*जिला पंचायत CEO सृष्टि देशमुख का रायपुर कर्चुलियान में सघन निरीक्षण*

*रीवा।* जिला पंचायत CEO सृष्टि देशमुख गौड़ा ने रायपुर कर्चुलियान में ग्रामीण क्षेत्रों, स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

*निरीक्षण के प्रमुख बिंदु -*

*1. जिला अस्पताल व SGMH में -* जन सेवा अभियान के तहत 501 यूनिट रक्त गंभीर एनीमिक महिलाओं को चढ़ाने की व्यवस्था देखी, प्राथमिकता पर रक्त चढ़ाने के निर्देश, मरीजों से संवाद।

*2. सगरा में -* अटल ग्राम सेवा सदन व सामुदायिक भवन का निरीक्षण, योजनाओं की समीक्षा, कन्या विद्यालय का निरीक्षण, वृंदावन गांव के तहत गौशाला हेतु भूमि आरक्षित करने के निर्देश।

*3. पौधारोपण व आजीविका -* सगरा व चौड़ियार में पौधारोपण, शैलाचाक स्व-सहायता समूह की समीक्षा, दीपावली के लिए दिए बनाने का काम तत्काल शुरू करने के निर्देश।

*4. सीएम राइज स्कूल रायपुर -* निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण, 2 दिन में इलेक्ट्रिकल ऑडिट, पेयजल, लाइब्रेरी, CCTV लगाने के निर्देश, शेष 20% काम 1 माह में पूरा करने का टारगेट, WoW संस्था से सफाई के निर्देश।

*5. जनपद कार्यालय -* ई-लाइब्रेरी व स्मार्ट लाइब्रेरी का प्रस्ताव बनाने के निर्देश, PM आवास में 100% मस्टर रोल जारी करने, लंबित कार्यों में तेजी और ई-अटेंडेंस से उपस्थिति के निर्देश।

*6. चौड़ियार गौशाला -* मरम्मत, बिजली-पानी की व्यवस्था 7 दिन में पूरी करने, संचालन SHG से कराने और पशु सखी प्रशिक्षण के निर्देश। News 24 ×7 India Deepak Tiwari