सोमवार, 21 सितंबर 2026निष्पक्ष • निर्भीक • आपके साथ
NEWS24x7 INDIA
मौसम...
NEWS24x7 INDIA

झाबुआ

01
झाबुआ • 11/7/2024

थाना परिसर मे पुलिस स्टाफ के द्वारा किया गया पौधारोपण का कार्यक्रम

थाना परिसर मे पुलिस स्टाफ के द्वारा किया गया पौधारोपण का कार्यक्रम प्रितेश घोड़ावत कल्याणपुरा थाना परिसर में थाना प्रभारी निर्भय सिंह भूरिया की अध्यक्षता में पौधारोपण कार्यक्रम किया गया। कुल 100 पौधे लगाए गए। जिसमें फलदार, छायादार एवं फुल के अलावा कई महत्वपूर्ण पौधे लगाए गए हैं। मौके पर थाना प्रभारी भूरिया जी ने कहा कि पेड़ ही जीवन है। पेड़ पौधों के बिना जीवन की परिकल्पना भी नहीं की जा सकती है। यदि पेड़ पौधे ना हो तो हम सब सांस नहीं ले सकते हैं इसलिए जीवन के लिए हम सब को संकल्प लेना चाहिए। वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाते रहना चाहिए। अपने जन्मदिन पर माता पिता के नाम पर कम से कम पांच पौधे प्रतिवर्ष

02
झाबुआ • 17/3/2024

गुजरात का स्थाई वारटी ग्राम मेहंदीखेडा से दबिश देकर किया गिरफ्तार

। प्रितेश घोड़ावत * थाना कल्याणपुरा व चौकी अंतरवेलिया को मिली महत्वपुर्ण सफलता पुलिस अधीक्षक जिला झाबुआ श्री पदम विलोचन शुक्ल, अति. पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे के निर्देशन, मे अनुविभागीय अधिकारी पेटलावद श्री सोरभ तोमर के मार्ग दर्शन मे आचार संहिता के दौरान आरोपीयो कि गिरफ्तार हेतु निर्देश दिये गये थे । वारंटी को उसके घऱ ग्राम मेहंदीखेडा मे दबिश देकर गिरफ्तार कर किया । इसी अनुक्रम मे दिनांक 16.03.2024 को आदर्श आचार संहिता लगते ही कल्याणपुरा पुलिस ने वारंटीयो कि धरपकड एक बार फिर से शुरु कर दी है । जिसके चलते गुजरात के थाना लिंबायत का स्थाई वारंटी जोगडा पिता जहुरिया बारिया उम्र 55 साल

03
झाबुआ • 17/3/2024

आचार संहिता का पालन करने हेतु जनता को दी जानकरी ।

प्रितेश घोड़ावत इसी अनुक्रम मे दिनांक 16.03.2024 को लोकसभा चुनाव आदर्श आचार संहिता लागु होने पर नायब तहसीलदार क्षी सुनील डावर व थाना प्रभारी कल्याणपुरा निरी. निर्भयसिह भूरिया ग्राम पंचायत सचिव शरद भाबर , पटवारी नानुराम मेरावत कि संयुक्त टीम व्दारा कस्बा कल्याणपुरा का भ्रमण कर सम्पत्ति विरुपण कि कार्यवाही कर राजनीतिक पार्टियो एंव शासकीय योजनाओ के बोर्ड बैनर हटाये गये तथा आम जनता को आदर्श आचार संहिता का पालन करने हेतु लोगो को बताया गया ।

04
झाबुआ • 2/1/2024

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी खुले में बिक रहा है, मांस

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी खुले में बिक रहा है, मांस प्रितेश घोड़ावत कल्याणपुरा मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के आदेश के बाद खुले में मांस बेचने वालों के खिलाफ पूरे प्रदेश में कार्रवाई शुरू हो गई है। पर कल्याणपुरा के गुजरी बाजार मे खुले में मांस बिक रहा है। कल्याणपुरा कि जनता को यह स्वीकार नहीं है जिन दुकानों पर , मछली और चिकन बिक रहा है, उनमें से सभी दुकान अवैध हैं। और चौंकाने वाली बात यह है कि समीप ही सब्जी का मार्किट है और खुले में मांस बिक रहा है। इसके बावजूद भी प्रसाशन मोन है और किसी भी तरह कि कार्रवाई नहीं हो रही। खुले में मांस की बिक्री पहले से ही से प्रतिबंधित है। इस नियम का सख्ती स

05
झाबुआ • 19/12/2023

गुम हुई बालिका को विजय ने मिलवाया उसके परिजनों से

प्रितेश घोड़ावत गुम बालिका को परिजनों से मिलवाने में अहम योगदान राहा कल्याणपुरा कस्बे के विजय राठौर की सजगता से गुम हुई 6 वर्षीय बालिका को पुलिस को सूचना करने पर परिजनों से मिलवाने गया बतादे की गत दिनों कल्याणपुरा कस्बे के शासकीय अस्तपाल परिसर के सामने एक 6 वर्षीय बालिका अपने दादा के साथ बाजार करने आई थी बालिका के दादा दारू के नशे में अपनी पोती को बाजार में भूल कर अपने घर चले गए जिसके पश्चात बालिका अस्पताल के सामने विजय राठौर जो कि पैसे से एक होटल संचालक है उन्होंने व आसपास के अन्य लोगों ने ये जानने की कोशिश की की बच्ची कहा कि हे पर बच्ची काफी डरी हुई थी साथ ही बच्ची के लिए सभी लोग भी अनजान थ

06
झाबुआ • 19/12/2023

पारा पहुंचे रामा तहसीलदार विस्के।

पारा पहुंचे रामा तहसीलदार विस्के। पारा से महेन्द्र चौहान की रिपोर्ट मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के निर्देश का पालन कराने के लिए रामा तहसील के तहसीलदार टी.विस्के शाम को अचानक पारा के मछली, मीट मार्केट पहुंचे। जहां पर खुले में मछली, मीट,शराब, बेचने वाले लोगों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आदेश का वाचन पारा चौकी प्रभारी रमेश कोली द्वारा करके लोगों को समझाइश दी गई कि मुख्यमंत्री के निर्देशों मद्देनजर रखते हुए ही अपना व्यवसाय करे।खुले में मीट, मछली,बेच रहे लोगों को मीट, मछली, बेचने के लिए लाइसेंस उपलब्ध, कराने के साथ निर्धारित मापदंडों का पालन कराने के लिए रामा तहसील के तहसीलदार टी.विस्के, नायब तह

07
झाबुआ • 12/12/2023

सरपंच के अपहरण आरोपी को किया गिरफ्तार

प्रितेश घोड़ावत थाना कल्याणुरा पुलिस ने सरंपच के अपहरण के 14 आरोपीयो को किया गिरफ्तार । भील पंचायत मे दुर्घटना के पैसे नही मिलने से किया था सरंपच का अपहरण । पुलिस अधीक्षक जिला झाबुआ श्री अगम जैन साहब, अति. पुलिस अधीक्षक श्री प्रेमलाल कुर्वे के निर्देशन व अनुविभागीय अधिकारी पेटलावद श्री सोरभ तोमर के मार्ग दर्शन मे थाना प्रभारी कल्याणपुरा निरी. निर्भयसिह भूरिया कि टीम व्दारा कुल 14 आरोपीयो को गिरफ्तार कर जेल भेजा । इसी अनुक्रम मे दिनांक 29.10.2023 को जुलवानिया संरपच को दुर्घटना के पैसे नही दिलवाने कि बात को लेकर आरोपीगणो ने जुलवानिया सरंपच का अपहरण कर ले गये थे । जिस पर थाना कल्याणपुरा पर अपराध

08
झाबुआ • 3/12/2023

झाबुआ से चुनाव की बड़ी अपडेट

(News24*7 India ) ब्रेकिंग :- झाबुआ जिले की तीनो विधानसभा इस वक्त 2 nd राउंड तक स्थिति इस प्रकार है.। (193)झाबुआ - 1691 बीजेपी के भानु भुरिया आगे। (195) पेटलावद - 3500 से निर्मला भूरिया बीजेपी। (194)थांदला:- 89 वोट से बीजेपी आगे।

09
झाबुआ • 17/9/2023

झाबुआ कलेक्टर तन्वी हुड्डा ने सोमवार को छुट्टी का आदेश जारी किया।

जिला रिपोर्टर महेंद्र चौहान लगातार हो रही अति वर्षा को देखते हुए व मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी अनुसार झाबुआ कलेक्टर तन्वी हुड्डा ने 18 सितंबर सोमवार को माध्यमिक शिक्षा मंडल और समस्त बोर्ड से संबद्ध के अंतर्गत आने वाले समस्त विद्यालयो के अवकाश का आदेश पारित किया है। साथ ही वीडियो के माध्यम से झाबुआ जिले की जनता से अपील की हे कि अतिवर्षा को ध्यान में रखते हुए,किसी जरूरी काम के लिए ही घर से निकले अन्यथा अपने घरों में ही रहे और अधिक पानी जमा वाले स्थान पर रपट,पुलिया से यदि पानी ज्यादा बह रहा हो तो वहा भी न जाने की बात कही है। छुट्टी का आदेश नर्सरी से लगाकर 12वीं तक के समस्त शासकीय व अशासकीय

10
झाबुआ • 9/7/2023

झाबुआ जिले में शिक्षा विभाग (जनजाति कार्य विभाग ) ने नए सत्र में शिक्षकों के तबादले किए लिस्ट भी जारी की गई।

महेंद्र चौहान की रिपोर्ट झाबुआ जिले में शिक्षा विभाग (जनजाति कार्य विभाग ) ने नए सत्र में शिक्षकों के तबादले किए लिस्ट भी जारी की गई। काफी लंबे समय से शिक्षकों के तबादले रुके हुए थे जिनको शिक्षकों ने मध्य प्रदेश के HRMS पोर्टल पर online आवेदन कर अपना ऐच्छिक स्थानांतरण की मांग की थी। जिससे की शिक्षक को आने जाने के साथ बेहतर शिक्षा देने में कोई परेशानी न आए, उसको देखते हुए झाबुआ कलेक्टर द्वारा(जनजाति कार्य विभाग) जिला झाबुआ के शिक्षक सवर्ग की स्थानांतरण की सूची शनिवार देर शाम को जारी कर शिक्षकों को Online किए गए गए आवेदनों वाले स्थानों पर स्थानांतरित कर भेजा गया। अपने ऐच्छिक स्थान पर जाने से श

11
झाबुआ • 23/3/2023

पारा पहुंचे जापानी जैन पर्यटक

महेंद्र चौहान रिपोर्टर वैसे तो विश्व में सबसे पवित्र व सात्विक कहां जाने वाला समाज लगभग जैन समाज ही है।जिसके स्मरण मात्र से व्यक्ति के जीवन में कभी भी किसी तरीके की कोई ऐसी विपदा नहीं रहती जो कि मानव जीवन के लिए दिक्कत हो।ठीक उसी का स्मरण करने के पश्चात आज जापान से आए 10से12 की संख्या महिला व बालक जोकि भारत भ्रमण पर निकले हैं वह सभी लोग आज तारानगर में पहुंचे है जिसमें तुलसी बेन जो कि थोड़ी बहोत हिंदी जानती है। जापान से आई तुलसी बेन ने बताया कि हम लोग भारत भ्रमण पर निकले हैं ।हम भारत के अलग अलग क्षेत्रों में जैन समाज के पर्यटक स्थल, मंदिरों व जैन ऋषि मुनियों के दर्शन करने के लिए आए हैं। हमने ल

12
झाबुआ • 19/2/2023

श्री राम कथा के समापन दिवस में उमड़ी भक्तों की भीड़ जिसमें जयस के मनावर विधायक हीरालाल अलावा ने भी हिस्सा लिया।

महेंद्र चौहान रिपोर्टर श्री राम कथा के सातवें दिन समापन कार्यक्रम रखा गया जिसमें धर्म रक्षक सेवा समिति के द्वारा सातों दिन वृंदावन से पधारे कथावाचक आचार्य महामंडलेश्वर 1008 स्वामी श्री श्री प्रणवानंद सरस्वती जी महाराज ने सातों दिन कथा का वाचन किया। कथा में कथावाचक महाराज जी ने बताया कि केवट एक मछुआरा था जिसमें मां गंगा मैया से एक मछली खा लेता था, उसके बाद भी भक्ति करता था। जिससे कथा का आशय यह है कि भगवान सबका होता है। भगवान श्री राम इतने दयालु थे कि उन्होंने सीता हरण के बाद भी रावण को कहा कि सीता जी को सम्मान के साथ लौटा दो मैं तुम्हें माफ कर दूंगा । हनुमान जी भी बहुत शक्तिशाली थे वे चाहते तो

13
झाबुआ • 9/2/2023

अब रातीमाली व पारा में भी ग्राम पंचायत की परमिशन के बिना ही बिकने लगा खुले में सूअर व भेस का मांस ।

महेंद्र चौहान रिपोर्टर वैसे तो रातीमाली व पारा बहुत ही धर्म प्रेमी क्षेत्र है किंतु अभी तक जिस अवैध मांस पर शासन और प्रशासन ने नकेल कस रखी है। उसका चलन ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिखने लगा है। जिसका एक हिस्सा झाबुआ जिले के रातीमाली व पारा नगर में भी देखने को आया है। काफी समय से रातीमाली व पारा में भी खुले में सूअर का मांस बिक रहा है। किंतु इसको रातीमाली व पारानगर के लोग रोकने के लिए नहीं उठा रहे कोई कठोर कदम, जिससे प्रतीत होता है कि, रातीमाली व पारानगर की जनता भी सूअर का मांस ना बेचने देने के लिए कोई दिलचस्पी दिखा रही है। ग्राम पंचायत रातीमाली के शांति समिति के अध्यक्ष अजय खराड़ी व ग्राम पंचायत

14
झाबुआ • 6/2/2023

नानकोड़ी ने जीता ग्रामीण टूर्नामेंट.

रुपेश मोरे रिपोर्टर आज ग्राम ढसलगांव मे ग्रामीण टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. जिसमे नानकोड़ी और ढसलगांव के बिच फ़ाइनल मुक़ाबला खेला गया जिसमे पहले बल्लेबाजी करते हुये ढसलगांव ने 8 ओवर मे 9 विकेट के नुकशान पर 42 रन बनाये जिसमे सर्वाधिक रन जिवन गोस्वामी के 20 रन रहे. 42 रन का पीछा करते हुये नानकोड़ी ने मात्र बगैर विकेट गवाए 2 ओवरों मे जीत दर्ज कर ली. मेन ऑफ़ द मैच नानकोड़ी के स्वपनील रहे जिन्होंने बल्ले और बेट से अपना शानदार पर्दशन दिखाया. टूर्नामेंट दिनांक 26.1.2023 से 6.2.2023 तक चला जिसमे ग्रामीण एवं तहसील स्तरीय टीमों ने भाग लिया, टूर्नामेंट मुख्य अतिथि-देविसिंह पटेल. भलजी मोरे. बारकीलाल सोलंकी.

15
झाबुआ • 6/2/2023

जय घोष के साथ पारा नगर में निकाला गया संघ का पथ संचलन।

महेंद्र चौहान रिपोर्टर पारानगर में भारत माता की जय कारे के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रांगण से पारा नगर के मुख्य मार्गो, गलीयो ,चौराहों से निकाला गया विशाल पथ संचलन, जिसमें पारा नगर के साथ-साथ पारा नगर के आसपास के क्षेत्रों से भी सैकड़ों की संख्या में पहुंचे स्वयंसेवक और पथ संचलन के हिस्सेदार बने ।पारानगर में जिला कार्यवाह आकाश जी चौहान, पारा संगठन प्रभारी उमेश जी सेतन, रिंकू जी पवार, कैलाश जी वसुनिया आदि अनेक स्वयंसेवक कार्यक्रम में उपस्थित रहे एवं पथ संचलन को सफल बनाने में अपना दायित्व निभाया।

16
झाबुआ • 5/2/2023

रविदास जयंती पर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार हुआ आयुष मेले का आयोजन।

महेंद्र चौहान रिपोर्टर पारानगर में आयोजित आयुष मैंले को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने रविदास जयंती पर मध्यप्रदेश में विकासखंड स्तरीय आयुष मेले का आयोजन करने का निर्देश दिया गया। जिससे गांव गांव से सभी धर्म जाति व वर्ग के लोगों को अनेकता में एकता के एक सूत्र में बांधने के उद्देश्य से आयुष मेले को पारानगर में आयोजित किया। वैसे तो प्राचीन काल से ही आयुर्वेद का अपना एक अलग ही महत्व रहा है, आज उसका ही एक हिस्सा पारानगर के लोकप्रिय व स्वास्थ्य विभाग में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले पारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक श्री कुंवर सिंह डूडवे व

17
झाबुआ • 5/2/2023

नवीन चौकी प्रभारी के आते ही अपराधों पर लगने लगा अंकुश

महेंद्र चौहान रिपोर्टर ऊर्जावान ओजस्वी और तकनीकी क्षमता रखने वाले नवीन चौकी प्रभारी श्री नरेंद्र राठौर के पारा चौकी पर आए आज 1 माह पूर्ण हुआ। जिन्होंने लड़कियों की गुमशुदगी की लंबित कारवाही को किया पूर्ण, वाहन चेकिंग के दौरान व रात्रि गश्त के दौरान चोरी के वाहन चेकिंग से चोरी के वाहन भी पकड़े गए। इसके अलावा पारानगर में अभी लगभग 1 सप्ताह पूर्व पारानगर के बीचोबीच से हुई सोने चांदी की दुकान पर चोरी का भी पर्दाफाश किया गया।पारा नगर के लोगों ने भी नवीन चौकी प्रभारी श्री नरेंद्र राठौर की गतिविधि को सराहा है। नए और ऊर्जावान एवं व्यवहारिकता के धनी श्री राठौर का पारा चौकी पर आना बहुत ही सौभाग्य की बात

18
झाबुआ • 1/2/2023

पारा में हुआ भीषण सड़क हादसा जिसमें व्यक्ति की चली गई जान।

महेंद्र चौहान रिपोर्टर पारा झाबुआ रोड पर श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर के समीप मोड़ पर हुआ मोटरसाइकिल का एक्सीडेंट जिसमें एक 23 वर्षीय व्यक्ति जिसका नाम अनिल बताया जा रहा है जोकि वागलावाट का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार मृतक अनिल अपने घर वागलावाट से रात के करीब 9:00 बजे अपने मामा ससुर के यहां शादी समारोह कार्यक्रम में पिपलिया जा रहा था। किंतु किसी बड़े अज्ञात वाहन के टक्कर मारने से अनिल रोड के दूसरी ओर अपनी पलासर 150 सी सी MP 45 M0 0626 के साथ रोड के किनारे लगे एक साइन बोर्ड पर जा टकराने के कारण वही गिर गया। झाड़ियों में गिरने के कारण किसी को पता ही नहीं चला कि यहां प

19
झाबुआ • 15/1/2023

धर्मनगरी पारा में यज्ञ होने जा रहा है ।

महेंद्र चौहान रिपोर्टर श्री राम मंदिर के मुख्य पुजारी बब्बू दास जी महाराज,( वैरागी) ने धर्म नगरी पारा में सभी धर्म प्रेमी भक्तों को 15 जनवरी शुक्रवार के दिन प्रातः 11:00 यज्ञ एवं पूर्णाहुति 12:00 बजे साथ ही महाआरती एवं चूरमा भोग की प्रसादी का लाभ लेने के लिए सभी हिंदू धर्म प्रेमी जनो को सादर आमंत्रित किया है। एवं धर्म लाभ लेने के लिए आग्रह किया है। धर्म नगरी पारा के श्री राम मंदिर पर 15 जनवरी को श्री राम मंदिर पर यज्ञ और सवामण चूरमा प्रसादी का धार्मिक कार्यक्रम रखा गया है। अतः आप सादर आमंत्रित हैं। एवं अधिक से अधिक संख्या में पधार कर इस यज्ञ कार्यक्रम को सफल बनाते हुए, यज्ञ व पूर्णाहुति का ला

20
झाबुआ • 12/1/2023

झाबुआ जिले के पारा नगर में आज गुरुवार के दिन हुआ कपास का विस्फोट

महेंद्र चौहान रिपोर्टर जी हां कपास का विस्फोट तो हुआ है किंतु बेचने और खरीदने के लिए हुआ है क्योंकि आज देखा जाए तो पारा नगर में हर गली चौराहे पर कपास बेचने और खरीदने वालों की अच्छी खासी भीड़ रही। जिससे कि यातायात भी प्रभावित हुआ किंतु पारा नगर की पुलिस की सजगता से लोगों को ज्यादा परेशानी का सामना यातायात के लिए नहीं करना पड़ा। यहां के नवीन चौकी प्रभारी नरेंद्र राठौर द्वारा यातायात व्यवस्था इतनी अच्छी की गई थी कि, जिससे कि यातायात में लोगों को ज्यादा दिक्कतें नहीं आई। आज अचानक भाव बढ़ने के कारण लोगों ने इतने समय से रोका हुआ कपास बेचने के लिए आज दुकानों पर लेकर आए ।जिसके कारण व्यापारियों और किस

21
झाबुआ • 9/1/2023

1 मार्च से शुरू होगा भोंगर्या ( भगोरिया ) लोक मेला , पहला भगोरिया बरझर का तो अंतिम बखतगढ़ का होगा

कुलदीप नायक रिपोर्टर इस बार बरझर – कल्याणपुरा से शुरु होगा भोंगर्या ( भगोरिया ) अंतिम भोंगर्या ( भगोरिया ) बखतगड- थांदला का पश्चिम मध्यप्रदेश के आदिवासी इलाके के महत्वपूर्ण पर्व ” भोंगर्या ( भगोरिया ) आज से ठीक 50 दिन बाद शुरु होगा । झाबुआ – अलीराजपुर जिले के कुल 60 स्थानो पर यह मेले लगेंगे । इस बार कब कहा भोंगर्या ( भगोरिया ) मेले लगेंगे सुची इस प्रकार है । ….. 01 मार्च (बुधवार) बरझर ;खट्टाली; चांदपुर ; बोरी ; उमरकोट ; माछलिया ; करवड़ ; बोडायता ; कल्याणपुरा ; मदरानी & ढेकल 02 मार्च (गुरुवार) फुलमाल ; सोंडवा ; जोबट ; पारा ; हरीनगर ; सारंगी ; समोई ; चैनपुरा 03 मार्च (शुक्रवार) वालपुर ; कठ्

22
झाबुआ • 6/1/2023

झाबुआ कलेक्टर ने किया अवकाश घोषित ।

महेंद्र चौहान रिपोर्टर झाबुआ, तत्कालीन कलेक्टर रजनी सिंह ने ठंड को देखते हुए कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के बच्चों के लिए अवकाश घोषित किया है जिससे कि लगातार गिरते तापमान एवं बढ़ती ठंड से बच्चों के शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव ना पढ़ते हुए बच्चो का स्वास्थ्य ठीक रह सके। झाबुआ कलेक्टर रजनी सिंह ने मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग के पत्र क्रमांक 20 /2 का परिपालन करते हुए अवकाश घोषित किया है। किंतु यदि इन तारीखो मैं स्कूल विभाग द्वारा यदि कोई परीक्षा या कार्यक्रम तय किया गया है तो वह कार्यक्रम यथावत रहेगा।

23
झाबुआ • 6/1/2023

झाबुआ कलेक्टर ने किया अवकाश घोषित ।

महेंद्र चौहान रिपोर्टर झाबुआ, तत्कालीन कलेक्टर रजनी सिंह ने ठंड को देखते हुए कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के बच्चों के लिए अवकाश घोषित किया है जिससे कि लगातार गिरते तापमान एवं बढ़ती ठंड से बच्चों के शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव ना पढ़ते हुए बच्चो का स्वास्थ्य ठीक रह सके। झाबुआ कलेक्टर रजनी सिंह ने मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग के पत्र क्रमांक 20 /2 का परिपालन करते हुए अवकाश घोषित किया है। किंतु यदि इन तारीखो मैं स्कूल विभाग द्वारा यदि कोई परीक्षा या कार्यक्रम तय किया गया है तो वह कार्यक्रम यथावत रहेगा।

24
झाबुआ • 4/1/2023

झाबुआ पुलिस अधीक्षक ने किया विभाग में किया फेर बदल

महेंद्र चौहान रिपोर्टर एक ही स्थान पर अपनी सेवाएं दे रहे पुलिस प्रभारियों को पुलिस कप्तान श्री आगम जैन द्वारा किया गया इधर से उधर। जिसमें पारा चौकी प्रभारी हीरालाल मालिवाड का भी तबादला चौकी पारा से थाना थांदला किया है। वैसे तो पारा चौकी प्रभारी हीरालाल मालीवाड शांत स्वभाव के थे। किंतु उनकी कार्य शैली भी काफी उदासीन थी। जैसे मानो वे अपना दायित्व केवल ओपचारिक मात्र निभा रहे थे।जिसके चलते निचले तबके के कर्मचारी उनसे कही ज्यादा फायदा उठा रहे है। अब देखना होगा कि नए आने वाले प्रभारी सहायक उप निरीक्षक श्री नरेन्द्र राठौर अपना दायित्व कैसे निभाते हैं।

25
झाबुआ • 8/12/2022

बड़ी धूमधाम से हुआ श्रीमद् भागवत कथा का समापन।

महेंद्र चौहान रिपोर्टर धर्म नगरी पारा में 1 दिसंबर गुरुवार से हो रही श्रीमद् भागवत कथा का समापन 7 दिसंबर बुधवार को को बहुत ही सुंदर तरीके से समापन कार्यक्रम किया गया। भागवत कथा का वाचन पंडित पूज्य श्री अशोकानंद जी महाराज द्वारा किया गया था ।जिन्होंने 7 दिनों तक धर्मनगरी पारा में ज्ञान की ऐसी गंगाबाई बहाई की लोग श्रीमद् भागवत कथा को सुनने में लीन हो गए। और भागवत कथा वाचन समाप्ति तक लोग अपने स्थान से हिले नहीं, पारानगर में श्रीमद् भागवत कथा का सफल आयोजन श्री रामायण मंडल, श्री गणेश मंडल के द्वारा कराया गया ।जीसके सहयोगी सर्व हिंदू धर्म रहा । सभी के सहयोग से श्रीमद् भागवत कथा का कार्यक्रम सुचारू

26
झाबुआ • 2/12/2022

पारा में तहसीलदार सुनील डावर द्वारा अतिक्रमण पर चलवाई गई जेसीबी मशीन।

महेंद्र चौहान रिपोर्टर पारा से काफी समय से हो रही शिकायतों के कारण तहसीलदार सुनील डावर द्वारा हटाया गया अतिक्रमण जोकि पारा के आवासी क्षेत्र पर मत्स्य उद्योग एवं मुर्गी उद्योग चल रहा था जिससे कि रोड पर बहुत ही ज्यादा गंदी हो रही थी जिसके कारण आने जाने वाले राहगीरों के द्वारा की गई थी शिकायतें की गई थी। जिसका अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया जिसमें पाया गया कि वास्तव मै रास्ते पर अतिक्रमण करके गंदगी फैलाई जा रही है जिसे तुरंत हटाने के लिए अधिकारियों द्वारा अतिक्रमण करके बैठे लोगों को नोटिस भेजा गया था। किंतु अतिक्रमण करके बैठे लोगों द्वारा अधिकारियों के आदेशों का पालन तो का लिया किंतु अतिक्र

27
झाबुआ • 1/12/2022

पारा में श्री राम मंदिर से श्री मद भागवत कथा की पोथी सर लेकर निकाली गई नगर में शोभा यात्रा

ब्यूरो चीफ महेंद्र 1 दिसंबर गुरुवार से 8 दिसम्बर गुरुवार तक धर्म नगरी पारा में श्री मद भागवत कथा का आयोजन आरम्भ होने जा रहा है। आज पोथी का नगर भ्रमण क रा कर कथा वाचन स्थान पर पोथी को निर्धारित स्थान पर लाया गया । पंडित पूज्य श्री अशोका नंद जी महाराज द्वारा श्री मद भागवत कथा का वाचन किया जाएगा ।कथा आयोजन की व्यवस्था श्री रामायण मंडल द्वारा की जा रही है ।सहयोगी सभी हिन्दू धर्म प्रेमी जनता है मंडल का विशेष आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालु यहां पर पधार कर धर्म लाभ लेवे।

28
झाबुआ • 30/11/2022

पारा में श्री रामायण मंडल के प्रयास से एवं सर्व हिंदू धर्म की जनता के सहयोग से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन

ब्यूरो महेंद्र चौहान काफी समय बाद धर्म नगरी पारा में 1 दिसंबर गुरुवार शाम को कलश यात्रा पश्चात 6:00 से श्रीमद् भागवत कथा का पाठ होने जा रहा है जोकि 8 दिनों तक चलेगा जिसको लेकर धर्मनगरी पारा में बैठक का आयोजन किया गया और कार्यक्रम में जनता भी बढ़-चढ़कर भाग ले रही हैं एवं धर्म प्रेमी जनता में भागवत कथा को लेकर उत्साह भी है बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई एवं पधारने वाले गुरु महाराजो को निमंत्रण पर चर्चा की गई श्रीमद् भागवत कथा पाठ महंत पंडित पूज्य श्री अशोकानंद जी महाराज कि मुख वाणी वाचन होगी । श्री रामायण मंडल के अथक प्रयास से श्रीमद् भागवत कथा का कथा वाचन कार्यक्रम होने जा रहा है जि

29
झाबुआ • 19/11/2022

पेटलावद विधानसभा क्षेत्र के अंतिम छोर से आरंभ हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा

ब्यूरो चीफ महेंद्र चौहान पारा के समीपस्थित से कांग्रेस ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा की उप यात्रा वागलावाट से हनुमान जी के दर्शन कर कांग्रेस विधायक वाल सिंह मेडा के नेतृत्व में आरंभ की जो कि वागलावाट, रजला, पारा होते हुए खरडू से झकेला पहुंच कर विधायक वाल सिंह मेडा के ग्रह ग्राम पहुंच कर रात्रि विश्राम के साथ में भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के बारे में यात्रा के सहयोगी साथियों के साथ लोगो को अवगत करा कर अगले दिन यात्रा सुबह पुनः आरंभ की जाएगी जोकि प्रातः 9:00 झकेला से कालीदेवी, हात्यादेहली, साड, खेड़ा होते हुए पेटलावद विधानसभा क्षेत्र के अंतिम छोर पर जाकर यात्रा का समापन किया जाएगा। जिसमें झा

30
झाबुआ • 19/11/2022

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने झाबुआ, अलीराजपुर सिंगरौली व शाजापुर के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति।

ब्यूरो चीफ राजेश तिवारी झाबुआ से ब्यूरो चीफ राजेश तिवारी की रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने भाजपा के 4 जिला अध्यक्ष को नियुक्त किया साथ ही मध्यप्रदेश में भाजपा की कार्यकारिणी समिति के सदस्यों की नियुक्ति भी की गई है जिला अध्यक्षों में सबसे पहले झाबुआ जिले में भानु भूरिया को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है ,अलीराजपुर से वकील सिंह कों, सिंगरौली से विरेंद्र कुमार गोयल को और शाजापुर से अंबाराम कराडा को जिलाध्यक्ष घोषित व प्रदेश की कार्य कारिणी सदस्यो की भी नियुक्त की हैं।