अस्पताल लाइन माधवनगर में विराजे गणपति, भक्ति में डूबा क्षेत्र कटनी। माधवनगर की अस्पताल लाइन क्षेत्र में गणपति बप्पा की विधि-विधान से स्थापना की गई। गणपति विराजे तो पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे और उत्साह के साथ गणेशोत्सव में शामिल हुए।
