भगवान का कपिल अवतार संसार को ज्ञान प्रदान के लिए हुआ -पंडित पाठक राजोद राहुल राठौड़ राजोद - ग्राम राजौंद में पितृपक्ष में शीतला माता सेवा समिति समिति सदर बाजार राजौंद के द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत कथा के द्वितीय दिवस में कथा व्यास पंडित दीपेश जी पाठक ने अपनी ओजस्वी वाणी में कपिल अवतार की कथा का वर्णन करते हुवे कहा कि भगवान का कपिल अवतार संसार को ज्ञान प्रदान करने के लिए हुआ इस लिए इस अवतार को ज्ञान अवतार कहा गया।माता देवहूति के माध्यम से संख्यशास्त्र ,अष्टांगयोग नवधा भक्ति का उपदेश दिया। शिव विवाह की कथा का वर्णन करते हुवे कहा कि जो बड़ी शीघ्रता एवं बड़ी सरलता से अपने भक्तों का कल्याण कर देते हे ऐसे कल्याण कारी देवता है भगवान शंकर। जो जगत कल्याण करने के लिए विष का पान करना भी स्वीकार कर लेते हे ऐसे कल्याण कारी देवता हे भगवान शंकर ।कभी कभी हमारे जीवन में भी ऐसी परिस्थिति आती हे जब असफलता, अपमान , उपहास, निंदा, रूपी विष का पान करना पड़ता हे। तो जब जीवन में ऐसी स्थिति का सामना करना पड़े तो घबराए नहीं क्योंकि जिसके हिस्से में विष आया हे उसके हिस्से में शिव भी आए हे। बड़ी संख्या में श्रोता कथा श्रवण का लाभ प्राप्त कर रहे है।