भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 25 सितंबर को खत्म हुए हफ्ते में 18.343 अरब डॉलर घटकर 747.557 अरब डॉलर रह गया. यह जानकारी रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में दी. विदेशी मुद्रा संपत्ति 15.57 अरब डॉलर, सोना 2.591 अरब डॉलर, एसडीआर 97 मिलियन डॉलर और आईएमएफ में रिजर्व पोजीशन 86 मिलियन डॉलर घटी. भंडार 4 सितंबर वाले हफ्ते में 785.706 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर था!