← होम
NEWS24x7 INDIA

other

01
other • 25/8/2026

बरसाना में श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न

बरसाना (मथुरा)। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले स्थित राधा रानी की जन्मस्थली एवं लीलास्थली बरसाना में श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन सम्पन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर कटारे ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजी. विजय शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। संघ के प्रदेश प्रवक्ता पं. रंजीत दंडोतिया ने बताया कि बैठक में नव नियुक्त राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजी. विजय शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर कटारे तथा राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं राष्ट्रीय युवा प्रकोष्ठ प्र

02
other • 11/8/2026

क्षितिज पर एक नया राष्ट्र? बलूचिस्तान की स्वतंत्रता घोषणा और दक्षिण एशिया की भू-राजनीति

क्षितिज पर एक नया राष्ट्र? बलूचिस्तान की स्वतंत्रता घोषणा और दक्षिण एशिया की भू-राजनीति लेखक: कर्नल (डॉ.) देव आनंद लोहमरोड़ रक्षा एवं अंतरराष्ट्रीय मामलों के विश्लेषक बलूचिस्तान का प्रश्न अब एक नए और संभावित रूप से निर्णायक चरण में प्रवेश कर चुका है। जब बलूच राष्ट्रवादी संगठन 11 अगस्त 2026 को बलूचिस्तान स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाने की तैयारी कर रहे हैं, तब स्वतंत्र एवं संप्रभु बलूचिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मान्यता देने की उनकी मांग दक्षिण एशिया के सबसे लंबे समय से चले आ रहे क्षेत्रीय और राजनीतिक विवादों में से एक को फिर केंद्र में ले आई है। जो प्रश्न अब तक मुख्यतः पाकिस्तान के आंतरिक

03
other • 11/8/2026

News 114851

हर घर तिरंगा से पहले कश्मीर की सरहदों पर लहराया था तिरंगा... लेखक: चौधरी नजीर पॉड यूथ प्रेसिडेंट, जम्मू-कश्मीर इंटरनेशनल गुर्जर महासभा (IGM)... आज जब पूरा देश ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से राष्ट्रध्वज के प्रति अपने सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को अभिव्यक्त कर रहा है, तब कुछ वर्ष पीछे मुड़कर कश्मीर की उन पहाड़ियों और सीमावर्ती गांवों को याद करना भी जरूरी है, जहां तिरंगे को घर-घर तक पहुंचाने की एक जमीनी यात्रा बहुत पहले शुरू हो चुकी थी। यह किसी सरकारी अभियान के श्रेय का दावा नहीं, बल्कि उस अनलिखे इतिहास का स्मरण है, जिसमें राष्ट्रध्वज को सामान्य नागरिक के घर तक पहुंचाने के लिए

04
other • 27/7/2026

बलूचिस्तान की आज़ादी की घोषणा: क्या पाकिस्तान के विघटन की आहट या दशकों पुराने संघर्ष का नया अध्याय? कर्नल देव आनंद लोहमरोर

बलूचिस्तान की आज़ादी की घोषणा: क्या पाकिस्तान के विघटन की आहट या दशकों पुराने संघर्ष का नया अध्याय? कर्नल देव आनंद लोहमरोर 13 जुलाई 2026 को कुछ बलोच राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं द्वारा "रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान" की घोषणा ने एक बार फिर दक्षिण एशिया की राजनीति को चर्चा के केंद्र में ला दिया है। इस घोषणा के साथ राष्ट्रीय ध्वज, राष्ट्रगान, मुद्रा, पासपोर्ट और कथित रूप से 85 प्रतिशत भूभाग पर नियंत्रण जैसे दावे भी किए गए। हालांकि, इन दावों की अभी तक किसी स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय स्रोत, संयुक्त राष्ट्र अथवा किसी संप्रभु राष्ट्र द्वारा पुष्टि नहीं की गई है। इसलिए इन्हें फिलहाल बलोच राष्ट्रवादी समूहों क

05
other • 27/7/2026

दीवारों के बिना एक कक्षा: करुणा, समुदाय और सह-अस्तित्व के पाठ... द्वारा डॉ. नेहा लोहामरोर संस्थापिका, कोष फाउंडेशन..

दीवारों के बिना एक कक्षा: करुणा, समुदाय और सह-अस्तित्व के पाठ... द्वारा डॉ. नेहा लोहामरोर संस्थापिका, कोष फाउंडेशन.. एक शिक्षक के रूप में, हम अक्सर कक्षाओं से परे सीखने के स्थानों की तलाश करते हैं—ऐसे स्थान जहाँ कहानियाँ सहानुभूति, जिज्ञासा और आलोचनात्मक सोच को बढ़ावा देती हैं। 17 जुलाई 2026 को, मुझे 'द ओपन स्पेस सोसाइटी' (TOSS), जयपुर में 'ALT EFF फिल्म क्लब' में शामिल होने का सौभाग्य मिला, साथ ही दो छोटी लड़कियां भी थीं जिनके टिकट गैर-लाभकारी संस्था कोष फाउंडेशन द्वारा प्रायोजित किए गए थे। अगले कुछ घंटों में जो कुछ भी सामने आया, वह एक साधारण फिल्म स्क्रीनिंग से कहीं अधिक था; यह प्रकृ

06
other • 27/7/2026

लोकतंत्र की आड़ में अराजकता: क्या भारत एक नए हाइब्रिड अस्थिरता अभियान का सामना कर रहा है? कर्नल देव आनंद लोहमरोड़...

लोकतंत्र की आड़ में अराजकता: क्या भारत एक नए हाइब्रिड अस्थिरता अभियान का सामना कर रहा है? कर्नल देव आनंद लोहमरोड़... रक्षा एवं भू-राजनीतिक मामलों के जानकार ... लोकतंत्र किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है, लेकिन यही लोकतंत्र तब चुनौती के घेरे में आ जाता है जब शांतिपूर्ण विरोध और सुनियोजित हिंसा के बीच की रेखा धुंधली होने लगे। संसद मार्च के दौरान जो घटनाएँ सामने आईं, उन्होंने केवल कानून-व्यवस्था का प्रश्न ही नहीं उठाया, बल्कि यह सोचने को भी विवश किया कि क्या भारत के भीतर असंतोष की वास्तविक भावनाओं का उपयोग कुछ ऐसे तत्व कर रहे हैं जिनका उद्देश्य केवल विरोध दर्ज कराना नहीं, बल्कि राष्ट्र

07
other • 27/7/2026

क्या भारत में भीड़ के दबाव से शासन चलेगा? लोकतंत्र, कानून और नागरिक सुरक्षा पर नए प्रश्न कर्नल (डॉ.) देव आनंद लोहमरोर

क्या भारत में भीड़ के दबाव से शासन चलेगा? लोकतंत्र, कानून और नागरिक सुरक्षा पर नए प्रश्न कर्नल (डॉ.) देव आनंद लोहमरोर लोकतंत्र में सरकारें जनता के प्रति उत्तरदायी होती हैं, लेकिन उतना ही सत्य यह भी है कि लोकतंत्र का संचालन भीड़ के दबाव से नहीं बल्कि संविधान, कानून और संस्थागत प्रक्रियाओं से होना चाहिए। यदि किसी निर्णय का आधार सड़क पर उतरी भीड़, सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान, पुलिस पर हमले, यातायात का ठप हो जाना और राष्ट्रीय राजधानी का सामान्य जीवन बाधित होना बन जाए, तो यह केवल एक सरकार का प्रश्न नहीं रह जाता; यह पूरे लोकतांत्रिक ढाँचे की विश्वसनीयता का प्रश्न बन जाता है। हाल के घटनाक्रम मे

08
other • 27/7/2026

रूस-यूक्रेन युद्ध का नया चरण: ड्रोन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और बदलती वैश्विक युद्धकला से भारत के लिए सबक.. लेखक: कर्नल देव आनंद लोहामारोर (सेवानिवृत्त)  सुरक्षा एवं अंतर्राष्ट्रीय मामलों के जानकार...

रूस-यूक्रेन युद्ध का नया चरण: ड्रोन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और बदलती वैश्विक युद्धकला से भारत के लिए सबक.. लेखक: कर्नल देव आनंद लोहामारोर (सेवानिवृत्त) सुरक्षा एवं अंतर्राष्ट्रीय मामलों के जानकार... 24 फरवरी 2022 को जब रूस ने यूक्रेन पर व्यापक सैन्य अभियान प्रारम्भ किया, तब अधिकांश सैन्य विश्लेषकों का अनुमान था कि यह संघर्ष कुछ सप्ताह अथवा कुछ महीनों में समाप्त हो जाएगा। किन्तु चार वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी यह युद्ध केवल जारी ही नहीं है, बल्कि लगातार नए स्वरूप ग्रहण करता जा रहा है। लाखों सैनिक और नागरिक इस संघर्ष की प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष कीमत चुका चुके हैं। संयुक्त राष्ट्र त

09
other • 27/7/2026

पाकिस्तान का नया छद्मवेष: 'अरब-तुर्क' पहचान के मलबे से 'सिंधु सभ्यता' चुराने की हताश कोशिश कर्नल देव आनंद लोहामरोड़ सुरक्षा एवं अंतर्राष्ट्रीय मामलों के विशेषज्ञ....

पाकिस्तान का नया छद्मवेष: 'अरब-तुर्क' पहचान के मलबे से 'सिंधु सभ्यता' चुराने की हताश कोशिश कर्नल देव आनंद लोहामरोड़ सुरक्षा एवं अंतर्राष्ट्रीय मामलों के विशेषज्ञ.... विगत कुछ समय से वैश्विक मंचों और विशेषकर सिंगापुर जैसे अंतरराष्ट्रीय विमर्श के केंद्रों में पाकिस्तानी बुद्धिजीवियों और नीति-निर्माताओं द्वारा एक नया राग अलापा जा रहा है। कल तक जो मुल्क खुद को अरब के शेखों, तुर्की के सुल्तानों और फारस के शासकों का वैचारिक वारिस बताता था, वह अचानक खुद को 'इंडस वैली सिविलाइजेशन' यानी सिंधु घाटी सभ्यता का इकलौता पुत्र घोषित करने पर आमादा है। लेकिन क्या यह कोई वास्तविक हृदय परिवर्तन है या इतिह

10
other • 18/7/2026

आज दिनांक 18/7/26 जी.आर. ग्लोबल अकादमी विद्यालय में अलंकरण समारोह (Investiture ceremony)

Umesh panday ki report GR global academy benaar road Jaipur Rajasthan आज दिनांक 18/7/26 जी.आर. ग्लोबल अकादमी विद्यालय में अलंकरण समारोह (Investiture ceremony) उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि का स्थान श्रीमान जगदीश जी पूनिया, प्रबंध-निदेशक, श्री बालाजी शिक्षा समिति ,ने ग्रहण किया । विद्यालय के प्राचार्य श्रीमान अजय कुमार गुप्ता ने पुष्प गुच्छ प्रदान कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ । प्राचार्य महोदय ने सभा को संबोधित करते हुए धन्यवाद प्रेषित किया तथा छात्रों का उत्साह वर्धन किया। छात्र-सदन गांधी, सुभाष, टैगोर व

11
other • 2/7/2026

*संभागायुक्त ने मोहनपुरा में संरक्षित खेती के मॉडल का किया अवलोकन, कृषकों की सराहना की*

झाबुआ से_अमित सिंह जादौन _संभागायुक्त इंदौर डॉ. सुदाम खाड़े ने आज जिले के पेटलावद विकासखंड अंतर्गत ग्राम मोहनपुरा का भ्रमण कर मध्यप्रदेश एकीकृत उद्यानिकी विकास मिशन (MIDH) योजनांतर्गत संरक्षित खेती के तहत स्थापित शेड नेट हाउस का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रगतिशील कृषक श्री चैनपाल सिंह एवं श्री सुरेन्द्र सिंह राठौर द्वारा आधुनिक तकनीकों के माध्यम से की जा रही खेती की सराहना की। संभागायुक्त ने शेड नेट हाउस में उत्पादित खीरे की फसल का निरीक्षण कर कृषकों से संवाद किया तथा संरक्षित खेती से प्राप्त उत्पादन, आय एवं तकनीकी नवाचारों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि आधुनिक एवं वैज्ञानिक

12
other • 29/5/2026

वंदे-गंगा" जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण एवं स्वच्छता गतिविधियों का जिले में हो रहा है व्यापक आयोजन

"वंदे-गंगा" जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण एवं स्वच्छता गतिविधियों का जिले में हो रहा है व्यापक आयोजन जयपुर, 29 मई l "वंदे-गंगा" जल संरक्षण जन अभियान 2026 के अंतर्गत शुक्रवार को जिले में जल संरक्षण, स्वच्छता एवं जनजागरूकता से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों का व्यापक स्तर पर आयोजन किया गया। जिला कलेक्टर संदेश नायक ने बताया कि अभियान के तहत जल स्रोतों के संरक्षण, स्वच्छता गतिविधियों, रिचार्ज संरचनाओं के निर्माण तथा जनभागीदारी को बढावा देने के लिए विभिन्न ब्लॉकों एवं ग्राम पंचायतों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। फागी ब्लॉक की ग्राम पंचायत भोजपुरा में आयोजित कार्यक्रम विश

13
other • 22/5/2026

कलक्टर संदेश नायक की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित*

Priyanka Mali state head Rajasthan *कलक्टर संदेश नायक की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित* [video width="1280" height="576" mp4="http://news24x7india.com/wp-content/uploads/2026/05/VID-20260522-WA0018.mp4"][/video] *एचपीवी टीकाकरण, मौसमी बीमारियों एवं स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा* *जयपुर, 22 मई ।* जिला कलक्टर संदेश नायक की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। ब

14
other • 15/4/2026

News 112064

बिहार प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर श्री Samrat Choudhary जी तथा उपमुख्यमंत्री के रूप में श्री Vijay Kumar Choudhary जी एवं श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव जी को शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी मार्गदर्शन एवं आपके कुशल नेतृत्व में बिहार विकास के नए आयाम स्थापित करेगा, प्रगति और समृद्धि की दिशा में निरंतर अग्रसर रहेगा तथा प्रदेश की जनता के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा PRIYANKA MALI NEWS REPORTER

15
other • 21/3/2026

आज राजस्थान पत्रिका के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूर चंद्र कुलिश जी की जन्म शताब्दी वर्षगांठ के अवसर पर सिविल लाइंस, जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित की।

आज राजस्थान पत्रिका के संस्थापक श्रद्धेय कर्पूर चंद्र कुलिश जी की जन्म शताब्दी वर्षगांठ के अवसर पर सिविल लाइंस, जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित की। पत्रकारिता समाज का दर्पण है और लोकतंत्र को प्रभावी बनाने में इसकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। कुलिश जी ने अपनी प्रखर, निर्भीक एवं मूल्यनिष्ठ लेखनी से जनचेतना को जागृत किया तथा समाज में पारदर्शिता, उत्तरदायित्व और लोकविश्वास को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने पत्रकारिता को मात्र सूचना का माध्यम न मानकर, जनभावनाओं की अभिव्यक्ति एवं सुशासन के मार्गदर्शन का सशक्त साधन बनाया। इस अवसर पर मान

16
other • 21/3/2026

महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली सत्कारमूर्ती DIG श्री अंकित गोयल के मार्गदर्शन मे कर्तव्यदक्ष पोलीस अधीक्षक श्री निलोत्पल द्वारा आम नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष एडवाइजरी जारी की गई......

महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली सत्कारमूर्ती DIG श्री अंकित गोयल के मार्गदर्शन मे कर्तव्यदक्ष पोलीस अधीक्षक श्री निलोत्पल द्वारा आम नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष एडवाइजरी जारी की गई...... पुलिस अधीक्षक श्री निलोत्पल ने बताया कि वर्तमान समय में साइबर अपराधी अत्याधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल कर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। हाल ही में फर्जी वाई-फाई नेटवर्क के माध्यम से ठगी के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है, जो चिंता का विषय है। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी पहले सार्वजनिक स्थानों जैसे होटल, कैफे, रेलवे स्टेशन आदि के असली वाई-फाई नेटवर्क को निशाना बनाते ह

17
other • 19/3/2026

उत्तर प्रदेश बिहार संयुक्त समाज की ओर से दिनांक- 18/3/ 2026 संध्या 6:00 बजे केडिया प्लेस चौराहे के समीप होटल में कार्यकारिणी मीटिंग रखी गई थी।

उत्तर प्रदेश बिहार संयुक्त समाज की ओर से दिनांक- 18/3/ 2026 संध्या 6:00 बजे केडिया प्लेस चौराहे के समीप होटल में कार्यकारिणी मीटिंग रखी गई थी। जिसकी अध्यक्षता समाज के महामंत्री श्री के के तिवारी जी ने की मीटिंग के सभी वर्तमान पदाधिकारी उपस्थित थे। मीटिंग का मुख्य बिंदु समाज की बागी महिला अध्यक्षा पर विचार विमर्श किया गया सभी पदाधिकारी की राय विचार सुनने के बाद तुरंत महामंत्री जी के द्वारा रजिस्टार ऑफिस को लेटर लिखा गया वर्तमान महिला अध्यक्षा दिव्या सिन्हा को तत्कालीन प्रभाव से पद से हटाया जाता है और समाज की सदस्यता खत्म की जाती है उनके साथ जो भी समाज को बदनाम करने की कोशिश करेगा या समाज के नाम

18
other • 6/3/2026

आज मुख्यमंत्री कार्यालय में सेना दिवस परेड–2026 के भव्य एवं गरिमापूर्ण आयोजन पर संकलित पुस्तक और लघु फिल्म का विमोचन किया एवं आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले प्रशासनिक एवं सैन्य अधिकारियों को सम्मानित किया।

आज मुख्यमंत्री कार्यालय में सेना दिवस परेड–2026 के भव्य एवं गरिमापूर्ण आयोजन पर संकलित पुस्तक और लघु फिल्म का विमोचन किया एवं आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले प्रशासनिक एवं सैन्य अधिकारियों को सम्मानित किया। जयपुर की धरा पर आयोजित यह ऐतिहासिक परेड प्रत्येक प्रदेशवासी के लिए गर्व का विषय है। यह पुस्तक और लघु फिल्म भारतीय सेना के अदम्य साहस, अनुशासन और आधुनिक सैन्य शक्ति की प्रेरणादायी झलक प्रस्तुत करती है। यह पुस्तक और लघु फिल्म युवाओं में राष्ट्र सेवा की भावना को और सुदृढ़ करेगी। देश की सीमाओं की रक्षा में सदैव तत्पर हमारे वीर जवानों को मेरा कोटि-कोटि नमन!

19
other • 4/3/2026

*मैं झाबर सिंह खर्रा’ पुस्तक का भारणी में हुआ विमोचन*

*मैं झाबर सिंह खर्रा’ पुस्तक का भारणी में हुआ विमोचन* ज्ञान चन्द भारणी(श्रीमाधोपुर)- यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा के भारणी स्थित आवास पर संपादक विवेकानंद शर्मा तथा प्रकाशक श्री गोविंदम श्रीमाधोपुर की 142 पेज की पुस्तक ‘मैं झाबर सिंह खर्रा’ का विमोचन हुआ। पुस्तक का विमोचन यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा के कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर शिक्षाविद शिवकुमार जोशी, पुस्तक प्रकाशक श्री गोविंदम के सुरेश कुड़ी, पुस्तक के संपादक विवेकानंद शर्मा व संवाद सेतु के दिलीप शर्मा, श्रवण चौधरी मौजूद रहे। संपादक विवेकानंद शर्मा ने कहा कि पुस्तक में खर्रा के जीवन से जुड़े विभिन्न पक्षों के साथ-साथ सामा

20
other • 2/3/2026

महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली आष्टी पत्रकार महेश पांडुरंग शेंडे द्वारा जनहीत मे लोगो को जागरूक होने का संदेश.....

महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली आष्टी पत्रकार महेश पांडुरंग शेंडे द्वारा जनहीत मे लोगो को जागरूक होने का संदेश..... राष्ट्रीय राजमार्ग के आसपास 75 मीटर तक निर्माण को प्रतिबंधित या नियंत्रित क्षेत्र माना जाता है, तब सबसे बड़ा प्रश्न यह नहीं होता कि नियम क्या है बल्कि यह होता है कि उस नियम की जानकारी किसे थी और किसे नहीं। अगर आम लोगों को इन नियमों की पूरी जानकारी नहीं थी, तो यह मान भी लिया जाए, गांव का किसान, छोटा व्यापारी, ढाबा चलाने वाला परिवार वे कानून की हर धारा पढ़कर जमीन नहीं खरीदते। वे भरोसा करते हैं सरकारी दफ्तरों पर लेकिन…क्या सरकारी अधिकारियों को भी नियमों की जानकारी नहीं थी? जब अनुम

21
other • 1/3/2026

आज जयपुर में जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (JITO) द्वारा आयोजित टाउन रिप्रजेन्टेटिव नेशनल कॉन्क्लेव एवं विश्व नवकार महामंत्र दिवस 2.0 के शुभारंभ समारोह को संबोधित किया।

आज जयपुर में जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (JITO) द्वारा आयोजित टाउन रिप्रजेन्टेटिव नेशनल कॉन्क्लेव एवं विश्व नवकार महामंत्र दिवस 2.0 के शुभारंभ समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर नवकार मंत्र के रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भारत की गौरवशाली सभ्यता और ज्ञान परंपरा के निर्माण में जैन समाज का योगदान अतुलनीय है। जैन दर्शन के संस्कार और उद्यमिता का संगम समाज को नई दिशा प्रदान कर रहा है। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे युवा और महिला उद्यमी अपनी कर्मठता से विकसित राजस्थान के संकल्प को सिद्ध करेंगे। Priyanka Mali state head Rajasthan

22
other • 24/2/2026

महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली जिलाधिकारी श्री अवीशांत पांडा के निर्देश मे जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा.....

महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली जिलाधिकारी श्री अवीशांत पांडा के निर्देश मे जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा..... जिला कलेक्ट्रेटर ने जिले में संचालित पेयजल परियोजनाओं की प्रगति, जल सेवा आंकलन, हर घर जल लक्ष्य एवं आगामी ग्रीष्मकालीन तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला कलक्टर ने जल सेवा आंकलन में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने हेतु जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के निगारांनी मे पंचायत समिती चामोर्शी के इमानदार और जिम्मेदार विस्तार अधिकारी श्री संजय चलाख को निर्देश दिए कि ग्रामपंचायत मार्कंडा ( कंसोबा ) क्षेत्र के ग्राम विकास अधिकारियों द्वारा ई

23
other • 19/2/2026

महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली पोलीस प्रशासन कर्तव्यदक्ष SP महोदय श्री निलोउत्पल द्वारा सड़क सुरक्षा एवं जीरो फैटैलिटी मे सफल प्रयास जारी....

महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली पोलीस प्रशासन कर्तव्यदक्ष SP महोदय श्री निलोउत्पल द्वारा सड़क सुरक्षा एवं जीरो फैटैलिटी मे सफल प्रयास जारी.... क्रिटिकल क्रैश प्रोन लोकेशन्स तथा सड़क दुर्घटना ब्लैक स्पॉट्स की प्रगति की समीक्षा करते हुए l कर्तव्यदक्ष SP महोदय श्री निलोउत्पल ने निर्देश दिए कि निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप सभी ब्लैक स्पॉट्स पर आवश्यक सड़क अभियान्त्रिकी उपाय जैसे स्पीड ब्रेकर, चेतावनी संकेतक, डायरेक्शन बोर्ड, ट्रैफिक सिग्नल एवं सीसीटीवी कैमरे समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से स्थापित किए जाएं। सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में शिक्षा, प्रवर्तन, आपातकालीन देखभाल समन्वित क्रियान्वयन से ही

24
other • 16/2/2026

महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली पुलिस द्वारा नवनिर्मित पोमके बिनागुंडा में भव्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन.....

महाराष्ट्र राज्य जिला गडचिरोली पुलिस द्वारा नवनिर्मित पोमके बिनागुंडा में भव्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन..... गडचिरोली पुलिस बल द्वारा जिले के नागरिकों के लिए लगातार विभिन्न कल्याणकारी उपक्रम चलाए जा रहे हैं। जिले के अति-दुर्गम क्षेत्रों के नागरिकों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाने के उद्देश्य से 15 फरवरी 2026 को नवनिर्मित पोमके (पुलिस मदद केंद्र) बिनागुंडा में मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर पुलिस अस्पताल गडचिरोली, जिला सामान्य अस्पताल गडचिरोली, जिला परिषद गडचिरोली और सीआरपीएफ (CRPF) के संयुक्त तत्वावधान में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर की मुख्य विशेषताएं: अति-द

25
other • 12/2/2026

*सक्षम जयपुर अभियान के तहत हुआ आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन*

*Jaipur District Administration Press Note-1 (12-02-2026)* *सक्षम जयपुर अभियान के तहत हुआ आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन* *— जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देश पर हुआ कार्यशालाओं का आयोजन* *— प्रशिक्षण कार्यक्रमों में दी गई सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी* *जयपुर, 12 फरवरी।* महिला अधिकारिता विभाग द्वारा सक्षम जयपुर अभियान के अंतर्गत साथिनों के लिए एक दिवसीय आमुखीकरण कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यशालाओं का उद्देश्य जमीनी स्तर पर कार्यरत साथिनों को विभागीय योजनाओं, नियमों एवं अधिनियमों की अद्यतन एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान कर उन्हें और अधिक प्रभाव

26
other • 10/2/2026

आज सचिवालय स्थित कार्यालय पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पधारी देवतुल्य जनता एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं से आत्मीय

आज सचिवालय स्थित कार्यालय पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पधारी देवतुल्य जनता एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं से आत्मीय भेंट कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना और त्वरित समाधान सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। #Rajasthan

27
other • 9/2/2026

महाराष्ट्र राज्य-पोलीस प्रशासन द्वारा जिला गडचिरोली पुलिस मुख्यालय कांफ्रेंस हॉल में समीक्षा बैठक...

महाराष्ट्र राज्य-पोलीस प्रशासन द्वारा जिला गडचिरोली पुलिस मुख्यालय कांफ्रेंस हॉल में समीक्षा बैठक... इस बैठक में प्रदेश के जोनल SDPO और विभिन्न शाखाओं के प्रमुख अधिकारी शामिल रहे। बैठक का उद्देश्य प्रदेश की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, स्टाफ प्रबंधन और प्रशासनिक सुधारों की विस्तृत समीक्षा करना था। लंबे समय बाद इस स्तर की विस्तृत भौतिक समीक्षा बैठक आयोजित होने से संगठित नीति निर्धारण और कार्यप्रणाली में सुधार संभावित है। बैठक में SP महोदय श्री निलोउत्पल ने कहा कि पुलिस संगठन की कार्यशैली में निरंतर सुधार एवं अपग्रेडेशन समय की आवश्यकता है। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था केवल अ

28
other • 6/2/2026

महाराष्ट्र राज्य जिला ​गडचिरोली को मुख्यमंत्री बळीराजा पांदन सड़क योजना में राज्य के लिए आदर्श स्थापित करना चाहिए –सह-पालक मंत्री एड.

महाराष्ट्र राज्य जिला ​गडचिरोली को मुख्यमंत्री बळीराजा पांदन सड़क योजना में राज्य के लिए आदर्श स्थापित करना चाहिए –सह-पालक मंत्री एड. आशीष जायसवाल द्वारा समीक्षा बैठक...... मुख्यमंत्री बलिराजा कृषि/पांदन सड़क योजना किसानों के कृषि उत्पादों के परिवहन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और मुख्यमंत्री की एक महत्वाकांक्षी योजना है। इसके प्रभावी कार्यान्वयन के माध्यम से गडचिरोली जिले को राज्य में एक आदर्श स्थापित करना चाहिए, ये निर्देश राज्य के वित्त, नियोजन, कृषि, मदद एवं पुनर्वास, विधि एवं न्याय, श्रम राज्य मंत्री तथा जिले के सह-पालक मंत्री एड. आशीष जायसवाल ने दिए। जिलाधिकारी कार्यालय में इस योजना की

29
other • 6/2/2026

अहिंसा, करुणा और मानवीय मूल्यों की पावन धरा लाडनूं स्थित 'जैन विश्व भारती' में आज नवनिर्मित 'सुधर्मा सभा प्रवचन हॉल' का लोकार्पण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

अहिंसा, करुणा और मानवीय मूल्यों की पावन धरा लाडनूं स्थित 'जैन विश्व भारती' में आज नवनिर्मित 'सुधर्मा सभा प्रवचन हॉल' का लोकार्पण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह भवन सत्य और शांति का केंद्र बनेगा, जहाँ से मानवीय आदर्शों का संदेश संपूर्ण विश्व में प्रसारित होगा। इस अवसर पर पूज्य आचार्य श्री महाश्रमण जी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया। अहिंसा, करुणा और मानवीय मूल्यों की पावन धरा लाडनूं स्थित 'जैन विश्व भारती' में आज नवनिर्मित 'सुधर्मा सभा प्रवचन हॉल' का लोकार्पण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह भवन सत्य और शांति का केंद्र बनेगा, जहाँ से मानवीय आदर्शों का संदेश संपूर्ण विश्व में

30
other • 5/2/2026

*जलदाय मंत्री का दावा, टोंक व मालपुरा दोनों ही रेलमार्ग से जुड़ेगें...

*जलदाय मंत्री का दावा, टोंक व मालपुरा दोनों ही रेलमार्ग से जुड़ेगें... Oplus_16908288 * - टोंक में केंद्रीय बजट की उपलब्धियां बताते हुए जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी बोले, इस दौरान मंत्री ने दावा किया कि टोंक व मालपुरा दोनों रेलमार्ग से जुड़ेगें और हमारी सरकार के समय ही इस योजना पर काम शुरू हो जायेगा, वहीं जल जीवन मिशन के लिये कांग्रेस को कोसते रहे मंत्री, जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने पूर्व सीएम अशोक गहलोत के पुत्र पर साधा निशाना; सांगानेर-डिग्गी-भीलवाड़ा सड़क मार्ग पर मालपुरा कस्बे से सटाकर बनाये गये टोल प्लाज़ा पर टोल वसूली विवाद मामले में पूर्व सीएम गहलोत के बेटे का बताया हाथ।