विशाल भौरासे रिपोर्टर.......

जिला आयुष अधिकारी डॉ. एएम बर्डे से प्राप्त जानकारी के अनुसार आयुष विभाग द्वारा प्रतिमाह अनुसार शासकीय आयुर्वेद चिकित्सालय टिकारी में डॉ. नरेन्द्र डढोरे द्वारा पुष्य नक्षत्र दिनांक 24 अगस्त बुधवार को 6 माह से 16 वर्ष तक के बच्चों को प्रात: 9 बजे से एक बजे तक स्वर्ण प्राशन कराया जाएगा। प्रतिमाह स्वर्ण प्राशन डाबर इंडिया लिमिटेड के सहयोग से कराया जा रहा है। स्वर्ण प्राशन से बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। शारीरिक एवं मानसिक विकास अच्छे से होता है एवं पाचन तंत्र मजबूत होता है और अनेक प्रकार की एलर्जी से बचाव होता है।