जम्मू, 29 जनवरी! ऑल जम्मू कश्मीर श्री गुरु रविदास सभा की तरफ से जम्मू के कृष्ण नगर स्थित श्री गुरु रविदास जी महाराज के गुरुद्वारे में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बहुजन समाज पार्टी के नव नियुक्त राज्य प्रधान दर्शन राणा को उनके बेहतर कार्यों के लिए सम्मानित किया गया! सभा के प्रधान पीरन दिता की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मानित समारोह के दौरान ऑल जम्मू कश्मीर श्री गुरु रविदास सभा के अन्य पदाधिकारी भी विशेष तौर पर मौजूद रहे! इस मौके पर सभा के प्रधान पीरन दिता ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी की तरफ से हाल ही में दर्शन राणा को जम्मू कश्मीर के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है और जिम्मेदारी मिलने के बाद दर्शन राणा लगातार समाज की बेहतरीन के लिए काम कर रहे हैं जिसके चलते आज उनकी सभा की तरफ से उन्हें सम्मानित किया गया है! उन्होंने कहा कि इससे पहले भी उनकी तरफ से समाज की बेहतरी के लिए लगातार प्रयास किए जाते रहे हैं और खासकर समाज के पिछड़ी तथा जरूरतमंद लोगों की आवाज को उन्होंने हमेशा ही बुलंद किया है! उन्होंने कहा कि श्री गुरु रविदास सभा का मकसद है कि समाज की बेहतरी के लिए काम करने वाले लोगों को प्रोत्साहित किया जाए जिसके चलते आज सभा की तरफ से उन्हें सम्मानित किया गया है! इस मौके पर बसपा के राज्य प्रधान दर्शन राणा ऑल जम्मू कश्मीर श्री गुरु रविदास सभा के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया और कहा कि सभा की तरफ से उन्हें जो सम्मान दिया गया है उसके लिए वह सभा के अध्यक्ष तथा उनकी पूरी टीम का धन्यवाद करते हैं! उन्होंने कहा कि पार्टी की तरफ से उन पर जो जिम्मेदारी दी गई है वह उसे पर खरा उतरने के लिए पूरी ईमानदारी तथा मेहनत के साथ काम करेंगे और समाज के पिछड़े वर्ग के लोगों की आवाज बनेंगे! उन्होंने कहा कि गुरु रविदास सभा जम्मू कश्मीर की तरफ से भी लगातार बेहतर कार्य किया जा रहे हैं और लोगों को एकजुट करने का काम भी सभा की तरफ से किया गया है! इस अवसर पर सभा के अन्य पदाधिकारी ने भी अपने-अपने विचार रखते हुए दर्शन राणा को बहुजन समाज पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर मुबारकबाद दी!