कटनी स्टेशन के बाहर बिना परमिट दौड़ रहे निजी वाहन, यात्रियों से वसूली के आरोप; RTO और यातायात विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
कटनी। कटनी रेलवे स्टेशन के बाहर निजी चार पहिया वाहनों के कथित रूप से बिना टैक्सी परमिट संचालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि कुछ वाहन मालिक निजी वाहनों का इस्तेमाल यात्रियों को लाने-ले जाने में कर रहे हैं, जबकि इन वाहनों के पास व्यावसायिक संचालन के लिए आवश्यक परमिट नहीं है।
स्टेशन के बाहर बने कुछ बूथों के संचालन को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। आरोप है कि दलालों के माध्यम से यात्रियों से मनमानी रकम वसूली जाती है और बिना उचित पंजीयन एवं सत्यापन के व
विधायक संजय पाठक के नेतृत्व में विजयराघवगढ़ से कारीतलाई निकली भव्य तिरंगा बाइक रैली
20 किलोमीटर की रैली का जगह जगह लोगों ने किया स्वागत
विजयराघवगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधायक संजय पाठक के नेतृत्व में विजयराघवगढ़ से कारीतलाई तक 20 किलोमीटर की भव्य तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में युवा , महिला एवं कार्यकर्ता बाइक पर सवार होकर रैली में शामिल हुए और देशभक्ति के नारों से मार्ग को गुंजायमान कर दिया।
रैली में भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष के साथ राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया। जगह-जगह लोगों ने तिरंगा बाइक रैली का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।
जलकर उपभोक्ताओं के लिए निगम प्रशासन की विशेष राहत योजना सिर्फ 10 सितंबर तक
बकाया जलकर मांग राशि का 50 प्रतिशत राशि एकमुश्त जमा करने पर शेष 50 प्रतिशत राशि में मिलेगी छूट
नागरिकों से राहत योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने निगम प्रशासन की अपील
कटनी। नगर पालिक निगम कटनी द्वारा जलकर उपभोक्ताओं के लिए विशेष राहत योजना लागू की गई है। योजना के तहत वर्ष 2025-26 तक दर्ज बकाया जलकर मांग राशि की 50 प्रतिशत राशि एकमुश्त जमा करने पर शेष 50 प्रतिशत राशि में छूट का लाभ दिया जाएगा। निगम द्वारा यह पहल बकायादार जलकर उपभोक्ताओं को राहत देने के साथ-साथ जलकर की लंबित राशि के त्वरित भुगतान को प्रोत्साहित करन
*उत्साह व उमंग से मना आजादी का पर्व: झंडावंदन कर मिठाईयां बांटी, ग्राम पंचायत पर संरपच ने किया ध्वजारोहण*
*कन्या माध्यमिक विद्यालय बस स्टैंड द्वारा निकाली प्रभातफेरी*
सरदारपुर से राहुल राठौड़
सरदारपुर - राजोद स्वतंत्रता दिवस आजादी पर्व आज नगर समेत ग्रामीण अंचल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कई जगह प्रभातफेरी में बच्चों ने हाथ में तिरंगा थामे चलते हुए देशभक्ति नारों से गूंज उठा नगर। झंडावंदन के बाद मिठाई वितरण हुआ। कन्या माध्यमिक विद्यालय बस स्टैंड पर प्रधान अध्यापक विनोद वैष्णव ने ध्वजारोहण किया।
ग्राम पंचायत परिसर में संरपच जितेन्द्र गामड़ द्वारा झंडावंदन किया। इस मौके पर उपसंरपच
झाबुआ से_अमित सिंह जादौन _ इनरव्हील क्लब ऑफ झाबुआ शक्ति द्वारा माधवपुरा शासकीय विद्यालय में बच्चों के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति की भावना के साथ-साथ शिक्षा के प्रति जागरूकता और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना रहा।
विद्यालय की प्राचार्य कल्पना त्रिवेदी ने क्लब सदस्यों को बताया कि विद्यालय के बच्चों को डीआरपी लाइन में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में सहभागिता करते हुए प्रस्तुति देनी है। विद्यालय के कई बच्चे सामान्य आर्थिक पृष्ठभूमि से आते हैं, जिसके चलते बच्चों के लिए सॉक्स एवं टाई की आवश्यकता थी। प्राचार्य द्वारा र
*विद्यार्थी परिषद ने स्वाधीनता दिवस पर भारत माता की आरती की*
राहुल राठौड़ की रिपोर्ट
राजोद - विद्यार्थी परिषद ने स्वाधीनता दिवस पर भारत माता की आरती की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई राजोद द्वारा स्वाधीनता दिवस के अवसर पर सदर बाजार राजोद में भारत माता की आरती का आयोजन किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से राजोद थाना प्रभारी रेवलसिंह बरडे उपस्थित रहे।
उन्होंने बताया की स्वाधीनता दिवस! यह दिन न केवल हमारे देश के इतिहास में महत्वपूर्ण है, बल्कि यह हमें अपने देश के प्रति प्रेम और समर्पण की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। यहकेवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि हमारी पहचान और गर्व का प्रतीक