शकील खान रिपोर्टर
भारतीय जनता पार्टी सिंघाना मंडल मनावर की कामकाजी बैठक सिंघाना मंडल के ग्राम बोरूद मैं अति प्राचीन सोजत हनुमान मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई जिसमें बैठक के प्रभारी अरुण जी मालवीय एवं उनके साथ आए सुभाष जी पाटीदार उपस्थित थे जिसमें भारतीय जनता पार्टी के पित्र पुरुष आदरणीय पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्म जयंती के अवसर पर सुशासन दिवस के रूप में प्रत्येक बूथ पर मनाना है इस कामकाजी बैठक में उपस्थित सभी इकाई अध्यक्ष सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी गण मंडल के कार्यकारिणी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई ।कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल महामंत्री गोपाल पाटीदार सिरसाला द्वारा किया गया। और आभार भाजपा मंडल महामंत्री गोपाल जी अंजनिया द्वारा व्यक्त किया गया। भाजपा युवा मोर्चा सिंघाना मंडल उपाध्यक्ष रवि जी लचेटा , भगवान जी लचेटा, भूरा जी काग, व ग्राम पंचायत सरपंच दिलीप जी मसानिया भी उपस्तित थे। जानकारी या भारतीय जनता पार्टी सिंघान मंडल के कमलेश जी मुकाती द्वारा दी गई।
