Nishchal Sharma | Kota
कोटा ग्रामीण, 9 अक्टूबर। कोटा ग्रामीण पुलिस द्वारा अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन क्रिमिनल डस्टिंग” के तहत रामगंजमंडी थाना पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध देशी कट्टे सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण श्री सुजीत शंकर के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के दौरान रामगंजमंडी थाना पुलिस ने गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी के दौरान अभिषेक उर्फ अक्षय गोडाला (28), निवासी हरिजन मोहल्ला, बिजली पावर हाउस के पीछे, रामगंजमंडी को हिरासत में लेकर तलाशी ली। कार्रवाई के दौरान उसके कब्जे से एक देशी कट्टा बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध प्रकरण संख्या 372/2023 में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई शुरू की है।
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रामकल्याण मीणा के सुपरविजन तथा रामगंजमंडी वृत्ताधिकारी श्री ओमप्रकाश बिश्नोई के निर्देशन में की गई। थाना अधिकारी श्री महेंद्र कुमार मारू के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी की तलाश एवं गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम में उपनिरीक्षक श्री हरि सिंह, हेड कांस्टेबल रेशपाल सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
कोटा ग्रामीण पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध हथियार रखने वाले व्यक्तियों एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध अभियान के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
