रामगंजमंडी पुलिस की कार्रवाई: ऑपरेशन क्रिमिनल डस्टिंग के तहत अवैध देशी कट्टे सहित एक आरोपी गिरफ्तार
रामगंजमंडी पुलिस ने अवैध देशी कट्टे के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार कोटा ग्रामीण। कोटा ग्रामीण पुलिस के अभियान “ऑपरेशन क्रिमिनल डस्टिंग” के तहत रामगंजमंडी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभिषेक उर्फ अक्षय गोडाला (28), निवासी रामगंजमंडी को एक अवैध देशी कट्टे सहित गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के निर्देशानुसार की गई इस कार्रवाई में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
