पुलिस अधीक्षक हरदा अंकित जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस खिरकीया अश्वनी कुमार के नेतृत्व मे पुलिस की नशे के विरूद्ध कार्यवाही निरंतर जारी है। पुलिस टीम द्वारा ग्राम रहटाकलां बस स्टेण्ड के पास से दो राजस्थान निवासी आरोपियों के कब्जे से 99 ग्राम एम0डी0 ड्रग्स जप्त की गई जिसकी किमत लगभग 20 लाख रूपये है। कार्यवाही की विस्तृत जानकारी - दिनांक 17.11.2026 को रात्रि 01 बजे के लगभग पुलिस टीम को मुखबीर सूचना मिली कि ग्राम रहटाकलां बस स्टैण्ड पर दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में खडे है जिनके पास अवैध मादक पदार्थ होने की सूचना प्राप्त हुई उक्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुॅचकर दबिश दी गई, आरोपियों को घेराबंदी कर पकडा जिनका नाम पता पूछने पर एक व्यक्ति ने अपना नाम बनेसिंह पिता शंकरसिंह राजपूत निवासी ग्राम दूदलई थाना डग राजस्थान एवं दुसरे व्यक्ति ने अपना नाम विकास पिता शंकर लाल बरेठ निवासी ग्राम पारदीगढ़ थाना डग राजस्थान का होना बताया, दोनों संदधियों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से कुल 99 ग्राम एम0डी0 ड्रग्स बरामद कर जप्त की गई जिसकी कुल किमत लगभग 20 लाख रूपये है। उक्त कार्यवाही पर थाना सिराली में अपराध क्रं0 - 380/26 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों से पूछताछ हेतु पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया जा रहा है। पुलिस टीम - थाना सिराली - उप निरीक्षक सीताराम पटेल थाना प्रभारी सिराली, सउनि संजय शर्मा, कमल किशोर मांझी, विनोद बरखने, प्रधान आरक्षक प्रवीण रघुवंशी, कमलेश मगरधे, आर0 सुनील, मनमोहन, सत्येन्द्र पुलिस लाईन हरदा - प्रधान आरक्षक तुषार धनगर, आरक्षक शैलेन्द्र परमार, सजन ठाकुर, कमलेश परिहार (सायबर सेल) शामिल थे

10 दिनों में एन0डी0पी0एस0 कार्यवही - विगत 10 दिनों में *पुलिस अधीक्षक हरदा अंकित जायसवाल के नेतृत्व में जिला हरदा के विभिन्न थानों द्वारा एन0डी0पी0एस0 एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए 06 कार्यवाही की गई है। थाना अप0 क्रं0 मादक पदार्थ मात्रा किमत (लगभग) जिसमें

1. सिराली 380/26 एम0डी0 ड्रग्स 99 ग्राम 20 लाख रूपये

2. सिराली 364/26 एम0डी0 ड्रग्स 07 ग्राम 01 लाख रूपये

3. सिविल लाईन 409/26 एम0डी0 ड्रग्स 06 ग्राम 01 लाख रूपये

4. हंडिया 523/26 एम0डी0 ड्रग्स 01.40 ग्राम 20000 रूपये

5. कोतवाली 723/26 ब्राउन शुगर 05.45 ग्राम 55000 रूपये 6. कोतवाली 742/26 गांजा 2.5 किलो 50000 रूपये। आगे भी ड्रग्स के कारोबारी पर कार्यवाही जारी रहेगी।

हरदा से श्रीराम कुशवाहा की रिपोर्ट