इरफान अंसारी की रिपोर्ट

"बेसुध निगम ….सुध में चोर"

नगर निगम उज्जैन ने सौंदर्यीकरण के नाम पर नगर चौराहों पर लाखों रुपए की लागत से स्वागत द्वार बनाये थे ….जो कहीं कहीं पर जनप्रतिनिधियों की जागृति से लग भी गए ….लेकिन कहीं कहीं पर तैयार द्वार लगने के इंतज़ार में भंगार में तब्दील होते नज़र आ रहे हैं… ऐसा ही एक तैयार द्वार लगने की बांट तंकते तंकते अपनी किस्मत पर रोता इंदिरा नगर चौराहे पर भंगार में पड़ा हुआ है ….नगर निगम के अधिकारी बेसुध हैं और उक्त गेट में से चोर स्मैकची अपनी ज़रूरत के हिसाब समय बेसमय सामग्री चोरी कर अपना काम चला रहे हैं…ये छोया चित्र एक सुधि पाठक ने हमें भेंजे हैं जिसमें आप सुधि पाठक सच्चाई देख सकते हैं….