कटनी ब्रेकिंग: मुड़वारा स्टेशन पर जनरल कोच में मिली दो माह की मासूम बच्ची, GRP ने सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया
कटनी। कटनी मुड़वारा रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक ट्रेन के जनरल कोच में करीब दो माह की मासूम बच्ची लावारिस हालत में मिली। बच्ची को अकेला देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल जीआरपी पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को अपने संरक्षण में लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे सुरक्षित रखा गया है। बताया जा रहा है कि संबंधित ट्रेन नागदा से बीना की ओर जा रही थी।
जनरल कोच में इतनी छोटी बच्ची के लावारिस मिलने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर मासूम बच्ची को ट्रेन में अकेला किसने छोड़ा और उसके परिजन कहां हैं? फिलहाल बच्ची की पहचान और उसे इस हालत में छोड़ने के कारणों को लेकर जानकारी सामने आना बाकी है।
