भाजपा सरकार की ट्रांसफर नीत नियति सबालो के घेरे मे, नाथूराम शर्मा, मेहगांव : संस्कारों और सुचिता की दुहाई देने बाली भाजपा सरकार मे शासकीय कर्मचारियों के ट्रांसफर मे नीति नियति पर सबाल उठाते हुऐ अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन के प्रदेश अध्यक्ष नाथूराम शर्मा चुरारिया ने कहा कि कभी कांग्रेस सरकार पर ट्रांसफर उधोग का आरोप लगाने बाली भाजपा सरकार मे आते ही निति नियम ताक पर रखकर जिले के विभिन्न विभागों मे हुऐ तवादलो पर आरोप लगाते हुऐ कहा कि शिक्षक, पटवारी सचिव आदि के ट्रांसफर हुऐ हे वे सब नियम बिरुद्ध एंव भेदभावपूर्ण है, शासकीय कर्मचारियों के तवादले राजनीति से ओतप्रोत हे जिले मे जातिगत रूप से तवादला कराने का जिले के प्रशासनिक अधिकारीयो व जनप्रतिनिधियों का भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाऐ जाने से क्षैत्र के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुची है , विभागों के आला हुक्मरान एंव जनप्रतिनिधियों पर सबाल उठना जायज है भाजपा सरकार के मुखिया शिवराज सिह चौहान को एक बार इस बिषय पर चिंतन मनन करना अति आवश्यक है , अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन भाजपा सरकार की इस वेलगाम ट्रांसफर निति की घोर निदां करता है।
मेहगांव से गिरजेश पचौरी की रिपोर्ट
