बहोरीबंद पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई, 75 पाव देशी प्लेन शराब जब्त

19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, ₹7,500 की शराब बरामद; आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज

कटनी/बहोरीबंद। अवैध शराब के भंडारण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बहोरीबंद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक के कब्जे से 75 पाव अवैध देशी प्लेन शराब जब्त की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत ₹7,500 बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, 20 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सिमरापटी नहर पुलिया के पास एक व्यक्ति प्लास्टिक की बोरी में अवैध शराब लेकर बिक्री के लिए खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बताए गए हुलिए के आधार पर एक युवक को पकड़ा।

पूछताछ में युवक ने अपना नाम आशिक उर्फ आकाश कुशवाहा पिता बल्लू कुशवाहा, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम कौड़िया, थाना स्लीमनाबाद बताया। पुलिस ने उसके कब्जे में मौजूद प्लास्टिक की बोरी की तलाशी ली, जिसमें 75 पाव देशी प्लेन शराब बरामद हुई।

पुलिस ने शराब को विधिवत जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत कार्रवाई की है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में बहोरीबंद थाना पुलिस द्वारा की गई।

कार्रवाई में थाना प्रभारी सुदेश कुमार, सउनि अनुराग पाठक, प्रधान आरक्षक सुनील बागरी, आरक्षक मोहित साहू, आरक्षक बृजेश ठाकुर सहित अन्य पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।