सोमवार, 21 सितंबर 2026निष्पक्ष • निर्भीक • आपके साथ
NEWS24x7 INDIA
मौसम...
NEWS24x7 INDIA

रायसेन

01
रायसेन • 21/1/2022

खनिज रेत का अवैध उत्खनन करने पर एक लोडर मशीन, दो डम्फर तथा तीन ट्रेक्टर-ट्राली जप्त

रायसेन बरेली तहसील के ग्राम कोटवार महंत में अवैध खनिज रेत उत्खनन की शिकायतें प्राप्त होने पर कलेक्टर श्री अरविन्द दुबे तथा पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार शहवाल के निर्देशन में 21 जनवरी की दरम्यानी रात में 03.15 बजे खनि अधिकारी रायसेन द्वारा पुलिस एवं खनिज अमले के साथ दबिश देकर, खनिज रेत का अवैध उत्खनन करते हुए एक लोडर मशीन, दो डम्फर एवं तीन ट्रेक्टर ट्रालियों को जप्त किया गया तथा थाना बरेली की अभिरक्षा में रखा गया है। इस जप्तशुदा वाहनों पर अवैध उत्खनन का प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने की कार्यवाही की जा रही है