← होम पर वापस
डिजिटल अखबार

NEWS24x7 ई-पेपर

प्रकाशित खबरों से स्वतः तैयार दैनिक समाचार संकलन। संस्करण खोलें और PDF के रूप में सहेजें।

7 सितंबर 2026

बड़वारा, बहोरीबंद, रीठी, कारीतलाई और करेला के सांदीपनि विद्यालयों के लिए बस, ट्रेवलर एवं मैजिक वाहन की आवश्यकता इच्छुक फर्म एवं वाहन संचालक संबंधित सांदीपनि विद्यालय में जमा कर सकेंगे आवेदन

बड़वारा, बहोरीबंद, रीठी, कारीतलाई और करेला के सांदीपनि विद्यालयों के लिए बस, ट्रेवलर एवं मैजिक वाहन की आवश्यकता इच्छुक फर्म एवं वाहन संचालक संबंधित सांदीपनि विद्यालय में जमा कर सकेंगे आवेदन कटनी। जिले के सांदीपनि विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने के लिए सुगम, सुरक्षित और बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की गई है। जिले के पांच सांदीपनि विद्यालयों—बड़वारा, बहोरीबंद, रीठी, कारीतलाई एवं करेला में विद्यार्थियों के परिवहन के लिए बस, ट्रेवलर एवं मैजिक वाहनों की आवश्यकता है। विद्यार्थियों के परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अधिकतम एक हजार रुपए प्रति

7 सितंबर 2026

2 खबरें • दैनिक संकलन

ई-पेपर पढ़ें →
6 सितंबर 2026

चाकू की नोक पर 2700 रुपए की लूट, फिर भी FIR के लिए भटकता रहा पीड़ित रंगनाथ थाना क्षेत्र में पांच अज्ञात लोगों पर लूट और मारपीट का आरोप, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

चाकू की नोक पर 2700 रुपए की लूट, फिर भी FIR के लिए भटकता रहा पीड़ित रंगनाथ थाना क्षेत्र में पांच अज्ञात लोगों पर लूट और मारपीट का आरोप, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल कटनी/न्यूज़   रंगनाथ थाना क्षेत्र में अपराधियों के हौसले और पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। रविवार दोपहर श्मशान भूमि के पास एक युवक को कथित तौर पर पांच अज्ञात लोगों ने चाकू की नोक पर रोक लिया और उसके पास रखे 2700 रुपए लूट लिए। पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपियों द्वारा उसके साथ मारपीट किए जाने का भी आरोप है। जानकारी के अनुसार वंशस्वरूप वार्ड निवासी दीपक सिंह रविवार दोपहर करीब 2 बजे कुछ सामान

6 सितंबर 2026

1 खबरें • दैनिक संकलन

ई-पेपर पढ़ें →
5 सितंबर 2026

कृष्णा जन्माष्टमी बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया ऊंची मटकी फोड़ का हुआ आयोजन*

*कृष्णा जन्माष्टमी बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया ऊंची मटकी फोड़ का हुआ आयोजन* सरदारपुर से राहुल राठौड़ राजोद - श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर शुक्रवार शाम को विश्वेश्वरी माता मंदिर पर धाकड़ युवा संघ रानीखेडी पर ऊंची मटकी फोड़ का आयोजन हुआ जिसमें मटकी फोड़ ने वाली टीम को 5100 रूपए का पुरस्कार स्वरूप दिया गया।। राजोद बस स्टैंड पर श्री सिद्ध विनायक गणेश मंदिर पर संस्था आजाद ए हिन्द के तत्वावधान में इस वर्ष भी मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरे श्रेत्र में दिन भर जन्माष्टमी की धूम के बाद शाम होते ही विश्वेश्वरी माता मंदिर प्रांगण व राजोद बस स्टैंड मेले में तब्दील हो गया। बड़ी संख

5 सितंबर 2026

1 खबरें • दैनिक संकलन

ई-पेपर पढ़ें →
4 सितंबर 2026

कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने वाले तीन फरार आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने वाले तीन फरार आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल पुरानी रंजिश में युवक पर किया था हमला, बड़वारा पुलिस की कार्रवाई कटनी। बड़वारा थाना क्षेत्र के ग्राम रोहनिया में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 4 अगस्त 2026 को ग्राम रोहनिया निवासी फरियादी राघवेन्द्र सिंह ने थाना बड़वारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फरियादी के मुताबिक वह मजदूरों का भुगतान करने ग्राम बस स्ट

4 सितंबर 2026

1 खबरें • दैनिक संकलन

ई-पेपर पढ़ें →
3 सितंबर 2026

कृष्ण जन्माष्टमी पर सत्यनारायण मंदिर के सामने मुख्य मार्ग बाधित न हो, अधिवक्ता यश खरे ने सभी विभागों को सौंपा पत्र

कृष्ण जन्माष्टमी पर सत्यनारायण मंदिर के सामने मुख्य मार्ग बाधित न हो, अधिवक्ता यश खरे ने सभी विभागों को सौंपा पत्र कटनी। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत खिरहनी ओवरब्रिज के पास शास्त्री कॉलोनी मोड़ के आगे सत्यनारायण मंदिर के सामने कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित होने वाले सार्वजनिक कार्यक्रम को लेकर अधिवक्ता यश खरे ने आज संबंधित विभागों को पत्र सौंपकर यातायात व्यवस्था एवं आमजन की सुविधा सुनिश्चित करने की मांग की। अधिवक्ता यश खरे ने एसडीएम (राजस्व), पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी कोतवाली एवं नगर निगम आयुक्त को दिए पत्र में कहा कि जन्माष्टमी के दौरान मंदिर के सामने बड़ी संख्या में श्रद्धालु एक

3 सितंबर 2026

1 खबरें • दैनिक संकलन

ई-पेपर पढ़ें →
2 सितंबर 2026

भगवान धरणीधर बलराम जी का जन्मउत्सव मनाया भव्य  शोभायात्रा निकाली*

*भगवान धरणीधर बलराम जी का जन्मउत्सव मनाया भव्य  शोभायात्रा निकाली* राहुल राठौड़ की रिपोर्ट सरदारपुर - राजोद आज वार बुधवार को हलछठ पर धाकड़ युवा संघ के तत्वाधान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी धरणीधर भगवान बलराम का जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । इस अवसर पर एक विशाल चल समारोह निकल गया। चल समारोह की शुरुआत रानीखेड़ी स्थित जय मां विश्वेश्वरी माता मंदिर से पूजा अर्चना के साथ 11 बजे प्रारंभ हुआ चल समारोह मे आगे मंदसौर आद्य शक्ति डमरु मंडल की बालिकाओं द्वारा डमरू पर शानदार प्रस्तुति दी, जो मुख्य आकर्षण का केंद्र ट्रेक्टर मे बेठै राधाकृष्ण की झांकी व नरसिंह अवतार के रुप मे की झांकीय

2 सितंबर 2026

3 खबरें • दैनिक संकलन

ई-पेपर पढ़ें →
1 सितंबर 2026

भोपाल में गूंजा ‘शांति समय सागर’ का संदेश, भव्य ट्रेलर लॉन्च जैन आचार्य 108 समय सागर जी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म का ट्रेलर जारी, कैबिनेट मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर रहे मुख्य अतिथि; कटनी के अमित कचेर ने किया निर्देशन

संदीप शर्मा जिला ब्यूरो चीफ कटनी भोपाल में गूंजा ‘शांति समय सागर’ का संदेश, भव्य ट्रेलर लॉन्च जैन आचार्य 108 समय सागर जी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म का ट्रेलर जारी, कैबिनेट मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर रहे मुख्य अतिथि; कटनी के अमित कचेर ने किया निर्देशन भोपाल। राजधानी भोपाल में 30 अगस्त 2026 को आयोजित ‘युवा शक्ति का महासंगम’ कार्यक्रम में जैन समाज की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘शांति समय सागर’ का भव्य ट्रेलर लॉन्च किया गया। जैन आचार्य श्री 108 समय सागर जी महाराज के प्रेरणादायी जीवन पर आधारित यह फिल्म त्याग, तप, साधना और आध्यात्मिक मूल्यों का संदेश नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास है। ट्रेलर लॉन्च

1 सितंबर 2026

2 खबरें • दैनिक संकलन

ई-पेपर पढ़ें →
31 अगस्त 2026

बड़वारा पुलिस का जुआरियों पर शिकंजा, दो जुआ फड़ों पर ताबड़तोड़ रेड

बड़वारा पुलिस का जुआरियों पर शिकंजा, दो जुआ फड़ों पर ताबड़तोड़ रेड रोहनिया और भुड़सा में कार्रवाई, 8 जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत केस; ₹5 हजार की जुआ राशि बरामद कटनी। जिले में जुआ और सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कटनी पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में बड़वारा पुलिस ने कांबिंग गश्त के दौरान क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर संचालित जुआ फड़ों पर रेड कार्रवाई करते हुए 8 जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने दोनों स्थानों से कुल ₹5,000 की जुआ राशि भी बरामद की। कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर जिले में जुआ-सट्टा के खि

31 अगस्त 2026

3 खबरें • दैनिक संकलन

ई-पेपर पढ़ें →
30 अगस्त 2026

कलेक्टर श्री तिवारी ने वरिष्ठ पत्रकार श्री आशुतोष शुक्ला के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक

कलेक्टर श्री तिवारी ने वरिष्ठ पत्रकार श्री आशुतोष शुक्ला के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक कटनी।कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने वरिष्ठ पत्रकार श्री आशुतोष शुक्ला के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संवेदना प्रकट की है। कलेक्टर श्री तिवारी ने परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों, को इस अपार एवं असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। दुःख की इस घड़ी में जिला प्रशासन की संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं।

30 अगस्त 2026

5 खबरें • दैनिक संकलन

ई-पेपर पढ़ें →
28 अगस्त 2026

कटनी कोतवाली थाना से चंद कदमों की दूरी पर मंदिर में चोरी, दिनदहाड़े चांदी का मुकुट ले उड़े चोर

कटनी कोतवाली थाना से चंद कदमों की दूरी पर मंदिर में चोरी, दिनदहाड़े चांदी का मुकुट ले उड़े चोर कटनी। शहर के पुरानी कचहरी स्थित बजरंग बली मंदिर में दिनदहाड़े चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। कोतवाली थाना से महज चंद कदमों की दूरी पर चोरों ने मंदिर को निशाना बनाते हुए भगवान के चांदी के मुकुट पर हाथ साफ कर दिया। मंदिर के पुजारी के अनुसार, रक्षाबंधन के दिन दोपहर करीब 12 बजे से 2 बजे के बीच मंदिर बंद था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने खिड़की से हाथ डालकर भगवान बजरंग बली का चांदी का मुकुट चोरी कर लिया। मंदिर खुलने के बाद चोरी की जानकारी सामने आई, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना ने शह

28 अगस्त 2026

1 खबरें • दैनिक संकलन

ई-पेपर पढ़ें →
27 अगस्त 2026

जबलपुर के साई शाह को ‘हाई कमेंडेशन अवॉर्ड’, द दून स्कूल के आदर्श संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में शानदार प्रदर्शन

जबलपुर के साई शाह को ‘हाई कमेंडेशन अवॉर्ड’, द दून स्कूल के आदर्श संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में शानदार प्रदर्शन जबलपुर। शहर के साई शाह ने देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में शामिल द दून स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय आदर्श संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (Model United Nations) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ‘हाई कमेंडेशन अवॉर्ड’ (High Commendation Award) हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और विद्यालय में हर्ष का माहौल है। [video width="1024" height="576" mp4="http://news24x7india.com/wp-content/uploads/2026/08/352e82c50f3e40b5a8eba4f766dc2286.mp4"][/video] सम्मेलन में साई शाह ने अपने विद्याल

27 अगस्त 2026

3 खबरें • दैनिक संकलन

ई-पेपर पढ़ें →
25 अगस्त 2026

बरसाना में श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न

बरसाना (मथुरा)। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले स्थित राधा रानी की जन्मस्थली एवं लीलास्थली बरसाना में श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन सम्पन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर कटारे ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजी. विजय शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। संघ के प्रदेश प्रवक्ता पं. रंजीत दंडोतिया ने बताया कि बैठक में नव नियुक्त राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजी. विजय शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर कटारे तथा राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं राष्ट्रीय युवा प्रकोष्ठ प्र

25 अगस्त 2026

4 खबरें • दैनिक संकलन

ई-पेपर पढ़ें →
24 अगस्त 2026

ईद मिलाद उन नबी के पावन अवसर बोहरा समाज द्वारा चल समारोह निकाला गया*

*ईद मिलाद उन नबी के पावन अवसर बोहरा समाज द्वारा चल समारोह निकाला गया* oplus_0 सरदारपुर से राहुल राठौड़ राजोद। दाऊदी बोहरा समाज द्वारा ईद मिलाद उन नबी के पावन अवसर पर आमील साहब मु.अदनाननभाई अहमदाबाद वाले के नेतृत्व में एक शानदार चल समारोह निकाला गया। चल समोराह मुख्य आकर्षण फखरी स्काउट बैंड था जिसके द्वारा शानदार प्रस्तुति दी गई। चल समारोह में सभी छोटे , बड़े, बुजुर्ग अपनी परंपरागत वेशभूषा सफेद कुर्ता साया, पगड़ी, फेटा,एवं सुनहरी टोपी धारण किये भारत माता की जय , वंदे मातरम, सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन जिंदाबाद, सैयदना का यह संदेश हरा भरा हो भारत देश के नारे लगाते हुए चल रहे थे। oplus_0

24 अगस्त 2026

2 खबरें • दैनिक संकलन

ई-पेपर पढ़ें →
23 अगस्त 2026

मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत सत्र 2026-27 हेतु सत्रारंभ समारोह का हुआ आयोजन

मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत सत्र 2026-27 हेतु सत्रारंभ समारोह का हुआ आयोजन आज दिनांक 23 अगस्त दिन रविवार को मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड कटनी द्वारा महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय चित्रकूट जिला सतना के समन्वय से संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत सत्र 2026 -27 हेतु सत्रारंभ समारोह एवं पूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय माधव नगर कटनी सभागार में किया गया ।आयोजन में अतिथि के रूप में पारस जैन जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा कटनी, राम सुजान द्विवेदी सहायक प्रबंधक ग्रामीण आजीविका मिशन

23 अगस्त 2026

1 खबरें • दैनिक संकलन

ई-पेपर पढ़ें →
22 अगस्त 2026

अब घर बैठे ऑनलाइन जलकर जमा कर पाएं 50 प्रतिशत छूट का लाभ सिर्फ आधी राशि में पूरी देनदारी समाप्त करने का सुनहरा अवसर केवल 10 सितंबर तक योजना लागू

अब घर बैठे ऑनलाइन जलकर जमा कर पाएं 50 प्रतिशत छूट का लाभ सिर्फ आधी राशि में पूरी देनदारी समाप्त करने का सुनहरा अवसर केवल 10 सितंबर तक योजना लागू कटनी। वर्षों से बकाया जलकर की राशि से बढ़ी देनदारी से नागरिकों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम कटनी द्वारा लागू की गई विशेष जलकर राहत योजना पुरानी देनदारी समाप्त करने का सुनहरा अवसर है। इस योजना के तहत जलकर उपभोक्ताओं को कुल बकाया जलकर राशि का 50 प्रतिशत एकमुश्त जमा करने पर शेष 50 प्रतिशत बकाया राशि में विशेष छूट उपभोक्ता अब घर बैठे ही ऑनलाइन भुगतान कर प्राप्त कर सकते है। यह योजना केवल 10 सितंबर 2026 तक ही प्रभावी है। पोर

22 अगस्त 2026

1 खबरें • दैनिक संकलन

ई-पेपर पढ़ें →
21 अगस्त 2026

जलकर में 50 फीसदी छूट का लाभ न लेने वाले बकायादारों पर निगम की सख्ती बकाया जलकर जमा नहीं करने पर तीन नल कनेक्शन विच्छेदित, कार्रवाई लगातार रहेगी जारी

जलकर में 50 फीसदी छूट का लाभ न लेने वाले बकायादारों पर निगम की सख्ती बकाया जलकर जमा नहीं करने पर तीन नल कनेक्शन विच्छेदित, कार्रवाई लगातार रहेगी जारी कटनी - जलकर के बकायादार उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा लागू की गई विशेष राहत योजना के तहत कुल बकाया जलकर राशि का 50 प्रतिशत जमा करने पर शेष 50 प्रतिशत राशि में छूट दी जा रही है। इसके बावजूद योजना का लाभ नहीं लेने और लंबे समय से बकाया जलकर जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के विरुद्ध अब निगम प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में नगर निगम की जलप्रदाय शाखा द्वारा तीन बकायादार उपभोक्ताओं के नल कनेक्शन

21 अगस्त 2026

4 खबरें • दैनिक संकलन

ई-पेपर पढ़ें →
20 अगस्त 2026

गौमाताओं के स्वास्थ्य संरक्षण एवं बीमारी से बचाव हेतु आयोजित FMD (खुरपका-मुंहपका) टीकाकरण*

*गौमाताओं के स्वास्थ्य संरक्षण एवं बीमारी से बचाव हेतु आयोजित FMD (खुरपका-मुंहपका) टीकाकरण* राहुल राठौड़ सरदारपुर सरदारपुर- राजोद श्री गोपाल गौशाला राजोद (साजोद) में गौमाताओं के स्वास्थ्य संरक्षण एवं बीमारी से बचाव हेतु आयोजित FMD (खुरपका-मुंहपका) टीकाकरण एवं ईयर-टैगिंग महाअभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस पुनीत कार्य के तहत 800 गोवंश का सुरक्षित टीकाकरण व टैगिंग की गई। गौशाला प्रबंधन समिति इस सफल अभियान में अपना अमूल्य समय और निःस्वार्थ सेवा देने वाले सभी कर्मठ सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त करती है: * पशु चिकित्सालय राजोद टीम: डॉ. वी. के. बामनिया एवं AVFO रोहिणी खराड़ी, जिनके क

20 अगस्त 2026

9 खबरें • दैनिक संकलन

ई-पेपर पढ़ें →
19 अगस्त 2026

स्कूटी में 54 लीटर अवैध शराब लेकर जा रहे थे, रंगनाथनगर पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

स्कूटी में 54 लीटर अवैध शराब लेकर जा रहे थे, रंगनाथनगर पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा ₹30 हजार की लाल मसाला शराब और स्कूटी जब्त, एक आरोपी की तलाश जारी कटनी। अवैध शराब के परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना रंगनाथनगर पुलिस ने 54 लीटर लाल मसाला शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से शराब की अनुमानित कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई है। शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही स्कूटी भी जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार, 17 अगस्त 2026 को अपराध पतासाजी एवं पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि मंगल नगर पुलिया के पास एक व्यक्ति स्कूटी से भारी मात्रा में अवैध

19 अगस्त 2026

2 खबरें • दैनिक संकलन

ई-पेपर पढ़ें →
18 अगस्त 2026

गौशाला पहुंचे यश पाठक, गौ माता को गुड़ खिलाकर की गौसेवा; हरा चारा और गौ ग्रास भी खिलाया

गौशाला पहुंचे यश पाठक, गौ माता को गुड़ खिलाकर की गौसेवा; हरा चारा और गौ ग्रास भी खिलाया कटनी। विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के पुत्र यश पाठक ने अमीरगंज स्थित गौशाला पहुंचकर गौ माता की सेवा की। इस दौरान उन्होंने गौ माता को गुड़ खिलाया और आशीर्वाद प्राप्त किया। यश पाठक ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा में गौसेवा का विशेष महत्व है। मान्यता है कि गौ माता में समस्त देवी-देवताओं का वास होता है और गौसेवा को मानवता एवं सेवा भाव का महत्वपूर्ण आधार माना गया है। इस अवसर पर कटनी के पड़रवारा में गौ मां हिंदू संगठन द्वारा संचालित गौशाला में पहुंचकर उन्होंने गौ माता को हरा चारा, चोकर से निर्मित

18 अगस्त 2026

4 खबरें • दैनिक संकलन

ई-पेपर पढ़ें →
17 अगस्त 2026

जी.आर. ग्लोबल अकादमी में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह

प्रेस विज्ञप्ति जी.आर. ग्लोबल अकादमी में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह [video width="848" height="478" mp4="http://news24x7india.com/wp-content/uploads/2026/08/VID-20260817-WA0007.mp4"][/video] जयपुर। जी.आर. ग्लोबल अकादमी, जयपुर में देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति, उत्साह और उमंग से भरपूर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं आमंत्रित अतिथियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री भागीरथ जी पूनिया अध्यक्ष श्री बालाजी शिक्षा समिति जयपुर एवं विशिष्ट अतिथि श्री जगदीश जी पूनिया प

17 अगस्त 2026

2 खबरें • दैनिक संकलन

ई-पेपर पढ़ें →
16 अगस्त 2026

कटनी स्टेशन के बाहर बिना परमिट दौड़ रहे निजी वाहन, यात्रियों से वसूली के आरोप; RTO और यातायात विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

कटनी स्टेशन के बाहर बिना परमिट दौड़ रहे निजी वाहन, यात्रियों से वसूली के आरोप; RTO और यातायात विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल कटनी। कटनी रेलवे स्टेशन के बाहर निजी चार पहिया वाहनों के कथित रूप से बिना टैक्सी परमिट संचालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि कुछ वाहन मालिक निजी वाहनों का इस्तेमाल यात्रियों को लाने-ले जाने में कर रहे हैं, जबकि इन वाहनों के पास व्यावसायिक संचालन के लिए आवश्यक परमिट नहीं है। स्टेशन के बाहर बने कुछ बूथों के संचालन को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। आरोप है कि दलालों के माध्यम से यात्रियों से मनमानी रकम वसूली जाती है और बिना उचित पंजीयन एवं सत्यापन के व

16 अगस्त 2026

6 खबरें • दैनिक संकलन

ई-पेपर पढ़ें →
15 अगस्त 2026

विधायक और कलेक्‍टर ने छात्रों के साथ पंगत में बैठकर किया मध्यान्ह भोजन

विधायक और कलेक्‍टर ने छात्रों के साथ पंगत में बैठकर किया मध्यान्ह भोजन कटनी / निषाद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वेंकट वार्ड कटनी पहुंच कर विधायक मुड़वारा  संदीप जायसवाल और कलेक्‍टर  आशीष तिवारी ने पंगत में बैठकर प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत छात्राओं के साथ मध्यान्ह भोजन के तहत स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित विशेष भोज में शामिल हुए। इस दौरान निगमाध्यक्ष  मनीष पाठक, पुलिस अधीक्षक  अभिनय विश्‍वकर्मा, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य सहित अन्‍य अधिकारी मौजूद रहें।छात्रों को विशेष भोज में पूड़ी, आलू-गोभी-टमाटर की सूखी सब्जी, मटर-

15 अगस्त 2026

9 खबरें • दैनिक संकलन

ई-पेपर पढ़ें →
14 अगस्त 2026

स्वतंत्रता दिवस पर महापौर श्रीमती सूरी निगम कार्यालय में और निगमाध्यक्ष श्री पाठक नवीन जल शोधन संयंत्र अमकुही में करेंगे ध्वजारोहण एमआईसी सदस्य एवं पार्षदगण विद्यालयों, सार्वजनिक भवनों एवं प्रमुख स्थलों पर फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज

स्वतंत्रता दिवस पर महापौर श्रीमती सूरी निगम कार्यालय में और निगमाध्यक्ष श्री पाठक नवीन जल शोधन संयंत्र अमकुही में करेंगे ध्वजारोहण एमआईसी सदस्य एवं पार्षदगण विद्यालयों, सार्वजनिक भवनों एवं प्रमुख स्थलों पर फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज कटनी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम कटनी द्वारा शहर में राष्ट्रीय पर्व को गरिमामय एवं देशभक्ति से ओतप्रोत वातावरण में मनाने की व्यापक तैयारियां की गई हैं। निगम प्रशासन द्वारा निगम क्षेत्र के सार्वजनिक भवनों, विद्यालयों, स्मारकों एवं अन्य प्रमुख स्थलों पर जनप्रतिनिधियों के माध्यम से ध्वजारोहण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इसका उद्देश्य स्वतंत्रता द

14 अगस्त 2026

2 खबरें • दैनिक संकलन

ई-पेपर पढ़ें →
13 अगस्त 2026

निवार कस्बा देशभक्ति के रंग में रंगा, भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

निवार कस्बा देशभक्ति के रंग में रंगा, भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत चौकी निवार पुलिस की पहल, युवाओं और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा कटनी। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत चौकी निवार क्षेत्र के कस्बे में मंगलवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। देशभक्ति से ओतप्रोत इस आयोजन में पुलिस प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, युवाओं, विद्यार्थियों और बड़ी संख्या में ग्रामीण नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तिरंगा यात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जहां हाथों में तिरंगा थामे नागरिक भारत माता की जय,

13 अगस्त 2026

4 खबरें • दैनिक संकलन

ई-पेपर पढ़ें →
12 अगस्त 2026

भू-माफियाओं पर शिकंजा: कटनी में अवैध कॉलोनी काटने वालों पर दर्ज हुई FIR, कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

भू-माफियाओं पर शिकंजा: कटनी में अवैध कॉलोनी काटने वालों पर दर्ज हुई FIR, कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई कटनी: शहर में बिना नगर निगम की अनुमति और वैधानिक प्रक्रियाओं को दरकिनार कर अवैध रूप से कॉलोनियां विकसित करने वालों के खिलाफ कटनी पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजीव गांधी वार्ड और सावरकर वार्ड में बिना अनुमति अवैध कॉलोनी का निर्माण कर प्लॉट बेचने वाले कॉलोनाइजरों के खिलाफ पुलिस ने मध्य प्रदेश नगर पालिका अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए हैं। पुलिस की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई से अवैध प्लाटिंग और बिना डायवर्जन जमीन बेचने वाले भू-माफियाओं और अवैध कॉलोन

12 अगस्त 2026

4 खबरें • दैनिक संकलन

ई-पेपर पढ़ें →
11 अगस्त 2026

2026 मक्का समझौता: इस्लामिक नाटो की दस्तक या बदलती पश्चिम एशियाई शक्ति-समीकरण की नई पटकथा?

2026 मक्का समझौता: इस्लामिक नाटो की दस्तक या बदलती पश्चिम एशियाई शक्ति-समीकरण की नई पटकथा? लेखक: कर्नल (डॉ.) देव आनंद लोहामारोड़ रक्षा एवं सुरक्षा मामलों के विशेषज्ञ 7 अगस्त 2026 को मक्का में सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्किये के बीच हुआ त्रिपक्षीय रक्षा समझौता पश्चिम एशिया की बदलती सुरक्षा व्यवस्था में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकता है। समझौते का सबसे महत्वपूर्ण प्रावधान यह है कि तीनों में से किसी एक देश पर सशस्त्र हमला तीनों देशों पर हमला माना जाएगा। यह प्रावधान तत्काल नाटो के सामूहिक रक्षा सिद्धांत की याद दिलाता है और इसी कारण कुछ विश्लेषक इसे “इस्लामिक नाटो” या “सुन्नी नाटो” की शुरुआ

11 अगस्त 2026

6 खबरें • दैनिक संकलन

ई-पेपर पढ़ें →
10 अगस्त 2026

खाकी पर भारी पड़ी बेबसी: सिंगरौली में स्पेशल ब्रांच के प्रधान आरक्षक ने दफ्तर में ही लगाई फांसी

खाकी पर भारी पड़ी बेबसी: सिंगरौली में स्पेशल ब्रांच के प्रधान आरक्षक ने दफ्तर में ही लगाई फांसी सिंगरौली | मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से पुलिस महकमे को झकझोर देने वाली बेहद दुखद घटना सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित विशेष शाखा (स्पेशल ब्रांच) में तैनात प्रधान आरक्षक राकेश गंगले ने संदिग्ध परिस्थितियों में कार्यालय के एक कमरे में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से ही पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।  सुसाइड नोट में छलका दर्द: "परिवार से दूरी और ट्रांसफर न मिलना बनी वजह" घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली और कर्मच

10 अगस्त 2026

1 खबरें • दैनिक संकलन

ई-पेपर पढ़ें →
9 अगस्त 2026

राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में बर्डस्ले स्कूल का जलवा सागर में शानदार प्रदर्शन के बाद कटनी मुड़वारा स्टेशन पर विजेता खिलाड़ियों का हुआ भव्य स्वागत

राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में बर्डस्ले स्कूल का जलवा सागर में शानदार प्रदर्शन के बाद कटनी मुड़वारा स्टेशन पर विजेता खिलाड़ियों का हुआ भव्य स्वागत कटनी। कटनी जिले के बर्डस्ले स्कूल के छात्र-छात्राओं ने राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। सागर में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में स्कूल के लगभग 12 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और प्रदेशभर से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के बीच बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए उल्लेखनीय सफलता हासिल की। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से लौटने पर विजेता खिलाड़ियों का कटनी मुड़वारा रेलवे स्टेशन पर फूल-मालाएं पहनाकर और

9 अगस्त 2026

1 खबरें • दैनिक संकलन

ई-पेपर पढ़ें →
8 अगस्त 2026

श्री सत्य साई प्रेम प्रवाहिनी दिव्य रथ का कटनी में भव्य स्वागत रीठी, मुंहास और पहरुआ में भक्तों ने आरती-पूजन कर किया अभिनंदन, आज निकलेगी विशाल साई रथयात्रा

श्री सत्य साई प्रेम प्रवाहिनी दिव्य रथ का कटनी में भव्य स्वागत रीठी, मुंहास और पहरुआ में भक्तों ने आरती-पूजन कर किया अभिनंदन, आज निकलेगी विशाल साई रथयात्रा कटनी। श्री सत्य साई बाबा के शताब्दी जन्मोत्सव के पावन अवसर पर निकला “श्री सत्य साई प्रेम प्रवाहिनी दिव्य रथ” दमोह जिले से होते हुए रीठी और मुंहास मार्ग से कटनी पहुंचा। शनिवार सायंकाल नदीपार कटनी स्थित सत्यज्योत लॉन में दिव्य रथ के स्वागत एवं अभिनंदन का भव्य आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालुओं ने वेदपाठ, भजन, आरती और भक्तिमय कार्यक्रमों के माध्यम से साई बाबा के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की। सत्यज्योत लॉन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूरा

8 अगस्त 2026

8 खबरें • दैनिक संकलन

ई-पेपर पढ़ें →