आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, पैरोल बढ़ाने की मांग खारिज, शाम 5 बजे तक जेल लौटने का आदेश
20 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आए आसाराम को अब वापस जोधपुर सेंट्रल जेल लौटना होगा. खराब सेहत और आगे इलाज की जरूरत का हवाला देकर पैरोल बढ़ाने की मांग की, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने राहत देने से इनकार कर दिया. अब सबकी नजर 6 नवंबर को होने वाली अगली सुनवाई पर रहेगी.
