पं संदीप शर्मा रिपोर्टर
*बहोरीबंद उद्वहन माइक्रो ऐरीगेशन प्रोजेक्ट से मिलेगा फसलों के लिये भरपूर पानी*
*मुख्यमंत्री श्री चौहान बड़गावं में आयोजित लाड़ली बहना योजना कार्यक्रम में हुये सम्मिलित
313 करोड़ रूपये से अधिक के विकास कार्यो का किया भूमि पूजन*
कटनी (27 जुलाई) - मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आज का दिन ऐतिहासिक रहा है। पवई-2 ग्रामीण जल प्रदाय योजना से जिले के 159 गांव में नल से जल पहुचेगा। अब मेरी बहनों को पीने के पानी के लिये परेशान नहीं होना पड़ेगा। घरों में पाइप लाइन के माध्यम से भरपूर जल प्राप्त होगा। इसके लिये सभी को बधाई। इस योजना के माध्यम से बहोरीबंद के 109 एवं मुड़वारा के 50 गांव में नल कनेक्शन किये जायेंगे। यह सम्बोधन मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा कटनी जिले के बड़गावं में विकास पर्व में लाड़ली बहना सम्मेलन एवं विभिन्न विकास कार्याे के भूमि पूजन कार्यक्रम में दिया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के वित्त, वाणिज्यकर, योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी मंत्री और कटनी जिले के प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लाड़ली बहनों का स्वागत अभिनंदन करते हुए कहा कि मेरे जीवन का संकल्प बहनों की जिंदगी बदलना है। महिला सशक्तिकरण के लिये लाड़ली बहना योजना प्रारंभ की गई है। इस योजना के बारे में बताते हुये उन्होने कहा कि मैंने अक्सर देखा है कि बहनें अपनी जरूरतों, बच्चों के लिये उपहार एवं अन्य जरूरतें पैसों के अभाव में पूरी नही कर पाती थीं। थोड़ा खर्च करने के लिये भी काफी सोचना पड़ता था और कई बार मायूस भी हो जाती थी, उनकी इस मायूसी को देखकर मेरे मन में विचार आया कि मैं अपनी बहनो के जीवन को बदलने के लिये कुछ करूॅ। जिस प्रकार भाई रक्षाबंधन पर अपनी बहन को कुछ उपहार भेंट करता है। मैं भी तो भाई हूॅ, तो क्यों न मैं भी उन्हंे कुछ उपहार दूॅ। इसलिये मैनें तय किया कि हर माह बहनों के खातों में 1000 रूपये डालूंगा, जिससे उनकी छोटी-मोटी जरूरतें पूरी हो सकें। वे सशक्त तथा मजबूत बनें, और खुशहाल जीवन जिये। उनके पास अगर पैसा रहेगा, तो परिवार और समाज में उनका मान-स्वाभिमान बढ़ेगा। हर साल अपनी सवा करोड़ बहनों को लगभग 15000 करोड़ रुपये दूँगा। यह मैं अपनी बहनों को पैसे नहीं बल्कि उनका सम्मान दे रहा हूँ। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि लाड़ली बहना योजना में एक हजार रूपये की राशि को धीरे-धीरे बढ़ाकर 1250 रूपये, 1500 रूपये, 1750 रूपये, 2000 रूपये, 2250 रूपये, 2500 रूपये, 2750 रूपये और फिर 3000 रूपये प्रतिमाह तक किया जायेगा।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में स्थानीय निकायों के निर्वाचन में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने की शुरूआत भी प्रदेश सरकार ने की है जिसके परिणामस्वरूप पंच से लेकर सरपंच, जनपद पंचायत अध्यक्ष, महापौर के पद पर सुशोभित हो रही है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान की घोषणायें
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने घोषणा करते हुये कहा कि बड़गाँव में उप तहसील बनाई जायेगी, बड़गावं शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में विज्ञान संकाय प्रारंभ किया जायेगा, बाकल में हायर सेकेंडरी स्कूल का नवीन भवन, परसेल विद्यालय का उन्नयन, बचैया कुआं में राजस्व निरीक्षक मण्डल का गठन किया जायेगा। साथ ही पान उमरिया को नगर पंचायत बनाने का आदेश जारी किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कार्यक्रम में बहोरीबंद उद्वहन माइक्रो इरीगेशन परियोजना की स्वीकृति की बात कही उन्होने बताया कि इसके माध्यम से लगभग 80 हज़ार एकड़ में सिंचाई की जाएगी। इसके अंर्तगत बहोरीबंद के 68 गांव, रीठी के 17 गावं एवं स्लीमनाबाद के 43 गावं को सिंचाई की सुविधा मिलेगी। मेरे किसान भाइयों के खेतों को भरपूर पानी मिलेगा और उनकी फसलें लहलहा उठेगी। मेरी बहनों ने आज हैलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक फूलों से मेरा स्वागत किया है। मेरा अपनी बहनों से वादा है कि मैं उनकी जि़ंदगी में काँटें नहीं रहने दूँगा। उनकी तकलीफ़ दूर करना मेरा फ़जऱ् हैं।
