भामशाह शशि मित्तल के योगदान से बधिर स्कूल जयपुर में विद्यार्थियों को मिले विद्यार्थी पहचान पत्र -- कैलाश चंद्र कौशिक

जयपुर। आज 14/10/2026 को राजकीय सेठ आनन्दीलाल पोद्दार बधिर उच्च माध्यमिक विद्यालय जयपुर में भामाशाह शशि बंसल की ओर से विद्यालय के 600 बधिर विद्यार्थियों को विद्यार्थी पहचान पत्र प्रदान किए गए।

प्रधानाचार्य डॉ. योगेन्द्र सिंह नरूका ने इस सहयोग के लिए भामाशाह शशि बंसल का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि पहचान पत्र से विद्यार्थियों को विद्यालय की पहचान और सुरक्षा में सुविधा मिलेगी तथा यह विद्यालय परिसर में अनुशासन बनाए रखने में भी सहायक होगा।

इस अवसर पर शकुन्तला भार्गव, उपाचार्य रेशमा, रामस्वरूप कुम्हार, सुधीर जैन, रामराय चौधरी सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। Priyanka Mali state head Rajasthan