राहुल राठोड़ रिपोर्टर

सरदारपुर -राजोद बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा राजोद में लिंक फैल की तख्ती लटकती देख स्थानीय व्यापारी आक्रोशित हो गये, बताया जाता है कि आए दिन लिंक फैल की तख्ती लटकी देखी जा सकती है, शाखा मैनेजर व्यापारियों को संतोषजनक जवाब नही दे पाई, जिस पर राजोद व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारी नाराज हो गए। व्यापारी द्वारा बताया गया कि आए दिन लिंक फेल की तख्ती लटका दी जाती है।जिससे व्यापारी को व्यापर में केश जमा करने में समस्या होती और व व्यापारी का कहना है कि अगर समस्या हल नहीं होती है तो हमारे खाते अन्य बैंकों में ट्रांसफर करने पर भी हम विचार कर रहे हैं व्यापारी द्वारा अपनी समस्या ब्रांच मेनेजर को बताई तो उनका कहना है कि हमारे यहां पर लम्बे समय से केश जमा करने के लिए जो वहान शाखा राजोद आता था वह बंद हो चुका है जिससे हमें केश जमा करने के लिए हमारे दो कर्मचारियों को जाना होता है जिसके कारण यह समस्या आ रही है बहुत जल्द आपकी समस्या मेरे द्वारा वरिष्ठ अधिकारीयों को अवगत करवाते हुए हल करवा दुंगी जिससे यह समस्या पुनः उत्पन्न नहीं हो कुछ दिनों का समय मुझे दो। अगर व्यापारी जैसे लोग परेशान हो रहे हैं तो फिर आम जनता इस बैंक से कैसे संतुष्ट होगा। अगर बात 27/12/2022 के दिन वार रविवार की जाएं तो बैंक वरिष्ठ अधिकारीयों द्वारा बैंक सीसी टीवी फुटेज में साफ दिखाई देगा की कितना कैश जमा हुआ या नहीं क्योंकि बैंक के दुसरे सभी कार्य हो रहे थे सिर्फ कैश जमा व निकाशि के लिए ही बैंक के बहार लिंक फेल की तख्ती लटक रही थी। इस दौरान व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष मधुसुदन बाहेती,सुनिल माहेश्वरी , अनिल माहेश्वरी, प्रकाश जैन, बलराम बाहेती,अशोक जैन, केतन अग्रवाल, विपिन जैन, बद्रीलाल पीपलिया, जयनारायण जाट, आदि व्यापारी व आमजन उपस्थिति थे।