वारा ली गई इस कार्यक्रम को लगभग 40 से 50 महिलाओं ने देखा ,शिवराज सरकार द्वारा आज फिर लाडली बहनों के खाते में सिंगल क्लिक के आधार पर बहनों के खाते में एक एक हजार राशि डाली गई इस हेतु पंचायत में भी यह आयोजन हुआ । शपथ समारोह को ग्राम पंचायत नागलवाड़ी में भी महिला बाल विकास विभाग राजपुर की सुपरवाइजर श्रीमती राधा सोलंकी क

19
बड़वानी • 8/7/2023

**मां नर्मदा का जल लेने नागलवाड़ी धाम से ,भक्तिभाव के साथ नाचते झूमते निकली भव्य कावड़ यात्रा **

मुकेश अम्बे रिपोर्टर नागलवाड़ी जिला बड़वानी सकल हिंदू समाज नागपवाडी के तत्वावधान में शनिवार को भव्य कावड़ यात्रा भिलट धाम नागलवाड़ी से निकली गई , कावड़ यात्रा शाम 5 बजे भिलट मंदिर से शुरू हुई, जो नवलपुरा मोहल्ला, बस स्टैंड , पुलिस थाना चौराहा, होते हुए खलघाट नर्मदा धाम को पहुंचेगी । कावड़ यात्रा निकालने से पहले श्रद्धालुओं ने भगवान भिलट देव का पूजा अर्चना की । कांवड़ यात्रा में उमड़े जनसैलाब ने पूरी श्रद्धा और भक्ति से जब भगवान भोलेनाथ के बोल बम के जयकारे लगाए तो इस जयघोष से पूरा नागलवाड़ी धाम का वातावरण भक्तिमय हो गया।भक्ति भाव और श्रद्धा सुमन के साथ निकली कावड़ यात्रा के सकल हिंदू समाज के

20
बड़वानी • 8/7/2023

*21000 रुद्राक्ष से निर्मित शिवलिंग का होगा अभिषेक, तीन दिवसीय चलेगा कार्यक्रम*

मुकेश अम्बे रिपोर्टर ओझर में हिंदू जागरण मातृ शक्ति समिति एवं शकल हिंदू समाज समिति द्वारा श्रावण मास के अवसर पर तीन दिवसीय रुद्राक्ष शिवलिंग अभिषेक एवं पार्थिव शिवलिंग निर्माण पूजन का कार्यक्रम 23 जुलाई से 25 जुलाई तक श्री गुप्तेश्वर महादेव मंदिर शिव टेकड़ी पर किया जाएगा जिसको लेकर महिलाओं द्वारा बैठक आयोजित कर 21000 रुद्राक्ष से शिवलिंग निर्माण का कार्य प्रारंभ किया गया आयोजन समिति के मातृशक्ति ने बताया है कि 23 जुलाई से 25 जुलाई तक प्रतिदिन दोपहर 11:00 बजे से लेकर 3:00 बजे तक रुद्राक्ष शिवलिंग अभिषेक तथा पार्थिव शिवलिंग का निर्माण एवं पूजन किया जाएगा जिसने प्रतिदिन 11 जोड़ें के साथ नगर की

21
बड़वानी • 19/6/2023

*राजपुर ब्लॉक में पहल जन सहयोग विकास संस्थान के माध्यम से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रभावी पोषण शिक्षा प्रशिक्षण भाग 2 का प्रशिक्षण शुरू किया गया।*

जिला ब्यूरो चीफ मुकेश अम्बे बड़वानी जिले के राजपुर ब्लॉक में giz व WHH से वित्त पोषित एवम पहल जन सहयोग विकास संस्थान के द्वारा क्रियान्वित पोषण परियोजना के अंतर्गत प्रभावी पोषण शिक्षा प्रशिक्षण भाग 2 का प्रशिक्षण आज राजपुर में शुरू किया गया पहल जन सहयोग के लिड ट्रेनर कपिल यादव ने बताया की राजपुर ब्लॉक की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के 9 अलग अलग बैच बनाकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण के माध्यम से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की पांचवी सेवा पोषण एवं स्वास्थ्य शिक्षा का क्षमता वर्धन होगा। जिसमें राजपुर परियोजना के 341 आंगनवाडी कार्यकर्ताओं को 3 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जायेगा। यह प्रशिक्षण हमारे ब

22
बड़वानी • 17/6/2023

**मानपुर नेशनल हाइवे पर लगा भयानक जाम**

मुकेश अम्बे रिपोर्टर मुंबई आगरा नेशनल हाईवे पर आज भयानक जाम लग गया जिसमे लोगो को खासी मशक्कत हो रही है और घाट पर गाड़ियों की लंबी कतार लगी हुई है ,,आपको बता दे की यह जाम सुबह में कोई ट्रक की पलटी खाने से लगा हुआ है ,जिससे पूरा रोड गाड़ियों से भर गया है ,इस जाम के कारण लोगो को आने जाने के खासी समस्या हो रही है ,,इंदौर निवासी राजेश गुप्ता ने बताया की वह इस जाम में सुबह 8 बजे से फसे हुए है ,,मानपुर पुलिस प्रशासन भी यातायात व्यस्था को सुव्यवस्थित करने के लगा हुआ है ।

23
बड़वानी • 8/6/2023

*राजपुर विधानसभा के पांच ग्राम पंचायतों में लाडली बहना योजना के स्वीकृत पत्र पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अंतर पटेल एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश जी यादव ने वितरण किए .**

मुकेश अम्बे रिपोर्टर जी हां मध्य प्रदेश की सबसे महत्वपूर्ण योजना जिसका प्रदेश की महिलाओं को बेसब्री से इंतजार था वह पूरी होती नजर आ रही है 10 जून से प्रदेश की महिलाओं के खाते में मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के द्वारा ₹1000 की राशि डलना है जिसके स्वीकृति पत्र राजपुर विधानसभा सभा की सभी पंचायतों में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता ,एवं अधिकारियों के माध्यम से महिलाओं में वितरण किए जा रहे है जिसमे आज लाडली बहना योजना के स्वीकृति पत्र वितरित कार्यक्रम नागलवाड़ी पंचायत में लाडली बहना योजना के अंतर्गत स्वीकृति पत्र भिलट देव मंदिर प्रांगण में ग्राम पंचायत नागलवाड़ी के अंतर्गत बहनों वितरित किए गए ग्राम

24
बड़वानी • 7/6/2023

जिला दण्डाधिकारी ने 1 व्यक्ति को किया जिला बदर

मुकेश अम्बे रिपोर्टर बड़वानी 07 जून 2023/ जिला दण्डाधिकारी बड़वानी डाॅ. राहुल फटिंग ने पुलिस रिपोर्ट के आधार पर 1 व्यक्ति को मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जिला बदर किया है। जिला बदर की अवधि में यह व्यक्ति राजस्व सीमा बड़वानी एवं उसके समीपवर्ती जिले धार, झाबुआ, अलीराजपुर, खरगोन, खण्डवा, बुरहानपुर, इंदौर की राजस्व सीमा में प्रवेश नहीं कर सकेंगे । जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार जिला दण्डाधिकारी ने अंधी गली जोगवाडा रोड सेंधवा के समर पिता मो.उमर मुसलमान को 6 माह के लिए जिला बदर किया है ।

25
बड़वानी • 7/6/2023

*स्कूल ड्रॉप आउट बच्चों की स्कूलों में उपस्थिति लिए अभी से प्रयास शुरू करेंरू **- डा राहुल फटिंग

मुकेश अम्बे रिपोर्टर जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक संपन्न बड़वानी 07 जून 2023/ महिला एवं बाल विकास विभाग के मिशन वात्सल्य अंतर्गत गठित जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की तिमाही बैठक कलेक्टर कार्यालय के सभागार में कलेक्टर डा. राहुल फटिंग की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी। बैठक में चाइल्ड लाइन, बाल कल्याण समिति तथा किशोर न्याय बोर्ड के प्रकरणों की समीक्षा की गई। शिक्षा विभाग तथा जनजातीय कार्य विभाग को निर्देशित किया गया की स्कूलों में ड्रॉप आउट रोकने के प्रयास अभी से शुरू किए जाएं। बच्चों के प्रकरण में वहां की उपलब्धता की बाल कल्याण समिति की मांग पर पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत ने आश

26
बड़वानी • 7/6/2023

**केबिनेट मंत्री का दौरा कार्यक्रम* *

मुकेश अम्बे रिपोर्टर बड़वानी 07 जून 2023/प्रदेश के केबिनेट मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल 08 जून को प्रातः 11 बजे बड़वानी के आशाग्राम में एलिम्को द्वारा चयनित दिव्यांगजनो को आवश्यक कृत्रिम अंक, उपकरणो का वितरण एवं चलित न्यायालय कार्यक्रम में भाग लेंगे । इसके पश्चात सायं 4 बजे पाटी में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के स्वीकृति पत्रो का वितरण, सायं 6 बजे ग्राम सिलावद में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के स्वीकृति पत्रो का वितरण कर बड़वानी के लिये प्रस्थान करेंगे । इसी दिन रात्रि 9.30 बजे मिडिल स्कुल ग्राउण्ड बड़वानी में क्रिकेट क्लब बड़वानी के द्वारा आयोजित रात्रिकालीन टूर्नामेंट के समापन एवं पुरस्कार वित

27
बड़वानी • 7/6/2023

राजपुर में जल प्रदाय परियोजना का कार्य प्रगति पर

मुकेश अम्बे रिपोर्टर **राजपुर में जल प्रदाय परियोजना का कार्य प्रगति पर/* स्वच्छ जल जीवन की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। स्वच्छ जल की जरूरत को समझते हुए बड़वानी के राजपुर में नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेवलमपेंट कम्पनी द्वारा जल प्रदाय परियोजना पर कार्य किया जा रहा है। राजपुर में स्वच्छ जल हर घर पहुॅचाने के लिए 1.5 एमएलडी क्षमता का जल शोधन संयंत्र निर्मित किया जा रहा है । वहीं 1 एमएलडी क्षमता का पहले से मौजूद जल शोधन संयंत्र का भी उपयोग किया जायेगा। पहले से मौजूद 700 किलोलीटर और 250 किलोलीटर क्षमता के ओवर टैंक का उपयोग भी जलावर्द्धन योजना में किया जायेगा। राजपुर में

28
बड़वानी • 7/6/2023

**नाबालिक को जबरजस्ती भगाकर ले जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 वर्ष की जेल एवं जुर्माना **

मुकेश अम्बे रिपोर्टर बड़वानी 07 जून 2023/न्यायाधीष विषेष न्यायालय (पाक्सो) बडवानी श्रीमती सारिका गिरी षर्मा ने अपने फैसले मे नाबालिक पीड़िता के साथ आरोपी रवि उर्फ रोहित द्वारा दुष्कर्म करने के आरोप मे आरोपी को धारा 5एल/6 लैंगिक अपराधों से बालको का संरक्षण अधिनियम 2012 में 20 वर्ष का कठोर कारावास एवं धारा 366 भादवि में 03 वर्ष का कठोर कारावास एवं 5-5 सौ रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया है। अभियोजन की ओर से पैरवी अतिरिक्त जिला अभियोजन अधिकारी बडवानी श्री दुष्यंतसिंह रावत द्वारा की गई। अभियोजन मीडिया प्रभारी एवं सहायक जिला अभियोजन अधिकारी सुश्री कीर्ति चैहान ने बताया कि 24 मार्च 2021 को अभियोक

29
बड़वानी • 6/6/2023

*आजीविका मिशन के SVEP कार्यक्रम से समूह की मीना खरत ने MP ऑनलाइन बिजनेस से एक आत्मनिर्भर और सशक्त महिला के रूप में मिसाल कायम की*

मुकेश अम्बे रिपोर्टर सोंडवा जिला अलीराजपुर मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन भोपाल एवं भारतीय उद्यमिता विकास सस्थान EDI अहमदाबाद के सयुक्त प्रयास से सोंडवा ब्लॉक के 128 ग्राम के 72 पंचायतों में प्रारंभिक ग्रामीण उद्यमिता कार्यक्रम ( SVEP )समूह की महिलावो को आत्म निर्भर बनाने हेतु अपने स्वयं का व्यापार व्यवसाय खोलने हेतु यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है ,जिसमे समूह की दीदी को उस व्यापार को और मजबूत बनाने एवं उनकी अच्छी आय अर्जित हेतु उनको कार्यक्रम के एनआरओ EDI द्वारा 3 दिन का प्रशिक्षण भी दिया जाता है । सोंडवा के ब्लॉक मेंटर श्री मुकेश अम्बे एवं SRLM के BPM श्री चंदन चांदवानी ने बताया की

30
बड़वानी • 4/6/2023

**भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता का जन्मदिन मनाया, केक काटकर बांटी मिठाइयां**

मुकेश अम्बे रिपोर्टर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश जी यादव का जन्मदिन बहुत धूमधाम से मनाया। सर्वप्रथम श्री यादव ने मंदिर में भिलट देव का आशीर्वाद प्राप्त कर जिले एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना की। कार्यकर्ताओं द्वारा श्री यादव और उनके मालाओं- पुष्प गुच्छ देकर और मिठाइयां बांटकर जन्मदिन मनाया। नागलवाड़ी - भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री दिनेश जी यादव का का कल जन्म दिन उनके स्वयं के निवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़े धूप धाम से मनाया ,उसी दिन उनके जेस्ट पुत्र एवम सकल हिंदू समाज के सक्रिय कार्यकर्ता महेश यादव,एवं कपिल जाट के जन्म दिन को भी सकल हिंदू समाज के कार