अमानगंज। पन्ना जिले की गुनौर विधानसभा अंतर्गत अमानगंज मंडल के बूथ क्रमांक 30 पर स्थित होंडा एजेंसी में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री जी के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना। कार्यक्रम में संगठनात्मक गतिविधियों एवं पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में अमानगंज मंडल के संगठन प्रभारी एवं भाजपा जिला मंत्री श्री जगदीश पटेल,भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रदीप अवस्थी, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष श्री दशरथ गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ. प्रशांत चतुर्वेदी, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं जिला विशेष आमंत्रित सदस्य श्री संजय तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष श्री अमित दुबे, मंडल मंत्री श्री विवेक भटनागर, बूथ अध्यक्ष श्री राम चौधरी एवं श्री अभय अर्जरिया सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा देशवासियों के साथ साझा किए गए विचारों और संदेशों को सुना तथा संगठन के प्रति अपनी सक्रिय भागीदारी जारी रखने का संकल्प लिया।
