कटनी से संदीप शर्मा न्यूज़ 24×7 इंडिया

जिला कटनी।

थाना कोतवाली, जिला कटनी दिनांक:09/09/2025

अफवाह के आधार पर महिला से मारपीट करने वाले अज्ञात आरोपियों पर प्रकरण दर्ज

दिनांक 05.09.2025 की रात्रि लगभग 02:00 से 03:00 बजे के बीच खिरहनी फाटक, पुराना कुआँ के पास एक महिला मोहल्ले में भटकते हुए पहुँच गई। इस दौरान कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने महिला को चोर/पारधी होने की अफवाह फैलाकर गाली-गलौज की तथा लाठी-डंडों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी और रस्सी से बांध दिया।

[video width="480" height="848" mp4="/api/backend/uploads/2025/09/VID-20250909-WA0922.mp4"][/video]

घटना से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें 3-4 लोग महिला के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस प्रकरण पर थाना कोतवाली कटनी में अज्ञात आरोपियों पर धारा 296, 115(2), 118(1), 126(2), 351(2), 3(5) भारतीय दंड संहिता (BNS) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित कर कार्यवाही की जा रही है। ⸻ 🚔 पुलिस की अपील • नागरिक किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दें। • स्वयं न्याय करने या भीड़ एकत्र कर कानून हाथ में लेने से बचें। • किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास न करें, ऐसी स्थिति में पुलिस की मदद लें। • सोशल मीडिया पर अपुष्ट जानकारी या भ्रामक संदेश प्रसारित करने से बचें।

पुलिस आमजन को आश्वस्त करती है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा दोषियों पर सख्त कार्यवाही करने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।