लोकेशन जीरापुर,,,
स्लग:-भाजपा मंडल द्वारा गांधी जयंती पर साफ सफाई कर व सफाई कर्मियों का सम्मान किया।
एंकर,,,भाजपा मंडल जीरापुर द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर गांधी जयंती को यादगार बनाते हुए। वाल्मीकि मोहल्ले में स्थित वाल्मीकि चोक पर भाजपा मंडल के पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं द्वारा साफ सफाई की गई। एंव पूरे वर्ष साफ सफाई करने वाले कर्मियों को फूलमाला पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया।
इस अवसर पर सफाई कर्मियों के उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए उन्हें नगर परिषद द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किये गए।कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी के चित्र पर फूलमाला पहनाकर व दिप प्रज्वलित कर किया गया। उसके उपरांत सभी भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा वाल्मीकि चोक में साफ सफाई की गई। व सभी सफाई कर्मियों का फूलमाला पहनाकर सम्मान किया गया।
इस मौके पर पूर्व विधायक पु पुरसिंह पंवार,पूर्व नगरपरिषद अध्यक्ष बलराम टांक, दिनेश पुरोहित मंडल अध्यक्ष विष्णुसिंह पंवार,कमलसिंह पंवार,मोहन मेवाड,सुनील हिंडोनिया,रामदांगी,राजेंद्र बंसल सहित भाजपा के कई पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद थे।
जीरापुर तहसील से संवाददाता चयन शर्मा की रिपोर्ट
