*आज आएंगे युवराज सिंधिया मेहगांव में होगा भव्य स्वागत* ,

*मेहगांव मेहगांव* भारत सरकार के केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पुत्र युवराज महान आर्यमन सिंधिया आज दिनांक 29/11/2021 को भिण्ड आ रहे है ,वह भारतीय जनता पार्टी के बरिष्ठ नेता डॉक्टर रमेश दुबे की सुपुत्री के बिबाह समारोह में शामिल होने के लिए एक दिवसीय प्रवास पर भिण्ड पधार रहे हैं , युवराज सिंधिया के भिण्ड नगर आगमन को लेकर उनके स्वागत समारोह को भारती जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं व सिंधिया समर्थको ने स्वागत समारोह को भव्य बनाने की तैयारीयां शुरू कर दी हैं , इसी कडी मे ग्राम पंचायत कन्हारी के पूर्व सरपंच अनिल राजोरिया सुपुत्र स्व0 महेश रारौरिया ने युवराज सिंधिया के स्वागत के लिए ग्वालियर से लेकर मेहगांव तक नेशनल हाइवे पर होर्डिंग पोस्टर लगाए है, मेहगांव नगर को होर्डिंग पोस्टरों से भव्य रूप से सजाया जा रहा है, अभी तक ज्योतिरादित्य सिंधिया का नेताओ द्वारा भव्य स्वागत समारोह किया जाता था लेकिन अब युवराज सिंधिया का यह प्रथम नगर आगमन है, अतः उनका ऐसा भव्य स्वागत राजनेतिक गलियारों में जन चर्चा का बिषय बना हुआ है ,

चांदी का मुकुट पहनाकर तलवार भेंट करेगे राजौरिया, ग्राम पंचायत कन्हारी के पूर्ब सरपंच अनिल राजोरिया ने ग्वालियर रोड भारद्वाज निवास के सामने भव्य स्वागत की तैयारी कर ली है यहां पर एक भव्य स्वागत मंच बनाया जा रहा हे जहाँ पर कन्हारी के पूर्ब सरपंच अनिल राजोरिया अपने समर्थकों के साथ युवराज महान आर्यमन सिंधिया का स्वागत करेंगे अनिल राजोरिया ने क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं व सिंधिया समर्थकों से अपील की है कि वह समय से स्वागत स्थल पर पहुंच कर स्वागत समारोह को भव्य बनाने मे सहयोग करे।

गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मो.9926264754