अपर कलेक्टर द्वारा शास्त्री पार्क सब्जी मंडी का किया औचक निरीक्षण
मंडी परिसर में सुव्यवस्थित और साफ-सफाई के साथ दुकानें संचालित करने के दिये निर्देश
गुना 04 नवम्बर 2024
अपर कलेक्टर श्री अखिल जैन द्वारा आज शास्त्री पार्क मंडी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ऐसे दुकानदार जो नीचे बैठे थे उन्हें चबूतरे पर बिठाने के निर्देश दिए। इसके अलावा दुकानों के आसपास साफ-सफाई रखने के एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही दुकानों को व्यवस्थित लगाकर संचालन करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री तेज सिंह यादव उपस्थित रहे।