अमन वाल्मीकि निकला मुस्लिम, युवती पर पहचान छिपाकर शादी और धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव ।

अब कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा अमन वाल्मीकि निकला मुस्लिम, युवती पर पहचान छिपाकर शादी और धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, अब कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा ।

ग्वालियर: युवती से पहचान छिपाकर दोस्ती करने और धर्म परिवर्तन (Religious Conversion Case) कर शादी के लिए दबाव बनाने वाले युवक अमन शाह को ग्वालियर कोर्ट ने 4 साल की कैद की सजा सुनाई है, इसके साथ ही 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

आपको बता दें कि मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम में ये पहली सजा है। विशेष न्यायाधीश सृष्टि मिश्रा की अदालत ये फैसला सुनाया है।

छल या दबाव से धर्म बदलवाना सामाजिक सौहार्द पर चोट: कोर्ट

सुनवाई के दौरान विशेष न्यायाधीश सिद्धि मिश्रा ने आरोपी को अधिनियम की धारा 5 में दोषी ठहराया, जबकि दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों से आरोपी को बरी कर दिया। विशेष कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि छल या दबाव से धर्म बदलवाना सामाजिक सौहार्द पर चोट है। जुर्माने की राशि में से 25 हजार रुपए पीड़िता को प्रतिकर के रूप में मिलेंगे।

कैसे सामने आया सच?

ये मामला शुरू हुआ था साल 2021 में, जहां अस्पताल में नौकरी के दौरान आरोपी ने खुद को अमन वाल्मीकि बताकर युवती से फ्रेंडशिप की थी। और धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ी। जब युवती को अमन की सच्चाई का पता लगा, तो उनके होश उड़ गए। आधार कार्ड से सच्चाई सामने आने पर युवती ने संबंध खत्म कर लिए थे। इसके बाद आरोपी ने निजी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर धर्म परिवर्तन कर शादी का दबाव बनाया।