●बड़ी खबर | डबरा में रामलीला के मंच पर रासलीला को लेकर विवाद, पिछोर नगर की छवि पर उठे सवाल!
डबरा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां रामलीला के मंच पर हुई रासलीला को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। इस आयोजन को लेकर लोगों के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म है। आरोप लगाए जा रहे हैं कि इस प्रस्तुति से पिछोर नगर की धार्मिक और सांस्कृतिक छवि धूमिल हुई है।
वहीं दूसरी ओर, पूरे मामले पर रामलीला समिति के सचिव सामने आए हैं और सफाई देते हुए अपना पक्ष रख रहे हैं।
अब सवाल यह है कि आखिर रामलीला जैसे धार्मिक मंच पर ऐसी प्रस्तुति क्यों हुई? आयोजन समिति की ओर से क्या सफाई दी जा रही है और इस पूरे मामले की जिम्मेदारी किसकी है?
गुपचुप, गुपचुप गाने '' राणा जी माफ करना”। गाने पर dance किया गया।
फिलहाल इस मामले को लेकर चर्चाएं तेज हैं और सभी की निगाहें रामलीला समिति के जवाब पर टिकी हुई हैं। चंद्रकांता शर्मा |
