वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी यानी दीपक पटेल लोधी की संदिग्ध हालत में मौत का मामला राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग पहुंच गया है. मानवाधिकार आयोग ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए आगरा जोन के अपर पुलिस महानिदेशक यानी ADG को निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.
बता दें, आयोग ने दिल्ली निवासी सामाजिक कार्यकर्ता कृष्णा राजपूत की शिकायत के बाद यह कदम उठाया है. शिकायतकर्ता ने रसिक दुलारी के जीवन और गरिमा के साथ जीने के अधिकार का हवाला देते हुए घटना से जुड़े सभी सीसीटीवी फुटेज, फॉरेंसिक साक्ष्य, मृतक के कमरे की परिस्थितियों और अन्य जरूरी सबूतों की स्वतंत्र और पारदर्शी जांच करने की मांग की है! Priyanka Mali state head Rajasthan
