पन्ना
01टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से जंगली सूअर की मौत
लोकेशन शाहनगर / पन्ना-कटनी रोड टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से जंगली सूअर की मौत पन्ना-कटनी रोड पर रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया। शाहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत टोल प्लाजा के पास सुबह करीब 8 बजे किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने एक जंगली सूअर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सूअर गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे तड़पता रहा। घटना को देखकर राहगीरों ने तुरंत पुलिस और वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम बिना देर किए मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक जंगली सूअर ने दम तोड़ दिया था। मौके पर कुछ देर तक लोगों की भीड़ भी जुटी रही। बताया जा रहा है कि
ग्राम रंगोली में छात्र-छात्राओं ने लहराया परचम, पाठशाला द मिडिल स्कूल का शानदार वार्षिक परिणाम
ग्राम रंगोली में छात्र-छात्राओं ने लहराया परचम, पाठशाला द मिडिल स्कूल का शानदार वार्षिक परिणाम शाहनगर तहसील अंतर्गत ग्राम रंगोली के पाठशाला द मिडिल स्कूल में कक्षा 5 का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस अवसर पर कुलदीप सिंह (पिता भूपेंद्र सिंह) ने 80.75% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अमृता सिंह (पिता विक्रम सिंह) ने 75% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के शिक्षक अरुण निगम ने छात्रों की सफलता पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्होंने बताया कि विद्यार्थिय
उपचार के लिए स्वीकृति आदेश जारी
उपचार के लिए स्वीकृति आदेश जारी --------- कलेक्टर सुरेश कुमार ने पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह की अनुशंसा पर विधायक स्वेच्छानुदान निधि एवं जारी निर्देशों के तहत वर्ष 2025-26 में उपलब्ध आवंटन में से 13 हितग्राहियों के उपचार के लिए पृथक-पृथक कुल 59 हजार रूपए राशि की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति का आदेश जारी किया है। पन्ना तहसील की हितग्राही फातमा, महगू लाल साहू, हरिशंकर राव, देवी सिंह, प्रेमलाल, लक्ष्मीप्रसाद यादव, सविता यादव, साथी हलदार, निशा हलदार, खुशी हलदार एवं सुष्मिता मण्डल तथा अजयगढ़ तहसील के हितग्राही सियाराम बसोर एवं ऊषा कोरी के ईलाज के लिए राशि स्वीकृत की गई है।
जल गंगा संवर्धन अभियान विधायक के नेतृत्व में जनसहभागिता से प्राचीन तालाब के जीर्णोद्धार कार्य का हुआ शुभारंभ
जल गंगा संवर्धन अभियान विधायक के नेतृत्व में जनसहभागिता से प्राचीन तालाब के जीर्णोद्धार कार्य का हुआ शुभारंभ ------- जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत शुक्रवार को गुनौर विधायक डॉ. राजेश वर्मा के नेतृत्व में ग्राम बड़वारा के प्राचीन सूंघा बाबा तालाब के जीर्णोद्धार का कार्य जनसहभागिता से प्रारंभ कराया गया। विधायक डॉ. वर्मा ने पूजन उपरांत स्थानीयजनों से तालाब के सौंदर्यीकरण एवं मरम्मत कार्य में आवश्यक सहयोग प्रदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदेशव्यापी जल गंगा संवर्धन अभियान प्रदेश सरकार की अनूठी पहल है। विभागीय स्तर पर संचालित कार्यों के अलावा जनसहभागिता से सार्थक प्रयास की बदौलत निरंतर घटत
गुनौर विधानसभा में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे: विधायक डॉ. वर्मा ग्राम बड़वारा में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत हुआ हितग्राही सम्मेलन, स्वीकृति पत्रों का किया वितरण
गुनौर विधानसभा में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे: विधायक डॉ. वर्मा ग्राम बड़वारा में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत हुआ हितग्राही सम्मेलन, स्वीकृति पत्रों का किया वितरण ----------- गुनौर विधानसभा क्षेत्र को समस्त जनहितैषी एवं विकास कार्यों की सौगात मिलेगी। इन्हें समय सीमा में पूर्ण भी किया जाएगा। विकास के मामले में गुनौर नया आयाम स्थापित करेगा। समस्त पात्र व्यक्तियों को विभागीय योजनाओं से लाभांवित करने का प्रयास किया जाएगा। यह बात विधायक गुनौर डॉ. राजेश वर्मा ने ग्राम पंचायत बड़वारा में शुक्रवार को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत हितग्राही सम्मेलन के कार्यक्रम में कही। उन्हो
आबकारी टीम ने 295 पाव शराब के साथ दो आरोपियों को पकड़ा
आबकारी टीम ने 295 पाव शराब के साथ दो आरोपियों को पकड़ा ---------- पन्ना जिले में अवैध शराब के विरुद्ध संचालित अभियान में आबकारी विभाग द्वारा आज वर्तमान माह में चौथी बड़ी कार्रवाई की गई। विभागीय टीम ने दो व्यक्तियों को मोटर साईकिल से 295 पाव देशी शराब का अवैध परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया है। आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त पन्ना मुकेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि इस संबंध में सूचना प्राप्त होने पर ग्राम कोहनी से हरद्वाही की तरफ बाइक से शराब के परिवहन पर उक्त कार्यवाही की गई। आबकारी दल द्वारा दो पहिया वाहन चालक को रोककर पूछताछ की गई तो एक आरोपी ने अपना नाम राजाराम लोधी निवासी ग्राम कोहनी पुलिस चौकी बराछ
गुनौर विधायक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया औचक निरीक्षण नगर परिषद ककरहटी के विभिन्न वार्डों के विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया
गुनौर विधायक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया औचक निरीक्षण नगर परिषद ककरहटी के विभिन्न वार्डों के विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया -------- गुनौर विधायक डॉ. राजेश वर्मा ने गुरूवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गुनौर का आकस्मिक निरीक्षण कर साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उपस्थित मरीजों से चर्चा कर दवा वितरण व जांच सहित अन्य आवश्यक जानकारी प्राप्त की। विधायक ने ग्रीष्मकाल में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी चिकित्सकों को दिए। इसके अलावा अलग-अलग कक्ष में जाकर भी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। विधायक ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखने तथा
पॉलीटेक्निक महाविद्यालय पन्ना में विधिक साक्षरता शिविर में छात्र-छात्राओं को दी गई जानकारी
पॉलीटेक्निक महाविद्यालय पन्ना में विधिक साक्षरता शिविर में छात्र-छात्राओं को दी गई जानकारी ------ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा प्रेषित कार्ययोजना एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजाराम भारतीय के निर्देशानुसार आज विशेष नशा उन्मूलन कैंपेन एवं नालसा योजना 2015 अंतर्गत पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, पन्ना में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में उपस्थित व्यवहार न्यायाधीश एवं प्राधिकरण के सचिव राजकुमार गौड़ ने उपस्थित महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं को नशा के दुष्प्रभाव एवं सामाजिक, आर्थिक, मानसिक
जल गंगा संवर्धन अभियान पवई में जनसहभागिता से की पतने रपटा की सफाई
जल गंगा संवर्धन अभियान पवई में जनसहभागिता से की पतने रपटा की सफाई --------- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप पन्ना जिले में भी जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत प्राचीन नदी, तालाब, पोखर, सरोवर एवं बावड़ी की सुरक्षा, साफ-सफाई एवं रखरखाव संबंधी जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत गत दिवस जन अभियान परिषद विकासखंड पवई के तत्वाधान में पतने नदी के रपटा में जनसहभागिता से सफाई अभियान चलाया गया। नदी से बड़ी मात्रा में काई, पन्नी, शैंपू के पाउच, बोतलें, शादी कार्ड, फूल आदि निकाली गई। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष बसंत दहायत सहित स्वास्थ्य विभाग से प्रमोद नगायच, निधि पटेरिया, पुष्पेन्द्र पट
किसानों को नरवाई न जलाने की दी सलाह
किसानों को नरवाई न जलाने की दी सलाह -------- किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के तत्वाधान में आज कृषि प्रक्षेत्र अजयगढ़ में क्षेत्र के किसानों को नरवाई न जलाने की सलाह दी गई। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एल.पी. उरमलिया एवं कृषि विकास अधिकारी अरूणपाल बागरी ने किसानों को जानकारी दी कि नरवाई जलाने से मिट्टी में पोषक तत्वों की मात्रा कम हो जाती है। मिट्टी की उर्वरता और उपजाऊपन कम होने से फसलों का उत्पादन भी कम होता है। इसके अलावा जमीन में पोषक तत्व बचाने वाले सूक्ष्म जीवाणु व लाभकारी कीट भी नष्ट हो जाते हैं। पशु पक्षियों को नुकसान पहुंचने तथा मेड़ों में लगे पौधांे के आग से प्रभावित होने की संभावना भ
विभागीय जांच पोर्टल के संबंध में हुआ अधिकारियों का प्रशिक्षण
विभागीय जांच पोर्टल के संबंध में हुआ अधिकारियों का प्रशिक्षण -------- म.प्र. राज्य इलेक्ट्रॉनिक विकास निगम द्वारा विकसित पोर्टल के माध्यम से विभिन्न विभागों में विभागीय जांच की प्रक्रिया निष्पादित करने के उद्देश्य से जिले के समस्त विभागों के जिलाधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। कलेक्टेªट स्थित ई-दक्ष केन्द्र में आगामी 5 मई तक विभागवार प्रशिक्षण निर्धारित दिवसों में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा। आज प्रथम दिवस सम्पन्न हुए प्रशिक्षण में उपस्थित संबंधित विभाग प्रमुखों को पोर्टल संचालन एवं विभिन्न प्रक्रियाओं की विधिवत जानकारी प्रदान की गई। इसके अलावा प्रश्नों व शंकाओं
राष्ट्रीय पंचायत दिवस जिला स्तरीय कार्यक्रम में बेहतर कार्य वाली ग्राम पंचायतों को किया पुरूस्कृत उत्कृष्ट कार्य पर लोक सेवक भी हुए सम्मानित
राष्ट्रीय पंचायत दिवस जिला स्तरीय कार्यक्रम में बेहतर कार्य वाली ग्राम पंचायतों को किया पुरूस्कृत उत्कृष्ट कार्य पर लोक सेवक भी हुए सम्मानित -------- राष्ट्रीय पंचायत दिवस के अवसर पर गुरूवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष मीना राजे की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस गरिमामय जिला स्तरीय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में बिहार के मधुबनी में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। इसके अलावा पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रह्लाद पटेल के पंचायत दिवस संदेश के संबोधन को भी उपस्थितजनों द्वारा सुना गया। इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने
सफलता की कहानी पोषण पुनर्वास केन्द्रों में कुपोषित बच्चों को मिल रहा है नया जीवन
सफलता की कहानी पोषण पुनर्वास केन्द्रों में कुपोषित बच्चों को मिल रहा है नया जीवन ------- पन्ना जिले में चिन्हांकित कुपोषित श्रेणी के गरीब परिवारों के नौनिहाल बच्चों को पोषण पुनर्वास केन्द्रों के माध्यम से नया जीवन मिल रहा है। कलेक्टर सुरेश कुमार की पहल पर पन्ना जिले को कुपोषणमुक्त बनाने के उद्देश्य से जिले के छः स्थानों में संचालित एनआरसी में कुपोषित एवं अतिकुपोषित बच्चों के पोषण एवं उपचार की बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। इन केन्द्रों में यूनीसेफ एवं राज्य शासन की गाइडलाइन मुताबिक पोषण आहार व उपचार सहित प्रति दिवस की मजदूरी राशि भी महिलाओं को प्रदान की जाती है। जिला मुख्यालय पर जिला
जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत पवई में पानी चौपाल का आयोजन
जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत पवई में पानी चौपाल का आयोजन -------- उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत बुधवार को पवई विकासखण्ड में पानी चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित किसानों को कम पानी में ड्रिप मिनी एवं पोर्टेबल स्ंिप्रकलर विधि के जरिए उत्पादन बढ़ाने की जानकारी दी गई। साथ ही विभागीय पोर्टल के माध्यम से अधिकाधिक पंजीयन कराकर योजनाओं का लाभ प्राप्त करने का आग्रह भी किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि कृष्ण प्रताप सिंह ने कृषकों को पानी के समुचित उपयोग की सलाह प्रदान कर स्ंिप्रकलर पद्धति से खेती करने पर जोर दिया। निधि पटेरिया द्वारा
दैनिक वेतनभोगी श्रमिकों एवं कर्मचारियों के लिए मजदूरी की नवीन दरें निर्धारित
दैनिक वेतनभोगी श्रमिकों एवं कर्मचारियों के लिए मजदूरी की नवीन दरें निर्धारित --------- कलेक्टर सुरेश कुमार ने श्रमायुक्त म.प्र. शासन इन्दौर की गत 28 मार्च को जारी अधिसूचना के परिपालन में शासकीय विभागों में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी श्रमिकों एवं कर्मचारियों के लिए एक अप्रैल 2025 से मासिक एवं दैनिक वेतन की नवीन दरें निर्धारित की हैं। इसमें परिवर्तनशील महंगाई भत्ता भी शामिल है। अब निर्धारित वेतन दर अनुसार अकुशल श्रेणी के कर्मचारियों को 12 हजार 125 रूपए प्रतिमाह एवं राउण्ड अप कर 404 रूपए दैनिक दर निर्धारित की गई है। इसी तरह अर्द्धकुशल कर्मचारियों के लिए 13 हजार 121 रूपए प्रतिमाह एवं 437 रूपए दैनिक
आनंदम संस्थान पन्ना ने मनाया पृथ्वी दिवस
आनंदम संस्थान पन्ना ने मनाया पृथ्वी दिवस ------------- आनंदम संस्थान पन्ना द्वारा मंगलवार को पवई के शासकीय माध्यमिक शाला नारायणपुरा में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पक्षियों को दाना पानी रखते हुए राज्य आनंदम संस्थान पन्ना के मास्टर ट्रेनर सतानंद पाठक ने कहा कि हमारे पर्यावरण के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 22 अप्रैल को दुनिया भर में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को एक साथ आने के लिए प्रोत्साहित करना है। वर्ष 1969 में यूनेस्को द्वारा आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में 21 मार्च 1970 को इस दिन को प्रथम बार मनाने का निर्णय
प्रधान जिला न्यायाधीश ने जिला जेल पन्ना का किया औचक निरीक्षण
प्रधान जिला न्यायाधीश ने जिला जेल पन्ना का किया औचक निरीक्षण -------- प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजाराम भारतीय द्वारा मंगलवार को जिला जेल पन्ना का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान जेल किचन में भोजन व्यवस्था और खाने एवं बंदियों के लिए उपयोग में लाए जा रहे अनाज की गुणवत्ता का निरीक्षण किया गया। प्रधान जिला न्यायाधीश ने पुरूष एवं महिला बैरक, जेल अस्पताल के व्हीसी एवं कियोस्क कक्ष तथा मुलाकात एवं उद्यमिता कक्ष इत्यादि का भी पृथक-पृथक निरीक्षण कर स्वच्छता एवं हाईजीन की जानकारी ली। साथ ही सभी बंदियों से मुक्त चर्चा कर समस्याओं के बारे में पूछा एवं उचित माम
आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन अब सुबह 7 बजे से
आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन अब सुबह 7 बजे से ---------- कलेक्टर सुरेश कुमार ने वर्तमान में तापमान में बढ़ोत्तरी एवं बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका के दृष्टिगत तत्काल प्रभाव से जिले के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन का समय सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित किया है। केन्द्रों में बच्चों की उपस्थिति का समय सुबह 7 से 10 बजे तक नियत रहेगा।
पन्ना जिला जल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किया आदेश
पन्ना जिला जल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किया आदेश --------- कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार ने म.प्र. पेयजल परिरक्षण अधिनियम 1986 की धारा 3 के तहत जनहित में पन्ना जिले को जल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित किया है। जिले के सभी ब्लॉक और नगरीय क्षेत्रों में उक्तादेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील हो गया है। यह आगामी 20 जुलाई तक लागू रहेगा। जिला मजिस्ट्रेट ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड पन्ना के कार्यपालन यंत्री द्वारा सिंचाई इत्यादि कार्यों में भू-गर्भीय जल का अत्यधिक दोहन होने के कारण पेयजल स्त्रोतों के जल स्तर में कमी आने तथा इससे नलकूपों व अन्य जल स्त्रोतों के जल स्तर
डायमण्ड म्यूजियम के लिए कंसलटेंट एजेंसी के प्रतिनिधियों ने जिला कलेक्टर के साथ किया परिसर का निरीक्षण
डायमण्ड म्यूजियम के लिए कंसलटेंट एजेंसी के प्रतिनिधियों ने जिला कलेक्टर के साथ किया परिसर का निरीक्षण ---------- पन्ना शहर के पुराने यादवेन्द्र क्लब परिसर में स्वीकृत डायमण्ड म्यूजियम के लिए आज दिल्ली से कंसलटेंट एजेंसी के प्रतिनिधियों द्वारा जिला कलेक्टर के साथ प्रस्तावित परिसर का भ्रमण कर जायजा लिया गया। डायमण्ड म्यूजियम निर्माण के लिए 18 करोड़ रूपए की सैद्धांतिक स्वीकृति पूर्व में जारी की जा चुकी है। अब आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर शासन को प्रेषित किया जाएगा। इसके उपरांत टेण्डर की प्रक्रिया जारी होगी। निरीक्षण के दौरान अवगत कराया गया की शीघ्र ही जरूरी प्लान तैयार कर मध्यप्रदेश पर्यटन निगम को स
जिला कलेक्टर के निर्देशन में अवैध शराब के विरूद्ध की जा रही है कार्रवाई आबकारी टीम ने 300 पाव देशी शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
जिला कलेक्टर के निर्देशन में अवैध शराब के विरूद्ध की जा रही है कार्रवाई आबकारी टीम ने 300 पाव देशी शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार ----------- कलेक्टर सुरेश कुमार के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी मुकेश कुमार मौर्य के मार्गदर्शन में पन्ना जिले में निरंतर अवैध शराब के विरुद्ध सघन अभियान संचालित कर कार्रवाई की जा रही है। इस क्रम में आबकारी विभाग की टीम द्वारा आज मोटर साइकिल से 300 पाव देशी शराब सादा का अवैध परिवहन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त पन्ना मुकेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि मुखबिर से एक व्यक्ति द्वारा मोटरसाइकिल से कृष्णगढ़ से अवैध शराब लेकर गुनौर
पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय में मनाया गया विद्या प्रवेश उत्सव
पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय में मनाया गया विद्या प्रवेश उत्सव --------------- पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय पन्ना में आज कक्षा 1 में नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए विद्या प्रवेश उत्सव मनाया गया। यह विशेष आयोजन विद्यालय में शिक्षारंभ की परंपरा को सम्मान देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। विद्यालय प्राचार्य अमित दाहिया द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर एवं सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा एक मधुर स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया, जिसने सभी उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अगले चरण में प्राथमिक विभाग की वरिष्ठ श
अमानगंज शहर में सुबह 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
अमानगंज शहर में सुबह 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित ---------- कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार ने पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन पर अमानगंज नगर में सुबह 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक समस्त भारी एवं व्यवसायिक वाहनों का प्रवेश व आवागमन प्रतिबंधित किया है। अब समस्त भारी वाहन निर्धारित समय में अमानगंज बायपास मार्ग से होकर जाएंगे। पुलिस अधीक्षक द्वारा पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया था कि अमानगंज कस्बा के बायपास रोड का निर्माण और सुधार कार्य पूर्ण हो चुका है। वर्तमान में अमानगंज कस्बे से भारी वाहनों के आवागमन से यातायात व्यवस्था अवरूद्ध होने तथा प्रायः जाम की स्थिति न
जिला मुख्यालय पर प्रत्येक शासकीय कार्यालय में सुनिश्चित हो जनसुनवाई: कलेक्टर टीएल बैठक में अधिकारियों को दिए गए निर्देश
जिला मुख्यालय पर प्रत्येक शासकीय कार्यालय में सुनिश्चित हो जनसुनवाई: कलेक्टर टीएल बैठक में अधिकारियों को दिए गए निर्देश ---------- जिला मुख्यालय पर मंगलवार को सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक प्रत्येक शासकीय कार्यालयों में जनसुनवाई का आयोजन सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान समस्याओं के निराकरण के लिए कार्यालय पहुंचे आवेदकों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ निराकरण किया जाए। संयुक्त कार्यालय भवन, कलेक्टेªट परिसर में संचालित समस्त विभागों के जिला अधिकारी कलेक्टर कार्यालय के सभागार में उपस्थित रहकर लोगों की समस्याओं का निराकरण करें। उक्ताशय के निर्देश कलेक्टर सुरेश कुमार ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष म
अमानगंज नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सारिका शारदा खटीक के द्वारा नगर अमानगंज की स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए नगर अमानगंज के विभिन्न वार्डों में की जा रही है
लोकेशन - अमानगंज रिपोर्ट - प्रदीप अवस्थी साफ सफाई और अमानगंज को स्वच्छ बनाने में दिया जा रहा है ध्यान जब आप सुबह अमानगंज नगर में निकलेंगे तो आपको नगर अमानगंज के सफाई कर्मचारी हर वार्ड में सफाई करते हुए मिलेंगे नगर परिषद अध्यक्ष ने हर वार्ड के लिए सफाई कर्मचारियों की टीम गठित की है और हर वार्ड के पार्षदों से बात करके हर वार्ड में साफ सफाई करवाई जा रही है और अमानगंज नगर को स्वच्छ बनाने में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सरिका शारदा खटीक सुबह सुबह नगर अमानगंज के विभिन्न वार्डों में घूम कर भ्रमण भी करती हैं और जनता के द्वारा शिकायत मिलने पर तुरंत उसका निराकरण भी करती हैं
*आज नगर अमानगंज के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा पर चर्चा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने की छात्र-छात्राओं से की बात और छात्रों का बढ़ाया उत्साह
लोकेशन - अमानगंज रिपोर्टर - प्रदीप अवस्थी *आज नगर अमानगंज के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा पर चर्चा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने की छात्र-छात्राओं से की बात और छात्रों का बढ़ाया उत्साह* अमानगंज नगर के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमानगंज में परीक्षा पर चर्चा के कार्यक्रम के तहत अमानगंज विद्यालय में कार्यक्रम रखा गया इस कार्यक्रम में अमानगंज शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य सुरेंद्र द्विवेदी के द्वारा विद्यालय हाल में एक एलईडी के माध्यम से सीधा प्रसारण छात्र-छात्राओं को प्रधानमंत्री जी का कार्यक्रम दिखाया गया इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए
जिला पन्ना के एबसन गार्डन में लोकसभा क्षेत्र खजुराहो के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं की एक दिवसीय बैठक हुई
लोकेशन - अमानगंज रिपोर्टर - प्रदीप अवस्थी आज दिन शनिवार को जिला पन्ना के एबसन गार्डन में लोकसभा क्षेत्र खजुराहो के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं की एक दिवसीय बैठक हुई इस बैठक में शामिल हुए खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के सांसद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा की मौजूदगी में हुई सर्वप्रथम भारत माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वल कर माल्यार्पण कर बैठक प्रारंभ हुई सर्वप्रथम पन्ना जिले के भाजपा जिला अध्यक्ष राम बिहारी चौरसिया ने स्वागत भाषण दिया उसके बाद भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सागर संभाग प्रभारी चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी ने खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के सभी भाजपा पद
