लोकेशन पनागर
हिन्दू संगठनों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया पनागर क्षेत्र में दोपहर को अचानक हड़कंप की स्थिति बनी जब सात संदिग्ध व्यक्तियों के क्षेत्र में घूमने की सूचना सामने आई। स्थानीय हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सतर्कता दिखाते हुए सभी सातों को पकड़कर पनागर थाना में पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि संदिग्धों के पास बड़े-बड़े बैग एवं एक साइकिल बरामद हुई है। पूछताछ के दौरान उनके पास दिल्ली के आधार कार्ड पाए गए। जब उनसे पनागर आने के उद्देश्य के बारे में जानकारी ली गई तो वे कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके, वहीं स्थानीय लोगों के बताए अनुसार वर्तमान में क्षेत्र में तब्लीगी जमात का कोई कार्यक्रम प्रस्तावित नहीं है, न ही इन व्यक्तियों को किसी ने आमंत्रित किया था और न ही वे यहां किसी को जानते हैं। इसके बावजूद पनागर के पठानी मोहल्ले में आकर रुकना और पूछताछ के दौरान चुप्पी साधे रखना संदेह को और गहरा करता है।
पनागर थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने बताया कि सभी सातों व्यक्तियों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है तथा उनके पनागर आगमन के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
जबलपुर से संभाग ब्यूरो चीफ अमित परोहा की रिपोर्ट।

