*हरदा में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा मध्य प्रदेश स्थापना दिवस* *जिला स्तरीय कार्यक्रम में केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री उइके होंगे शामिल*

हरदा

आगामी 1 नवंबर को मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर हरदा जिले में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। स्थापना दिवस का मुख्य कार्यक्रम शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय हरदा के परिसर में पूर्वान्ह 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। स्थापना दिवस समारोह में भारत सरकार के जनजातीय कार्य विभाग के केन्द्रीय राज्य मंत्री डी.डी. उइके शामिल होंगे। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इसके साथ ही कृषि विभाग द्वारा कार्यक्रम स्थल पर कृषि उत्पादों का प्रदर्शन व उत्कृष्ट कार्यों की एक विशेष प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

*हरदा से श्रीराम कुशवाहा की रिपोर्ट*