बड़ी खबर | डबरा में अंडे के ठेले पर विवाद ने लिया खूनी रूप, देर रात फायरिंग से गांव में मचा हड़कंप!

ग्वालियर/डबरा क्षेत्र के पठा पनिहार गांव में बुधवार रात अंडे के ठेले पर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते गंभीर घटना में बदल गया। विवाद के बाद हुई फायरिंग से गांव में अफरा-तफरी मच गई। बीच-बचाव करने पहुंचे 43 वर्षीय वासुदेव परिहार घायल हो गए, जिन्हें तत्काल सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने एक आरोपी को राउंडअप किया, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी रही।

आखिर अंडे के ठेले पर ऐसा क्या विवाद हुआ कि मामला फायरिंग तक पहुंच गया? गांव में दहशत फैलाने वाले आरोपियों पर पुलिस कब तक करेगी सख्त कार्रवाई? अब सभी की नजर पुलिस जांच पर है।

चंद्रकांता शर्मा, रिपोर्टर।